1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जयंती पर 7 चीजों का दान करने से जाग उठेगा भाग्य, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक

Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जयंती पर 7 चीजों का दान करने से जाग उठेगा भाग्य, जीवन में होगी खुशियों की दस्तक

Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जयंती के दिन पूजा के साथ ही कुछ चीजों का दान करने से भी आपको हनुमत कृपा प्राप्त होती है। आज हम आपको इन्हीं चीजों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं।

Hanuman Jayanti Daan- India TV Hindi
Image Source : UNSPLASH हनुमान जयंती 2026

Hanuman Jayanti Daan: हनुमान जयंती का पावन पर्व 2 अप्रैल 2026 को मनाया जाएगा। इस दिन बजरंगबली की पूजा के साथ ही कुछ चीजों का दान करना भी आपके लिए बेहद शुभ साबित हो सकता है। हनुमान जी की प्रिय चीजों का दान हनुमान जन्मोत्सव के दिन करने से आपको जीवन में सकारात्मक बदलाव देखने को मिलते हैं, जीवन में खुशियां आती हैं और साथ ही आपका भाग्योदय भी होता है। आइए जान लेते हैं हनुमान जयंती के दिन दान की जाने वाली चीजों के बारे में। 

हनुमान जयंती के दिन करें इन चीजों का दान 

  1. लाल वस्त्र- हनुमान जी का प्रिय रंग लाल है। इसलिए हनुमान जयंती के दिन लाल वस्त्रों का दान अगर आप जरूरतमंद लोगों को करते हैं तो जीवन में सुख-समृद्धि आपको प्राप्त होती है। 
  2. गुड़-चना- आपको हनुमान जयंती के पावन अवसर पर जरूरतमंद लोगों को गुड़ और चना दान करना चाहिए। गुड़ से बनी चीजें भी आप दान दे सकते हैं। इस दिन बंदरों को गुड़ चना खिलाना भी शुभ माना जाता है। 
  3. फल- हनुमान जी को फल अतिप्रिय हैं इसलिए केला, सेब, संतरा आदि फल भी आप हनुमान जन्मोत्सव के दिन दान कर सकते हैं। 
  4. सिंदूर- सौभाग्य और सुख-समृद्धि की प्राप्ति के लिए हनुमान जयंती के दिन सिंदूर का दान करना शुभ होता है। आप किसी हनुमान मंदिर में जाकर हनुमान जी को भी सिंदूर अर्पित कर सकते हैं। 
  5. चमेली का तेल- चमेली के तेल का दान भी आप हनुमान जयंती पर कर सकते हैं, या फिर चुटकी भर सिंदूर चमेली के तेल में हनुमान जी को अर्पित भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से बल-बुद्धि की आपको प्राप्ति होती है। 
  6. लड्डू- हनुमान जयंती के पावन अवसर पर बेसन या फिर बूंदी के लड्डू दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से आपके जीवन में भी खुशियां और मिठास आती है। 
  7. छाता और जूते-चप्पल का दान- हनुमान जयंती के दिन छाता और जूते-चप्पल का दान करना भी शुभ माना गया है। ऐसा करने से आपको जीवन में सुख-समृद्धि प्राप्त होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Numerology: बजरंगबली के प्रिय मूलांक वाले कभी नहीं हारते बाजी, जीवन की हर चुनौती को धूल चटाकर पाते हैं अपार सफलता

कीजो केसरी के लाल, दुनिया चले ना श्री राम के बिना... इन भजनों के बिना अधूरा है बजरंगबली का जन्मोत्सव, यहां पढ़िए भक्तिमय भजनों के लिरिक्स