1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Gopashtami Ke Upay: गोपाष्टमी के दिन करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत, धन-समृद्धि की नहीं होगी कमी

Gopashtami Ke Upay: गोपाष्टमी के दिन करें ये उपाय, चमक जाएगी किस्मत, धन-समृद्धि की नहीं होगी कमी

Gopashtami 2025 Date: गोपाष्टमी पर्व कार्तिक शुक्ल पक्ष की अष्टमी तिथि को मनाया जाता है और इस साल ये तिथि 30 अक्तूबर को पड़ रही है। यह त्योहार मथुरा, वृन्दावन तथा ब्रज के अन्य क्षेत्रों में अधिक प्रसिद्ध है। चलिए आपको बताते हैं इस पर्व का महत्व और इस दिन किए जाने वाले विशेष उपायों के बारे में।

gopashtami- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK गोपाष्टमी कब है?

Gopashtami 2025 Date: गोपाष्टमी पर्व 2025 में 30 अक्टूबर को मनाया जाएगा। हिन्दु पौराणिक कथाओं के अनुसार जब भगवान कृष्ण ने ब्रजवासियों को इन्द्र के प्रकोप से बचाने के लिये गोवर्धन पर्वत को अपनी उंगली पर उठाया था तो सात दिनों तक निरन्तर वर्षा करने के बाद इन्द्र देव ने गोपाष्टमी के दिन ही अपनी पराजय स्वीकार की थी। इसके अलावा ये भी कहा जाता है कि भगवान कृष्ण ने गौ चारण लीला गोपाष्टमी के दिन ही शुरू की थी इसलिए इस त्योहार पर गायों और उनके बछड़ों की पूजा का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं इस दिन इनकी पूजा करने से प्रगति के मार्ग प्रशस्त होते हैं, सौभाग्य में वृद्धि होती है और जीवन में उन्नति होती है। इस दिन गाय माता को स्नान कराकर उनका श्रृंगार करना चाहिए और उचित प्रकार से उनकी पूजा करके आशीर्वाद लेना चाहिए।

गोपाष्टमी कब है 2025 (Gopashtami 2025 Date)

  • गोपाष्टमी - 30 अक्टूबर 2025, गुरुवार
  • अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 29 अक्टूबर 2025 को 09:23 AM बजे
  • अष्टमी तिथि समाप्त - 30 अक्टूबर 2025 को 10:06 AM बजे

गोपाष्टमी के उपाय (Gopashtami Ke Upay)

गोपाष्टमी के दिन विभिन्न शुभ फलों की प्राप्ति के लिये, अपने प्रगति के मार्ग प्रशस्त करने के लिये, अपने सौभाग्य में वृद्धि के लिये और जीवन में चल रही समस्याओं के समाधान के लिये आपको कौन-से विशेष  उपाय करने चाहिए, अब हम इसकी चर्चा करेंगे...

