A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएगी बंद किस्मत

फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें इन मंत्रों का जप, खुल जाएगी बंद किस्मत

आज फाल्गुन मास कृष्ण पक्ष की अमावस्या तिथि है, जो हिंदू धर्म में बेहद खास मानी जाती है। इस दिन गंगा स्नान के साथ-साथ शिव आराधना का भी विधान है।

भगवान शिव- India TV Hindi
Image Source : PIXABAY भगवान शिव

आज गुरुवार को फाल्गुन अमावस्या तिथि है, जिसे हिंदू धर्म में बेहद शुभ तिथि माना गया है। इस शुभ मौके पर भारी तादाद में लोग पवित्र गंगा या अन्य नदियों में स्नान करेंगे। मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान करने से जातक के पापों का नाश हो जाता है और मां गंगा की कृपा बरसती है। साथ ही इस दिन भगवान शिव की भी पूजा का विधान है।

धार्मिक मान्यता है कि फाल्गुन अमावस्या के दिन गंगा स्नान कर महादेव की पूजा करनी चाहिए, इससे जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है, साथ ही बुरा समय टल जाता है। अगर आप भगवान शिव की कृपा पाना चाहते हैं, तो फाल्गुन अमावस्या के दिन ध्यान-स्नान के बाद विधिवत शिवलिंग की पूजा करें। भगवान शिव की कृपा जल्द पाने के लिए अपने राशि के हिसाब से मंत्रों का जप करें।

राशि मुताबिक मंत्र जप

मेष राशि के जातकों को फाल्गुन अमावस्या वाले दिन 'ॐ महाकाल नमः और ॐ गंगायै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
वृषभ राशि वालों को पूजा के समय 'ॐ रुद्रनाथ नमः और ॐ अव्ययायै नमः' मंत्र का जप करने से फायदा मिलेगा।
मिथुन राशि के जातकों को पूजा के दौरान 'ॐ चंद्रधारी नमः और ॐ शुभायै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
कर्क राशि के जातक को पूजा के दौरान 'ॐ भोलेनाथ नमः और ॐ पूर्णायै नमः' मंत्र का जप करना उचित होगा।
सिंह राशि के जातक को 'ॐ भूतनाथ नमः और ॐ अनन्तायै नमः' मंत्र का जप करना शुभदायी होगा।
कन्या राशि वालों को फाल्गुन अमावस्या के दिन 'ॐ नंदराज नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः ' मंत्र का जप करना चाहिए।
तुला राशि के जातक को पूजा के दौरान 'ॐ विषधारी नमः और ॐ शरण्यै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
वृश्चिक राशि के जातक को पूजा के समय 'ॐ उमापति नमः और ॐ रम्यायै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
धनु राशि वालों को फाल्गुन अमावस्या के दिन पूजा करते समय 'ॐ गोरापति नमः और ॐ जंगमायै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।
मकर राशि वालों को पूजा के दौरान 'ॐ ओंकारेश्वर नमः और ॐ जयायै नमः' मंत्र का जप करने से फायदा होगा।
कुंभ राशि के जातक को पूजा के दौरान 'ॐ महाकालेश्वर नमः और ॐ त्रिवेण्यै नमः' मंत्र का जप शुभदायी फल देगा।
मीन राशि के जातक को पूजा के दौरान 'ॐ अमरनाथ नमः और ॐ श्रीमत्यै नमः' मंत्र का जप करना चाहिए।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

फाल्गुन अमावस्या के दिन जरूर करें ये उपाय, खत्म होगा शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव
गुरुवार उपाय: करियर और कारोबार में चाहिए तरक्की तो आज जरूर करें ये काम