A
  1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. Weekly Love Horoscope: प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा जून का पहला हफ्ता, साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope: प्रेम जीवन में बढ़ेगा रोमांस, 4 राशियों के लिए यादगार रहेगा जून का पहला हफ्ता, साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope 1st June To 7th June 2026: जून महीने के पहले सप्ताह में कुछ राशियों को प्रेम जीवन में बेहद शुभ फल प्राप्त हो सकते हैं। आइए ऐसे में विस्तार से जानते हैं मेष से मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल।

Weekly Love Horoscope - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक लव राशिफल

Weekly Love Horoscope 1st June To 7th June 2026: जून के पहले सप्ताह में कुछ राशियों के प्रेम जीवन में रोमांच और रोमांस की अधिकता देखने को मिल सकती है। गिलेशिकवे इस सप्ताह में दूर होंगे। आइए विस्तार से जान लेते हैं मेष से लेकर मीन तक सभी राशियों का साप्ताहिक लव राशिफल। 

मेष राशिफल 

इस हफ्ते लव पार्टनर के साथ छोटी-मोटी बहस हो सकती है, हालांकि इससे लव लाइफ में कोई बुरा चेंज नहीं आएगा। सिंगल लोग इस हफ्ते मिंगल कर सकते हैं। 

वृषभ राशिफल

आपकी लव लाइफ रोमांस इस हफ्ते बढ़ सकता है। गिलेशिकवे दूर होंगे और पार्टनर के साथ क्वालिटी टाइम आप बिता सकते हैं। कुछ लोगों को सरप्राइज गिफ्ट पार्टनर से मिल सकता है। 

मिथुन राशिफल

मिथुन राशि के जातकों के प्रेम जीवन में नयापन आएगा। आप दिल की बातों को खुलकर पार्टनर से साझा करेंगे। कुछ लोग पार्टनर के सामने विवाह का प्रस्ताव भी इस हफ्ते रख सकते हैं। 

कर्क राशिफल

आप रिश्ते में तरोताजगी इस हफ्ते देख सकते हैं। गुरु का आपकी राशि में गोचर प्रेम और वैवाहिक जीवन में रोमांस बढ़ाएगा। पार्टनर के साथ मिलकर कहीं घूमने भी निकल सकते हैं। 

सिंह राशिफल

लव लाइफ में सुखद पल बिताना चाहते हैं तो अपने अहंकार को दूर आपको रखना होगा। अगर अपनी बातों को पार्टनर पर जबरन थोपेंगे तो रिश्ता बिगड़ सकता है। 

कन्या राशिफल

आपकी लव लाइफ में रोमांच और रोमांस इस हफ्ते बढ़ सकता है। अगर सिंगल हैं तो किसी खास से आपकी मुलाकात हो सकती है। 

तुला राशिफल

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह सरप्राइज लेकर आया है। पार्टनर की कोई राज की बात आपको पता लग सकती है। पार्टनर खुलकर अपनी बातों को आपसे शेयर करेगा जिससे आपका विश्वास उनपर बढ़ेगा। 

वृश्चिक राशिफल

प्रेम जीवन में संतुलन चाहते हैं तो आपको पार्टनर पर शक करने से बचना चाहिए। किसी तरह की गलतफहमी अगर आपके दिल में है तो उसे बातचीत के जरिए दूर करने का प्रयास करें। 

धनु राशिफल

लव पार्टनर के साथ बीती बातें करके आप अच्छा महसूस करेंगे। वीकेंड पर कहीं घूमने भी निकल सकते हैं। रोमांस की अधिकता आपके प्रेम जीवन में देखने को मिलेगी। 

मकर राशिफल

हर छोटी बात पर पार्टनर से उलझने से आपको बचना चाहिए। आपका ऐसा करना प्रेम जीवन में दूरियां पैदा कर सकता है। कई बार कुछ चीजों को इग्नोर करना ही संबंधों के लिए बेहतर होता है। 

कुंभ राशिफल

प्रेम जीवन में अनुकूल बदलाव इस हफ्ते आपको देखने को मिल सकते हैं। वहीं जो लोग सिंगल हैं उन्हें किसी शादी या पार्टी में सच्चा लव पार्टनर मिल सकता है। यह हफ्ता आपके लिए यादगार साबित हो सकता है। 

मीन राशिफल

आपका पार्टनर विपरीत परिस्थितियों में भी आपका साथ देगा। आपका उनके प्रति स्नेह बढ़ेगा। इस हफ्ते भविष्य की योजनाएं बनाते भी आप दिख सकते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

कुल देवी-देवताओं के नाराज होने पर मिलते हैं 4 संकेत, जान लें किन उपायों को करने से होंगे प्रसन्न

More Rashifal News