Dhanteras 2022: त्योहारों का महीना शुरू हो गया है। लगातार अब त्योहार ही त्योहार है। अब धनतेरस (Dhanteras) का त्योहार बहुत ही नजदीक है। इस साल धनतेरस 23 अक्टूबर रविवार को मनाया जाएगा। धनतेरस के इस दिन भगवान धनवंतरि और मां लक्ष्मी व कुबेर देव का पूजन किया जाता है। धनतेरस के दिन सब अपने बजट के अनुसार कुछ नई चीजे खरीदते हैं। कई लोग इस दिन बर्तन या सोना-चांदी खरीदते हैं। लेकिन किसी कारण आप इस साल गाड़ी या सोना, चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप इस साल घर में ये शुभ चीजें भी ला सकते हैं। बता दें ये शुभ चीजें मां लक्ष्मी को बेहद पसंद है इससे घर में साल भर पैसा भरा रहेगा। आइए जानते हैं क्या है वो चीजें।
धनतेरस के दिन खरीदें झाड़ू
हिंदू धर्म में ऐसा कहा जाता है की झाड़ू का संबंध मां लक्ष्मी से है। इस लिए धनतेरस की सुबह घर में नई झाड़ू लाना चाहिए। और पूरे घर में इस झाड़ू से झाड़ू लगाना चाहिए। इस धनतेरस यदि आप सोना चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो झाड़ू जरूर खरीद कर लाएं।
Image Source : Dhanteras 2022Dhanteras 2022
Diwali Puja 2022: दिवाली इस दिन है, जानें मुहूर्त, पूजन सामग्री की पूरी लिस्ट
गोमती चक्र
गोमती चक्र मां लक्ष्मी को बहुत ही ज्यादा प्रिय है। बता दें धनतेरस के दिन यदि आप सोना-चांदी नहीं खरीद पा रहे हैं तो आप गोमती चक्र खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की शाम को मां लक्ष्मी की पूजा करते समय गोमती चक्र की भी पूजा करें। ऐसा करने से कभी आपको धन की कमी नहीं होगी।
Image Source : Dhanteras 2022Dhanteras 2022
Diwali 2022: दिवाली के दिन इस तरह करें शंख की पूजा, रातों-रात पलट जाएगी किस्मत, कंगाल भी होंगे मालामाल
पीतल के बर्तन
आप धनतेरस के दिन सोना-चांदी के अलावा पीतल के बर्तन खरीद सकते हैं। या फिर आप पीतल के भगवान भी खरीद सकते हैं। ऐसा कहा जाता है की इससे आपके घर में सुख-समृद्धि आती है। कहा जाता है कि जब समुद्र मंथन से धन्वंतरि देव प्रकट हुए थे, तो उनके हाथों में अमृत कलश था। धार्मिक मान्यता है कि ये कलश पीतल की धातु का था, इसलिए पीतल धन्वंतरि देव की धातु मानी गई है।
Image Source : Dhanteras 2022Dhanteras 2022
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारी सामान्य मान्यताओं और जानकारियों पर आधारित है। INDIA TV इसकी पुष्टि नहीं करता है।)