1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के इन चमत्कारी उपायों से बनेगी हर बिगड़ी बात, जरूर देखें आजमाकर

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के इन चमत्कारी उपायों से बनेगी हर बिगड़ी बात, जरूर देखें आजमाकर

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी के दिन कुछ खास उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि और भगवान विष्णु का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देने वाले हैं।

Anant Chaturdashi 2025- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अनंत चतुर्दशी उपाय

Anant Chaturdashi 2025: अनंत चतुर्दशी का त्योहार 6 सितंबर को भाद्रपद माह के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को मनाया जाएगा। इस दिन भगवान विष्णु की पूजा करना बेहद शुभ माना जाता है। साथ ही इस दिन गणेश विसर्जन भी होता है। इस शुभ दिन पर धार्मिक क्रियाकलापों के साथ ही कुछ विशेष उपाय करना भी बेहद शुभ माना जाता है। आज हम आपको ऐसे ही कुछ उपायों के बारे में जानकारी देंगे। 

अनंत चतुर्दशी के उपाय 

  • अनंत चतुर्दशी के दिन प्रदोष काल में आपको 14 दीपक जलाने चाहिए। दीपक जलाने के बाद घर के अलग कोनों में इन्हें रखना चाहिए। आप घर के मुख्य द्वार, रसोई, पूजाघर, पितरों की तस्वीर के पास, सीढ़ियों आदि पर इन दीपकों को रख सकते हैं। इस आसान से उपाय को करने से आपके जीवन में अच्छे बदलाव आते हैं और भगवान विष्णु की कृपा आप पर बरसती है। 
  • इस दिन आपको विष्णु सहस्त्रनाम का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से आपके जीवन की सारी परेशानियों का अंत होता है और विष्णु भगवान की कृपा भी आप पर बरसकती है। 
  • अनंत चतुर्दशी के दिन आपको दान भी अवश्य करना चाहिए। इस दिन आप अन्न, वस्त्र और धन का दान करके लाभ प्राप्त कर सकते हैं। इन चीजों का दान करने से भगवान विष्णु के साथ ही आपके पितृ भी प्रसन्न होते हैं। 
  • अनंत चतुर्दशी के दिन माता लक्ष्मी की पूजा भी आपको करनी चाहिए और पूजा में 14 कौड़ियां माता लक्ष्मी को अर्पित करनी चाहिए। इसके बाद अगले दिन इन कौड़ियों को लेकर तिजोरी में या धन के स्थान में रख देना चाहिए। ऐसा करने से धन-धान्य की आपके जीवन में कभी कमी नहीं होती। 
  • अगर आप चाहते हैं कि आपके पारिवारिक और सामाजिक जीवन में कोई परेशानी न आए तो अनंत चतुर्दशी के दिन 14 जायफल भगवान विष्णु को पूजा में अर्पित करें। पूजा की समाप्ति के बाद जायफल को किसी नदी में प्रवाहित कर दें। यह उपाय जीवन में खुशियां लाने वाला माना जाता है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Anant Chaturdashi Puja Vidhi Or Shubh Muhurt: अनंत चतुर्दशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त, विधि और मंत्र

कुलदेवी-देवता कौन होते हैं, कैसे पता लगाएं, इनकी पूजा क्यों है जरूरी?