1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. छठ पूजा के दूसरे दिन कर लें ये आसान उपाय; खुशियों से भर जाएगा घर, छठी मैया के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास!

छठ पूजा के दूसरे दिन कर लें ये आसान उपाय; खुशियों से भर जाएगा घर, छठी मैया के आशीर्वाद से दांपत्य जीवन में बढ़ेगी मिठास!

Chhath Puja Upay: छठ पूजा के दूसरे दिन किए गए विशेष उपाय आपके परिवार में सुख, संतान की सेहत, दांपत्य जीवन में खुशियां और कार्यों में सफलता ला सकते हैं। ये उपाय पारंपरिक और पौराणिक मान्यताओं पर आधारित है, जो आपके जीवन में सकारात्मक ऊर्जा और समृद्धि लाते हैं।

Chhat puja ke upay- India TV Hindi
Image Source : PEXELS छठ पूजा पर करें ये आसान उपाय

Chhath Puja Powerful Remedies: छठ पूजा के दूसरे दिन सूर्यार्थसिद्धि योग और मूल नक्षत्र का प्रभाव रहता है। छठ पूजा यानी कि कार्तिक माह की पंचमी तिथि को किए गए उपाय बेहद लाभकारी माने जाते हैं। ऐसे में आज के दिन कुछ उपाय करने से आपको शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है।

इन उपायों को करने से दांपत्य जीवन में खुशियां, संतान का स्वास्थ्य, घर-परिवार की सुख-समृद्धि और नौकरी या कार्य में सफलता सुनिश्चित होती है। चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं घर-परिवार की सुख-समृद्धि और सुखी गृहस्थी की मनोकामना पूर्ति के लिए कौन-कौन से उपाय हैं। 

छठ पूजा के दूसरे दिन करें ये उपाय

1. घर-परिवार की सुख-समृद्धि के लिए केले का फल

अगर आप अपने घर-परिवार की सुख-समृद्धि को बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन केले का फल लेकर अपने लड़के को या अपने लड़के समान किसी अन्य बच्चे को या अपने भतीजे, दोहते या भांजे को खाने के लिये दें। इनमें से किसी एक को केले का फल खिलाने से आपके घर की सुख-समृद्धि बनी रहेगी।

2. केतु के शुभ फल के लिए पत्थर का उपाय

केतु के शुभ फल सुनिश्चित करने के लिये आज के दिन दो पत्थर के टुकड़े लें। अब उन दोनों पत्थरों को अलग-अलग दो रंगों से रंग दें। इस प्रकार रंगने के बाद एक पत्थर के टुकड़े को बहते जल में प्रवाहित कर दें और दूसरे पत्थर के टुकड़े को आजीवन अपने पास रखें।

अगर किसी वजह से आपका पास रखा पत्थर खो जाये, तो फिर से एक पत्थर का टुकड़ा लेकर, उसे दो रंग में रंगकर अपने पास रख लें। दूसरी बार आपको पानी में पत्थर बहाने की जरूरत नहीं है। ऐसा करने से आपको निश्चित रूप से केतु के शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

3. दाम्पत्य जीवन में खुशियां लौटाने का उपाय

अगर आपके दाम्पत्य जीवन से खुशियां कहीं गुम हो गई हैं, तो उन खुशियों को जीवन में फिर से वापस लाने के लिये आज के दिन रात को सोते समय दो कपूर की टिकिया और थोड़ी-सी रोली लेकर अपने सिरहाने के पास रख लें।

अगले दिन सुबह उठकर कपूर की टिकिया को घर के बाहर जला दें और रोली को एक पानी भरे गिलास या लोटे में डालकर सूर्य भगवान को अर्पित कर दें। ऐसा करने से आपके दाम्पत्य जीवन में फिर से खुशियाँ आएंगी।

4. जीवन की गति बनाए रखने का उपाय

अगर आप अपने जीवन की गति को निरंतर बनाये रखना चाहते हैं, तो उसके लिये आज के दिन स्नान आदि के बाद साफ कपड़े पहनकर, सबसे पहले अपने ईष्ट देव का ध्यान करें। फिर अपने मस्तक पर केसर का तिलक लगाएं। मस्तक पर केसर का तिलक लगाने से आपके जीवन की गति निरंतर बनी रहेगी।