  1. अगर आप अपने धन में बढ़ोतरी करना चाहते हैं, तो इस दिन 1 साबुत हल्दी और 5 सफेद कौड़ियां लेकर गाय के माथे से छुआकर अपने घर में रख लें। इस दिन ऐसा करने से आपके धन में बढ़ोतरी होगी और साथ ही आपकी तरक्की भी होगी।
  2. अगर आप अपने परिवार से जुड़ी किसी समस्या का हल जल्द से जल्द निकालना चाहते हैं, तो इस दिन गाय माता को रोली का तिलक लगाएं और रोटी पर थोड़ी-सी खीर रखकर खिलाएं। फिर घर आकर दुर्गा  जी के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थसाधिके। शरण्ये त्रयम्बके गौरी नारायणी नमोस्तुते ।। इस दिन ये उपाय करने से आपकी पारिवारिक समस्या का हल जल्द से  जल्द निकल जायेगा और आपके परिवार में खुशहाली आयेगी।
  3. अगर आप अपने जीवन स्तर को बेहतर बनाना चाहते हैं, तो आज के दिन आप स्नान आदि के बाद साफ-सुथरे कपड़े पहनकर गाय माता की पूजा करें। सबसे पहले उन्हें हल्दी का तिलक लगाएं और धूप-दीप से गऊ माता की आरती करें । इसके बाद हाथ जोड़कर गऊ माता को प्रणाम करें। इस दिन ऐसा करने से आपका जीवन स्तर बेहतर बनेगा।
  4. अगर आप अपना स्वास्थ्य बेहतर बनाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको स्नान आदि के बाद गौ माता को पुष्पों की माला अर्पित करनी चाहिए और उन्हें उबले हुए चावल में थोड़ा-सा मीठा मिलाकर खिलाना  चाहिए। साथ ही दोनों हाथ जोड़कर गऊ माता का आशीर्वाद लेना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से आपका स्वास्थ्य बेहतर बना रहेगा।
  5. अगर आप अपने घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ाना चाहते हैं, तो इस दिन स्नान आदि के बाद गाय माता का श्रृंगार करें, उन्हें रोली का तिलक लगाएं, चुनरी चढ़ाएं, उनके चरणों में फूल चढ़ाएं और उबले हुए चने  का प्रसाद खिलाएं। साथ ही कपूर से गऊ माता की आरती करें। इसके बाद दुर्गा मां के इस मंत्र का 5 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-सर्वबाधाविनिर्मुक्तो धनधान्यसुतान्वितः। मनुष्यो मत्प्रसादेन भविष्यति न संशयः॥ इस दिन ऐसा करने से आपके घर-परिवार में सुख-समृद्धि बढ़ेगी)।
  6. अगर आप अपने बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो आज के दिन आपको गाय को हरा चारा खिलाना चाहिए। साथ ही गाय के पैरों के नीचे की मिट्टी को अपने बच्चों के माथे पर लगाना  चाहिए। इस दिन ऐसा करने से आपके बच्चों के जीवन में खुशहाली सुनिश्चित होगी।
  7. अगर आप अपने व्यापार में खूब तरक्की के साथ ही अच्छा स्वास्थ्य भी पाना चाहते हैं, तो आज के दिन गौ माता का विधिवत पूजन करें। साथ ही गऊशाला में गायों के निमित्त कुछ दान-पुण्य करें और मां दुर्गा के इस मंत्र का 11 बार जप करें। मंत्र इस प्रकार है-देहि सौभाग्यम अरोग्यं देहि मे परमं सुखम् रूपं देहि जयं देहि यशो देहि द्विषों जहि || इस दिन ऐसा करने से आपके व्यापार में खूब तरक्की होगी और साथ ही  आपका स्वास्थ्य भी अच्छा रहेगा।
  8. अगर आप अपने सौभाग्य में वृद्धि करना चाहते हैं, तो गोपाष्टमी के दिन गाय माता को नहला धुलाकर उनकी सेवा करें, लेकिन अगर आप ये सब न कर सकें, तो अपने हाथों से गऊ माता को पानी पिलाएं और उनका आशीर्वाद लें। इस दिन ऐसा करने से आपके सौभाग्य में वृद्धि होगी।
  9. अगर आप अपने परिवार के सदस्यों के सभी कार्यों को बिना किसी बाधा के सफल बनाना चाहते हैं, तो इस दिन गाय के उपले पर कपूर का टुकड़ा रखकर पूरे घर में धूप दिखाएं और धूप दिखाने के बाद उपले  को घर की दक्षिण दिशा में रख दें। इस दिन ऐसा करने से आपके परिवार के सदस्यों के सभी कार्य बिना किसी बाधा के सफल होंगे।
  10. अगर आप सबके साथ प्रेम भाव कायम करना चाहते हैं, तो गोपाष्टमी के दिन आपको ग्वाले को, जो गाय चराते हैं या जिन्होंने अपने घर में गाय पाल रखी हो, उन्हें बड़े ही आदर के साथ कपड़े भेंट करने चाहिए।इस दिन ऐसा करने से सबके साथ आपका प्रेम भाव कायम रहेगा)।
  11. अगर आप हर तरह की निगेटिव एनर्जी से अपने घर को बचाये रखना चाहते हैं, तो इस दिन आपको अपने घर के मुख्य द्वार पर गाय के गोबर से स्वास्तिक का चिन्ह बनाना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से  आपका घर हर प्रकार की निगेटिव एनर्जी से बचा रहेगा।
  12. अगर आप अपने बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित करना चाहते हैं, तो इस दिन आपको गऊ माता के चारों ओर सात बार परिक्रमा लगानी चाहिए और उन्हें गेहूं का दलिया खिलाना चाहिए। इस दिन ऐसा करने से आपकी बिजनेस संबंधी यात्राओं की सफलता सुनिश्चित होगी।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

यह भी पढ़ें:

शनि की कृपा से 2026 में पलटेगी इन राशियों की तकदीर, अपार धन-संपत्ति के बनेंगे मालिक

Tulsi Vivah 2025 Date: तुलसी विवाह कब है 1 या 2 नवंबर? जानिए एकादशी या द्वादशी किस दिन कराना चाहिए तुलसी माता और शालिग्राम भगवान का विवाह