A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Budh Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी 30 अप्रैल या 1 मई? नोट कर लें सही तारीख

Budh Purnima 2026: बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी 30 अप्रैल या 1 मई? नोट कर लें सही तारीख

Budh Purnima 2026: वैशाख महीने की पूर्णिमा को बुद्ध पूर्णिमा के नाम से जाना जाता है। ये पूर्णिमा गौतम बुद्ध के जन्मदिवस के रूप में मनाई जाती है। चलिए जानते हैं इस साल कब मनाई जाएगी बुद्ध पूर्णिमा।

budh purnima 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV बुद्ध पूर्णिमा 2026

Budh Purnima 2026: सनातन धर्म में बुद्ध पूर्णिमा का विशेष महत्व माना जाता है। ये पूर्णिमा हर साल वैशाख महीने में मनाई जाती है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार इस पूर्णिमा पर भगवान बुद्ध का जन्म तो हुआ ही था, साथ ही उन्हें ज्ञान की प्राप्ति भी इसी दिन हुई थी। बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए ये दिन बेहद खास होता है, जिसे ये उत्सव की तरह मनाते हैं। इस पूर्णिमा को बुद्ध जयंती और वैसाक के नाम से भी जाना जाता है। चलिए जानते हैं इस साल बुद्ध पूर्णिमा कब मनाई जाएगी। 

बुद्धि पूर्णिमा 2026 (Budh Purnima 2026)

बुद्ध पूर्णिमा 1 मई 2026 को मनाई जाएगी। पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 30 अप्रैल 2026 की रात 09:12 बजे से होगी और इसका समापन 1 मई 2026 की रात 10:52 बजे होगा। 

बुद्ध पूर्णिमा मुहूर्त 2026 (Budh Purnima Muhurat 2026)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:15 AM से 04:58 AM
  • प्रातः सन्ध्या 04:36 AM से 05:41 AM
  • अभिजित मुहूर्त - 11:52 AM से 12:45 PM
  • विजय मुहूर्त - 02:31 PM से 03:24 PM
  • गोधूलि मुहूर्त - 06:55 PM से 07:17 PM
  • सायाह्न सन्ध्या - 06:56 PM से 08:01 PM
  • अमृत काल - 06:56 PM से 08:41 PM
  • निशिता मुहूर्त - 11:57 PM से 12:39 AM, मई 02

बुद्ध पूर्णिमा पर क्या करते हैं?

  • इस दिन बौद्ध धर्म के लोग अपने घरों में दीपक जलाते हैं और घर को फूलों से सजाते हैं।
  • बड़ी संख्या में लोग इस दिन बोधगया आते हैं।
  • इस शुभ दिन पर बौद्ध धर्म के धार्मिक ग्रन्थों का पाठ किया जाता है।
  • इस दिन बोधि वृक्ष की पूजा की जाती है। 
  • इस दिन जरूरतमंदों को दान देने का भी विशेष महत्व माना जाता है।

बुद्ध पूर्णिमा कहां-कहां मनाई जाती है?

बुद्ध पूर्णिमा बुद्ध जयंती के रूप में भारत, मलेशिया, चीन, श्रीलंका और वियतनाम समेत कई देशों में मनाई जाती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Shani Vakri 2026: शनि चलेंगे उल्टी चाल! इन 3 राशियों का शुरू होगा Best Time, 138 दिन खूब होगी कमाई