1. Hindi News
  2. राशिफल
  3. साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026): इस हफ्ते चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के शुभ योग, पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल!

साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026): इस हफ्ते चमकेगी इन 5 राशियों की किस्मत, धन लाभ और करियर में तरक्की के शुभ योग, पढ़ें मेष से मीन का भविष्यफल!

साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026): यह सप्ताह वृषभ राशि वालों के लिए शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत और समर्पण से उन्नति के रास्ते खुलेंगे। जानिए बाकी राशि वालों के लिए यह वीक कैसा रहने वाला है।

साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026)- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026)

साप्ताहिक राशिफल (5-11 अक्टूबर 2026): मेष राशि वालों के लिए यह सप्ताह मिला-जुला साबित होगा। नए कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे। लेकिन स्वास्थ्य को लेकर बेहद सतर्क रहना होगा। वहीं वृष वाले अपनी वित्तीय स्थिति को मजबूत करने के लिए सोच-समझकर फैसले लें। जबकि मिथुन राशि वालों को आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक योजना बनाने की सलाह दी जाती है। चलिए जानते हैं सभी 12 राशियों का साप्ताहिक राशिफल यहां।

मेष राशि

यह सप्ताह दीर्घकालिक लक्ष्यों को तय करने का है। करियर में आपकी नेतृत्व क्षमता की सराहना होगी और लाभ प्राप्त करने के नए अवसर मिलेंगे। खर्च बढ़ सकते हैं इसलिए बजट बनाकर चलना होगा। प्रेम जीवन में पार्टनर के साथ नजदीकी बढ़ेगी। विद्यार्थियों को नए कौशल सीखने के अवसर मिलेंगे। स्वास्थ्य को लेकर सतर्कता बरतनी होगी। जल्दबाजी में कोई भी काम करने से बचें। 

वृष राशि

वृषभ राशि वाले इस हफ्ते अपने लक्ष्यों को पूरा करने में सफल रहेंगे। कार्यक्षेत्र में आपकी मेहनत रंग लाएगी। वित्तीय स्थिति पहले से मजबूत हो जाएगी। प्रेम जीवन में आपसी सामंजस्य बना रहेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें और मानसिक तनाव से बचकर रहें। कोई भी काम सोच समझकर करें। अटके काम पूरे होने की संभावना है।

मिथुन राशि

बेहतरीन संचार कौशल के बल पर आप अपने करियर में शानदार प्रदर्शन करेंगे। आर्थिक मामलों में सावधानीपूर्वक योजना बनाने से स्थिरता मिलेगी। इस हफ्ते लव लाइफ में नए संबंधों की शुरुआत हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे छात्रों को भाग्य का साथ मिलेगा। स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखने के लिए रोजाना व्यायाम जरूर करें। किसी पर भी आंख बंद करके भरोसा न करें।

कर्क राशि

करियर के मामले में यह सप्ताह शानदार रहेगा। आपको नौकरी में तरक्की मिलेगी। साथ ही आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कारोबार से जुड़े लोगों को अच्छी सफलता मिलेगी। पैसों का लेन-देन उधार में करने से बचें। साथ ही खर्चों पर लगाम लगाएं। प्रेम संबंधों में भावनात्मक जुड़ाव गहरा होगा। अपने खान-पान और दिनचर्या पर ध्यान दें।

सिंह राशि

नए अवसरों से भरा यह सप्ताह आपके लिए काफी शुभ साबित होगा। कार्यक्षेत्र में आपकी लीडरशिप की जमकर तारीफ होगी और आप अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। आर्थिक स्थिति मजबूत रहेगी और पूर्व में किए गए प्रयासों का इस वीक अच्छा फल मिलेगा। लवमेट्स के साथ रिश्ते में मिठास बढ़ेगी। प्रतियोगिता परीक्षा से जुड़े विद्यार्थियों को सुनहरी सफलता मिलेगी। अति आत्मविश्वास से बचें और मानसिक तनाव न लें।

कन्या राशि

कार्यस्थल पर आप अपनी अलग पहचान बनाने में कामयाब रहेंगे। कपड़े या प्रॉपर्टी का काम करने वालों को खूब लाभ मिलेगा। पैसों के मामले में समझदारी से फैसले लेंगे तो किसी भी परेशानी में पड़ने से बच सकेंगे। पार्टनर के साथ रिश्ते और मजबूत होंगे। विवादों में पड़ने से बचें नहीं तो इसका आप पर बुरा प्रभाव पड़ सकता है।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए यह सप्ताह शानदार रहेगा। किसी काम में बड़ी सफलता मिल सकती है। करियर में शानदार अवसर प्राप्त होंगे और पार्टनरशिप के काम खूब फलेंगे। आर्थिक दृष्टिकोण में संतुलन बनाए रखें। काम के साथ-साथ आराम के लिए भी समय निकालें।

वृश्चिक राशि

यह सप्ताह आपके लिए बड़े बदलाव लेकर आया है। आप अपने लक्ष्यों को हासिल करने के लिए पूरी लगन से काम करेंगे। आर्थिक मामलों में कोई भी फैसला सोच-समझकर लें। विद्यार्थियों को पढ़ाई में भटकाव से बचना होगा। सेहत का पूरा ध्यान रखें।

धनु राशि

धनु राशि वालों के लिए यह सप्ताह सकारात्मक बदलावों से भरा रहेगा। नौकरी और कारोबार में आपके नए विचारों की सराहना होगी। आर्थिक स्थिति काफी मजबूत रहेगा और समृद्धि के नए रास्ते खुलेंगे। लव लाइफ में रोमांच बना रहेगा। शारीरिक व मानसिक स्वास्थ्य का संतुलन बनाए रखें नहीं तो परेशानी में पड़ सकते हैं।

मकर राशि

इस सप्ताह कार्यक्षेत्र में आ रही रुकावटें दूर होंगी और नए रोजगार के अवसर प्राप्त होंगे। धन संबंधी मामलों में सफलता मिलेगी। जीवनसाथी के साथ संबंध मजबूत होंगे। उच्च शिक्षा पाने के लिए प्रयासरत छात्रों को उनकी कड़ी मेहनत का फल मिलेगा। सेहत को लेकर सतर्क रहें, पेट संबंधी दिक्कतें हो सकती हैं।

कुंभ राशि

इस हफ्ते आप नए विचारों के बल पर अपने करियर में सफलता हासिल करेंगे। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को नई नौकरी मिल सकती है। निवेश के नए रास्ते तलाशें। सिंगल लोगों की जिंदगी में किसी खास व्यक्ति की एंट्री हो सकती है। प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे विद्यार्थियों के लिए समय काफी अनुकूल है। संतुलित आहार पर ध्यान दें।

मीन राशि

मीन राशि वालों के लिए ये सप्ताह नई संभावनाओं से भरा रहेगा। ऑफिस में आपके काम की जमकर तारीफ होगी। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और धन लाभ के अवसर मिलेंगे। प्रेम जीवन में कुछ नया हो सकता है। योग व ध्यान से तनाव कम करें। खान-पान का विशेष ध्यान रखें।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

4 अक्टूबर: आज शाम बन रहा है दुर्लभ गजकेसरी योग, इन 4 राशियों को मिल सकता है बंपर लाभ

More Rashifal News