Weekly Lucky Rashi (4 To 10 August 2025): सप्ताह की शुरुआत दो अति शुभ योग के साथ होने जा रही है। 4 अगस्त को सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग रहेगा। इन योगों में कोई भी कार्य करने पर सफलता मिलती है। इसके अलावा इस दिन सावन का चौथा सोमवार भी रहेगा। मशहूर ज्योतिषी चिराग बेजान दारूवाला के अनुसार ये सप्ताह 4 राशि वालों के लिए बेहद खास साबित होगा। इन राशि के लोगों को हर काम में सफलता मिलेगी। जानिए ये कौन सी राशियां हैं।
वृषभ राशि वालों के लिए शानदार रहेगा पूरा सप्ताह
यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए बेहद शानदार रहेगा। आपके जीवन में शांति और खुशी आएगी। घर परिवार के लोगों के साथ अच्छा समय बीतेगा। कुल मिलाकर आपका अच्छा समय शुरू होने वाला है।
मिथुन राशि वालों को करियर में मिलेगी सफलता
गणेशजी कहते हैं कि यह सप्ताह मिथुन राशि वालों के लिए शानदार साबित होगा। आपको जीवन में चमकने के कई अवसर मिलेंगे। सही परिस्थितियों का पता लगाएं जिसे आप अपने लाभ के लिए उपयोग कर सकें।
कर्क राशि वालों के लिए लाभकारी समय
पूरा सप्ताह आपके लिए लाभकारी रहेगा। जिंदगी आपको कई रास्ते दिखाएगी जिससे आपको बहत कुछ सीखने को भी मिलेगा। आप एक परिपक्व व्यक्ति बन सकेंगे।
कुंभ वालों के हाथ लगेगी बड़ी सफलता
इस सप्ताह कुंभ वालों के हाथ बड़ी सफलता लगेगी। आप इस हफ्ते अपने व्यक्तिगत और व्यावसायिक जीवन को संभालने में सक्षम होंगे।
(ज्योतिषी चिराग दारूवाला विशेषज्ञ ज्योतिषी बेजान दारूवाला के पुत्र हैं। उन्हें प्रेम, वित्त, करियर, स्वास्थ्य और व्यवसाय पर विस्तृत ज्योतिषीय भविष्यवाणियों के लिए जाना जाता है।)
यह भी पढ़ें:
ये तीन राशियां हैं शनि की अति प्रिय, इनका कभी नहीं छोड़ते साथ, दिलाते हैं बेशुमार सफलता, चेक करें क्या पता आपकी राशि भी हो इनमें से एक
क्या अगस्त में कोई ग्रहण पड़ रहा है? तुरंत दूर करें कन्फ्यूजन
More Rashifal News