1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rice Tradition: दीपक जलाते समय उसके नीचे जरूर रखें ये चीज, आपको जल्दी दिखेगा असर

Rice Tradition: दीपक जलाते समय उसके नीचे जरूर रखें ये चीज, आपको जल्दी दिखेगा असर

Rice Tradition: दिवाली का पर्व प्रकाश और खुशियों का त्योहार है। अमावस्या की इस रात में दीपक जलाकर मां लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी की जाती है। ऐसे में दीपक के नीचे चावल रखना एक परंपरा है। चलिए जानते हैं आखिर क्यों ऐसा किया जाता है और क्या है दीपक के नीचे चावल के दाने रखने का धार्मिक महत्व।

Rice Tradition- India TV Hindi
Image Source : CANVA दीपक के नीचे चावल रखने की परंपरा

Deepak ke Niche Chawal Rakhne ka Niyam: भारत में दिवाली सिर्फ रोशनी और मिठाईयों का त्योहार नहीं है, बल्कि यह घर में खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा लाने का प्रतीक भी माना जाता है। इस दिन लोग अपने घरों की सफाई करते हैं, दीपक जलाते हैं और माता लक्ष्मी के स्वागत की तैयारी करते हैं।

इसी परंपरा का एक अहम हिस्सा दीपक के नीचे चावल रखना है। शायद बहुत कम लोग जानते हैं कि इसके पीछे सिर्फ रीति-रिवाज ही नहीं, बल्कि गहरी धार्मिक और आध्यात्मिक मान्यता भी है।

चावल सुख-शांति का प्रतीक

भारतीय संस्कृति में चावल को समृद्धि, सुख-शांति और हमेशा खाने की उपलब्धता का प्रतीक माना जाता है। इसे माता लक्ष्मी का प्रिय भी माना जाता है, क्योंकि यह दैवीय आशीर्वाद और संपन्नता का संकेत देता है। ज्योतिषियों के अनुसार, दीपक को घर के अलग-अलग हिस्सों में रखा जाता है, लेकिन मुख्य पूजा स्थल पर दीपक के नीचे चावल रखना खासतौर पर बहुत शुभ माना जाता है।

अच्छे कामों में चावल का महत्व

सांस्कृतिक दृष्टि से भी चावल को हमेशा शुभ माना गया है। विवाह, जन्म और अन्य धार्मिक अनुष्ठानों में इसका इस्तेमाल अच्छे कामों और समृद्धि के प्रतीक के रूप में किया जाता है। दीपक की उजली लौ और चावल का संयोजन घर में खुशियों और समृद्धि का माहौल बनाता है। इसके अलावा, यह परंपरा हमें प्रकृति और अन्न के महत्व की याद भी दिलाती है।

यह संकेत है कि हमारी समृद्धि केवल धन और वस्तुओं में नहीं बल्कि अन्न और प्राकृतिक संसाधनों के सदुपयोग में भी निहित है। तो इस दिवाली, जब आप अपने घर में दीपक जलाएं, तो उनके नीचे चावल रखना न भूलें। यह सिर्फ एक परंपरा नहीं, बल्कि खुशियों, समृद्धि और सकारात्मक ऊर्जा का प्रतीक है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:  Dhanteras 2025: जानिए धनतेरस पर कौन-से बर्तन खरीदना शुभ होता है और कब करें इनका इस्तेमाल

20 अक्टूबर की लक्ष्मी पूजा पर करें कौड़ी के ये छोटे-छोटे उपाय, रुकावटें होंगी दूर और चमक जाएगी आपकी किस्मत!