जुलाई के नए सप्ताह की शुरुआत 6 जुलाई से होगी। इस सप्ताह में बुध ग्रह 7 जुलाई को वक्री चाल चलेंगे वहीं मंगल और सूर्य भी नक्षत्र परिवर्तन करेंगे। ग्रह-नक्षत्रों की चाल का कुछ राशियों पर सकारात्मक प्रभाव देखने को मिल सकता है और इन राशियों को भाग्य का सहयोग प्राप्त हो सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।
मिथुन राशि
आपके लिए यह सप्ताह अच्छी खबर लेकर आ सकता है। आपकी मेहनत को भाग्य को पूरा सहयोग मिलने के योग हैं। अगर आपने किसी कंपनी में इंटरव्यू दिया था या फिर प्रतियोगी परीक्षा दी थी तो रिजल्ट आपके पक्ष में आ सकता है। कुछ लोगों को धन लाभ मिलने के भी योग हैं। सप्ताह के मध्य में पारिवारिक जीवन में बेहद सुखद बदलाव आ सकते हैं। सेहत को लेकर आप सतर्क रहेंगे जिससे जीवन का आनंद ले सकते हैं। इस हफ्ते समाज के गणमान्य लोगों से आपकी मुलाकात होने की भी संभावना है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों को सूर्य ग्रह के प्रभाव से शुभ फल इस हफ्ते मिल सकते हैं। सूर्य इस हफ्ते पुनर्वसु नक्षत्र में गोचर करेंगे जिसके चलते आप किस्मत भी आपका साथ देगी। रुकी हुई योजनाएं पूरी हो सकती हैं। इस राशि के जातक अपना कारोबार भी इस हफ्ते शुरू कर सकते हैं। छोटा-मोटा बिजनेस करने वालों को भी बड़ा मुनाफा मिलने के आसार हैं। कार्यक्षेत्र में आपके काम की तारीफ हो सकती है। इस राशि लोग प्रेम संबंधों में भी अच्छे बदलाव इस हफ्ते देख सकते हैं। पार्टनर के साथ अच्छा समय बिताने का आपको मौका मिलेगा।
तुला राशि
इस सप्ताह आपके भाग्य भाव में बुधादित्य योग बनेगा। इस योग के बनने से आपको जबरदस्त परिणाम करियर के क्षेत्र में देखने को मिल सकते हैं। भाग्य आपके साथ खड़ा रहेगा जिससे आपको अचानक से पदोन्नति मिल सकती है या फिर आमदनी में वृद्धि हो सकती है। लंबे समय से रोजगार की तलाश में लगे लोगों का सपना भी इस सप्ताह पूरा होने की संभावना है। इस राशि के जो लोग विदेश जाने का सपना लिए बैठे थे उपना सपना पूरा हो सकता है। पारिवारिक जीवन भी सुखद रह सकता है।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
ये भी पढ़ें:
योगिनी एकादशी का व्रत कब रखा जाएगा 10 या 11 जुलाई? डेट को लेकर कंफ्यूजन करें दूर, यहां जानें सही तारीख और मुहूर्त
More Rashifal News