Dhanteras 2022: धनतेरस का त्योहार आने वाला है और इस दिन लोग बाजार में जमकर खरीदारी करते हैं। वैसे तो धनतेरस के दिन झाडू, बर्तन, धनिया और सोने-चांदी की चीजें लेने की परंपरा है। लेकिन ज्योतिषियों का कहना है कि, इस दिन राशि के हिसाब से सामान खरीदने के परिणाम और भी ज्यादा शुभ होते हैं। कहते हैं कि, राशिनुसार वस्तु खरीदने से माता लक्ष्मी, धन कुबेर और धनवंतरी तीनों का आशीर्वाद प्राप्त होता है। आइए जानते हैं कि, धनतेरस के दिन राशिनुसार कौन सी चीजें खरीदना आपके लिए शुभ रहेगा।
मेष राशि
Image Source : INDIA TVमेष राशि
धनतेरस के दिन मेष राशि वाले चांदी की चीजें खरीदें। आप चांदी का कोई आभूषण या कोई छोटा-मोटा बर्तन खरीद सकते हैं।
वृषभ राशि
धन त्रयोदशी वृषभ राशि वाले गोमती चक्र घर लेकर आएं। इसे लेकर पूजा के स्थान या मंदिर में स्थापित कर दें।
मिथुन राशि
Image Source : INDIA TVमिथुन राशि
धनतेरस की शाम को मिथुन राशि वाले सोने की चीजें खरीदें तो उत्तम होगा। जरूरी नहीं कि, आप सोने की कोई भारी-भरकम या कीमती चीज ही खरीदें। आप कोई हल्का-फुल्का आभूषण भी लेकर आ सकते हैं।
कर्क राशि
कर्क राशि वाले इस दिन बाजार से श्रीयंत्र लेकर आएं। अगर आप चांदी वाला श्रीयंत्र लेकर आएं तो ये और भी शुभ होगा।
सिंह राशि
इस दिन सिंह राशि के जातक कांसे का कोई बर्तन घर लेकर आ सकते है। कांसे का कोई ऐसा बर्तन घर लेकर आएं जिसमें पानी भरकर रखा जा सके।
कन्या राशि
धनतेरस पर कन्या राशि वाले पीतल का बर्तन लेकर आ सकते हैं। आप पीतल का जग, गिलास या लोटा या कोई अन्य बर्तन लेकर आ सकते हैं।
तुला राशि
Image Source : INDIA TVतुला राशि
धनतेरस के दिन तुला राशि के जातक कोई इलेक्ट्रॉनिक आइटम लेकर आएं तो अच्छा होगा। आप मोबाइल, लैपटॉप या एलईडी बल्ब की भी खरीदारी कर सकते हैं।
वृश्चिक राशि
वृश्चिक राशि वाले इस दिन खर्च भाव की बजाए संरक्षण के भाव से पैसा खर्च करें। बेहतर होगा कि, आप किसी जमीन या प्रॉपर्टी में रुपया निवेश करें।
धनु राशि
धनतेरस पर धनु राशि वाले किसी वाहन की खरीदारी करें। आप साइकिल से लेकर चार पहिये के वाहन तक कुछ भी खरीद सकते हैं।
मकर राशि
Image Source : INDIA TVमकर राशि
इस दिन मकर राशि वाले बाजार से नीले रंग की कोई चीज घर लेकर आएं। आप घर को सजाने के लिए भी कोई आइटम खरीदकर ला सकते हैं।
कुंभ राशि
धनतेरस पर कुंभ राशि वाले चांदी के बर्तन या चांदी के आभूषण की खरीदारी करें। बेहतर होगा कि इस दिन आप घर में किसी स्त्री के लिए चांदी की चीज लेकर आएं।
मीन राशि
Image Source : INDIA TV
मीन राशि
मीन राशि धनतेरस पर इलेक्ट्रॉनिक आइटम या पीतल का कोई सामान लेकर आ सकते हैं। आप पीतल का कोई बर्तन या प्रतिमा भी घर ला सकते हैं।