A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी पर करें ये आसान उपाय, चमक उठेगी किस्मत और घर आएगी सुख-समृद्धि

Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी पर करें ये आसान उपाय, चमक उठेगी किस्मत और घर आएगी सुख-समृद्धि

Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी का दिन धार्मिक दृष्टि से बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन कुछ उपाय करके आप जीवन में सुख-समृद्धि पा सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं उपायों के बारे में जानकारी देंगे।

Ganga Saptami 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गंगा दशहरा 2026

Ganga Saptami Upay: गंगा सप्तमी का पावन पर्व 23 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन माता गंगा की पूजा करने से और गंगा स्नान से शुभ फलों की प्राप्ति आपको होती है। इसके साथ ही गंगा सप्तमी के दिन किए जाने वाले कुछ उपायों के बारे में आज हम आपको बताने वाले हैं। यह उपाय आपके जीवन में सुख-समृद्धि लाने वाले साबित हो सकते हैं। 

गंगा सप्तमी के उपाय 

  • अपने अन्दर समस्त शक्तियों का संचार करने के लिये, हर तरह की शक्ति पाने के लिये आज गंगा सप्तमी के दिन आपको ‘गंगा दशहरा स्तोत्र’ में दी इन पंक्तियों का 5 बार जप करना चाहिए। पंक्तियां हैं- ॐ नमः शिवायै गङ्गायै शिवदायै नमो नमः। नमस्ते विष्णुरुपिण्यै, ब्रह्ममूर्त्यै नमोऽस्तु ते॥ इन पंक्तियों का जप करने से ही आप अपने अन्दर अपार शक्तियों का संचार महसूस करेंगे। 
  • अगर आपकी कोई विशेष इच्छा है, जो आप जल्द ही पूरी करना चाहते हैं, तो गंगा सप्तमी पर गंगा मैय्या का ध्यान करते हुए इस पंक्ति का जप करें। पंक्ति है- शान्तायै च वरिष्ठायै वरदायै नमो नमः॥ गंगा मैय्या का ध्यान करते हुए इस पंक्ति का जप करने से आपकी इच्छा जल्दी ही पूरी होगी। 
  • अपने आपको स्वास्थ्य सम्बन्धी समस्याओं से बचाने के लिये और लंबी आयु की प्राप्ति के लिये गंगा सप्तमी पर आपको इन पंक्तियों का जप करना चाहिए। पंक्तियां कुछ इस प्रकार हैं- संसार विष नाशिन्यै, जीवनायै नमोऽस्तु ते। ताप त्रय संहन्त्र्यै, प्राणेश्यै ते नमो नमः॥ इन पंक्तियों का जप करने के बाद अपने घर के मन्दिर में भगवान को पुष्पांजलि भेंट करें। ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य अच्छा बना रहेगा और आपको लंबी आयु की प्राप्ति होगी। 
  • अपने बिजनेस की तरक्की के लिये आपको पानी पीने योग्य कोई पात्र ब्राह्मण को दान करना चाहिए और ध्यान रहे आप जो भी दान करें, उसे दस की संख्या में दान करना है, यानि आपको 10 ब्राह्मणों को अलग-अलग पानी पीने योग्य कोई एक पात्र दान करना है, लेकिन अगर आप इतनी संख्या में दान करने में समर्थ नहीं हैं तो आप केवल एक ब्राह्मण को पानी का पात्र दान करें और उनका आशीर्वाद प्राप्त करें। ऐसा करने से आपके बिजनेस की तरक्की होगी। 
  • हर प्रकार की मुसीबतों से अपने आपको बाहर निकालने के लिये गंगा सप्तमी पर आप इन पंक्तियों का जप करें और मन ही मन गंगा मैय्या का ध्यान करें। पंक्तियां है- शरणागत दीनार्त परित्राण परायणे। सर्वस्यार्ति हरे देवि! नारायणि! नमोऽस्तु ते॥ इन पंक्तियों का जप करने से आपको हर प्रकार की मुसीबतों से बाहर निकलने में आसानी होगी। 
  • अपने हर कार्य की सफलता सुनिश्चित करने के लिये आप इस मूलमंत्र का 108 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है- ओं नमो गंगायै विश्वरूपिण्यै नारायण्यै नमो नमः। इस मंत्र का 108 बार जप करने से हर कार्य में आपकी सफलता सुनिश्चित होगी।
  • अपना कल्याण करने के लिये और हर तरह के सुख-साधन पाने के लिये आपको इन पंक्तियों का 11 बार जप करना चाहिए। पंक्तियां हैं- भुक्ति मुक्ति प्रदायिन्यै भद्रदायै नमो नमः। भोग उपभोग दायिन्यै भोगवत्यै नमोऽस्तु ते॥ इन पंक्तियों का जप करने से भी आपको शुभ फलों की प्राप्ति होगी और आपका कल्याण होगा। 
  • अगर आपको नौकरी संबंधी किसी प्रकार की परेशानी का सामना करना पड़ रहा है और आप उस परेशानी से बाहर निकलना चाहते हैं, तो स्नान आदि के बाद शिव मंदिर में जाकर भगवान शिव की उचित विधि से पूजा करें। साथ ही शिवलिंग पर जलाभिषेक करें और बेल का फल अर्पित करें। बाद में हाथ जोड़कर भगवान से अपनी नौकरी संबंधी परेशानी से छुटकारा पाने के लिये प्रार्थना करें। ऐसा करने से आपको अपनी नौकरी संबंधी परेशानियों से जल्द ही छुटकारा मिलेगा। 
  • अगर आपके मन में हर समय कोई न कोई उलझन बनी रहती है, जिसके चलते आप कुछ नया नहीं कर पा रहे हैं, तो अपने मन की शांति के लिये इन पंक्तियों का जप करें। पंक्तियां हैं- शांति सन्तान कारिण्यै नमस्ते शुद्ध मूर्त्तये। सर्व संशुद्धि कारिण्यै नमः पापारि मूर्त्तये॥ इन पंक्तियों का जप करने से आपको अन्दर से शांति महसूस होगी।
  • अगर आपको घर में अग्नि या चोर-चकार आदि का डर लगा रहता है, तो इन सब भय से अपने आपको बचाने के लिये एक कोरे कागज पर अपने हाथों से गंगा स्तोत्र लिखें और बाद में उस कागज को अच्छे से फोल्ड करके घर में किसी सुरक्षित स्थान पर रख दें। गंगा स्तोत्र आपको इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध हो जायेगा। ऐसा करने से आपको कभी भी अग्नि या चोर आदि से भय नहीं होगा। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Garud Puran: 4 तरह के लोगों की संगति कर सकती है आपको बर्बाद, इनसे हमेशा बनानी चाहिए दूरी

Gajlakshmi Yog: 12 साल बाद कर्क में बनेगा बेहद शुभ गजलक्ष्मी योग, मई के महीने से 4 राशियों के अच्छे दिन होंगे शुरू