5. संतान और परिवार के स्वास्थ्य के लिए उपाय

अगर आप अपने और अपनी संतान के स्वास्थ्य के लिये परेशान रहते हैं, तो दोनों के अच्छे स्वास्थ्य के लिये घर में कुत्ता पालें। अगर कुत्ता न पाल सकें, तो कुत्ते को रोटी खिलाएं। ऐसा करने से आपकी संतान का स्वास्थ्य अच्छा रहेगा। इसके अलावा, अगर आपकी कोई संतान नहीं है, तो आपको जल्द ही संतान सुख की भी प्राप्ति होगी।

6. जीवन में खटास दूर करने का उपाय

अगर आपके जीवन में मिठास की जगह खटास ने ले ली है, तो जीवन में खटास को दूर करने के लिये और रिश्तों में मजबूती लाने के लिये आज स्नान आदि के बाद एक इमली का पैकेट लेकर श्री गणेश के मन्दिर में जाकर चढ़ाएं। ऐसा करने से आपके जीवन से खटास दूर होगी और रिश्तों में मजबूती आएगी।

7. परिवार का सहयोग पाने के लिए केतु मंत्र

अगर आप अपने कार्यों में परिवार का सहयोग पाना चाहते हैं, तो अपने परिवार का सहयोग पाने के लिये आज आपको केतु के इस मंत्र का 11 बार जाप करना चाहिए। 
केतु का मंत्र इस प्रकार है- ‘ॐ स्रां स्रीं स्रौं स: केतवे नम:’

केतु के इस मंत्र का जाप करने से आपको अपने कार्यों में परिवार का सहयोग प्राप्त होगा, जिससे आप अपने कार्यों को और भी बेहतर तरीके से कर पाएंगे और आपको उसमें सफलता भी प्राप्त होगी।

8. नौकरी की परेशानियों से मुक्ति का उपाय

अगर कुछ दिनों से आपको नौकरी से संबंधित किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है, तो आज घी, पिसी हुई शक्कर और सफेद तिल मिलाकर लड्डू बनाएं और भगवान गणेश को भोग लगाएं।

अगर आप तिल के लड्डू न बना पाएं, तो सफेद तिल, थोड़ा-सा घी और थोड़ी पिसी हुई शक्कर अलग-अलग लेकर मन्दिर में दान कर दें। ऐसा करने से नौकरी से संबंधित जो भी परेशानी आपको झेलनी पड़ रही है, उससे आपको जल्द ही मुक्ति मिलेगी।

9. संतान को अपने पक्ष में करने का उपाय

अगर आपकी संतान आपकी कोई बात नहीं मानती और वो हर काम में अपनी मनमानी चलाते हैं, तो अपनी संतान को अपने फेवर में करने के लिये और संतान से संबंधित अन्य शुभ फल सुनिश्चित करने के लिए आज किसी मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल का दान करें।

अगर कम्बल काले और सफेद रंग का हो तो और भी अच्छा है। मन्दिर या धर्मस्थल पर कम्बल दान करने से आपकी संतान आपके फेवर में होगी और आपकी हर बात मानने लगेगी।

10. वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करने का उपाय

अगर आप अपने वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम करना चाहते हैं, तो आज आपको मन्दिर में गुड़ से बनी कोई चीज दान करनी चाहिए। अगर आप गुड़ से बनी किसी चीज़ का दान न कर पायें, तो केवल गुड़ का दान करें। ऐसा करने से आपके वैवाहिक जीवन में विश्वास कायम होगा।

11. आंख संबंधी परेशानियों से बचाव का उपाय

अगर आप किसी भी तरह की आंख संबंधी परेशानी से बचे रहना चाहते हैं, तो आज आप स्नान आदि के बाद सूर्यदेव को प्रणाम करके आदित्य हृदय स्रोत का पाठ करें।

ऐसा करने से आप आंख संबंधी परेशानियों से बचे रहेंगे और अगर आपको पहले से किसी प्रकार की आंख संबंधी परेशानी है तो उससे भी आपको जल्द ही राहत मिलेगी।

12. घर की सुख-समृद्धि बनाए रखने का उपाय

अगर आप अपने घर की सुख-समृद्धि बनाये रखना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको मन्दिर में दूध का दान करना चाहिए और अपने घर के बड़ों का आशीर्वाद लेना चाहिए।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें -  नाक से मांग तक सिंदूर लगाने की के पीछे क्या है पौराणिक कथा और वैज्ञानिक कारण, जानिए छठ पूजा में इसका महत्व