A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. कीजो केसरी के लाल, दुनिया चले ना श्री राम के बिना... इन भजनों के बिना अधूरा है बजरंगबली का जन्मोत्सव, यहां पढ़िए भक्तिमय भजनों के लिरिक्स

कीजो केसरी के लाल, दुनिया चले ना श्री राम के बिना... इन भजनों के बिना अधूरा है बजरंगबली का जन्मोत्सव, यहां पढ़िए भक्तिमय भजनों के लिरिक्स

Hanuman Ji Ke Bhajan: कहते हैं कि हनुमान जी सच्चे मन से की गई थोड़ी सी भक्ति से जल्द प्रसन्न हो जाते हैं। उसमें भी बजरंगबली के आराध्य प्रभु राम का सुमिरन कर लेने मात्र से वह साधक पर कृपा कर देते हैं। हनुमान जयंती उनकी विशेष कृपा पाने का दिन है। इस दिन संकटमोचन के इन भजनों को सुनने से मानसिक शांति मिलती है।

हनुमान जी के भजन हिंदी में- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV हनुमान जी के भजन हिंदी में

Hanuman Ji Ke Bhajan Lyrics: हिंदू धर्म में चैत्र मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि विशेष महत्व रखती है। हर साल इस दिन को हनुमान जन्मोत्सव के रूप में पूरी श्रद्धा और धूमधाम से मनाया जाता है। शास्त्रों के अनुसार, इस दिन बजरंगबली का जन्म हुआ था। हनुमान जयंती का दिन बजरंगी की खास कृपा पाने का दिन माना जाता है. इस दिन हनुमान जी की आराधना होती है, व्रत रखा जाता है। सुंदरकांड पाठ, हवन समेत कई धार्मिक अनुष्ठानों का आयोजन भी किया जाता है। इस दिन बजरंगबली को प्रसन्न करने के लिए भजन-कीर्तन भी किए जाते हैं। हनुमान जी के भजन मन को स्थिर करते हैं। इन्हें सुनने और गाने से घबराहट कम होती है और अंदर से ताकत महसूस होती है। यहां हनुमान जी के कुछ विशेष भजन दिए जा रहे हैं, इन भजनों को गाए और सुने बिना बजरंगबली का जन्मोत्सव अधूरा सा लगता है। पढ़िए हनुमान जी के भजनों के लिरिक्स हिंदी में। 

दुनिया चले ना श्री राम के बिना (Duniya Chale na Shri Ram ke Bina)

दुनिया चले ना श्री राम के बिना, राम जी चले ना हनुमान के बिना ।

जब से रामायण पढ़ ली है, एक बात मैंने समझ ली है,
रावण मरे ना श्री राम के बिना, लंका जले ना हनुमान के बिना ॥

लक्ष्मण का बचना मुश्किल था, कौन बूटी लाने के काबिल था,
लक्ष्मण बचे ना श्री राम के बिना, बूटी मिले ना हनुमान के बिना ॥

सीता हरण की कहानी सुनो, ‘बनवारी’ मेरी जुबानी सुनो,
वापिस मिले ना श्री राम के बिना, पता चले ना हनुमान के बिना ॥

बैठे सिंघासन पे श्री राम जी, चरणों में बैठे हैं हनुमान जी,
मुक्ति मिले ना श्री राम के बिना, भक्ति मिले ना हनुमान के बिना ॥

वीर हनुमाना अति बलवाना (Veer Hanumana Ati Balwana)

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे।

जो कोई आवे, अरज लगावे, सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
जो कोई आवे, अरज लगावे, सबकी सुनियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

बजरंग बाला फेरू थारी माला, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
बजरंग बाला फेरू थारी माला, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

ना कोई संगी, हाथ की तंगी, जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
ना कोई सांगी, हांत की तंगी, जल्दी हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

अर्जी हमारी, मर्ज़ी तुम्हारी, कृपा करियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
अर्जी हमारी, मर्ज़ी तुम्हारी, कृपा करियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

रामजी का प्यारा, सिया का दुलारा, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
रामजी का प्यारा, सिया का दुलारा, संकट हरियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।
वीर हनुमाना अति बलवाना, राम नाम रसियो रे,
प्रभु मन बसियो रे ।

कीजो केसरी के लाल (Keejo Kesari Ke Laal)

कीजो केसरी के लाल मेरा छोटा सा यह काम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम,
मैं राम संग जपता तुम्हारा सदा नाम,
अपने राम जी से कह देना जय सिया राम

दीन हीन के सहारे महावीर तुम हो,
अपने भक्तो की जगाते तकदीर तुम हो,
हर दुखिया का हाथ तुम लेते हो थाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

महाबली महायोद्धा महासंत तुम हो,
लाते सूखे हुए बागो में बसंत में तुम हो,
तेरी भक्ति से आत्मा को मिलता आराम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

पूरी सदा ही हमारी हर आस करना,
बाबा भक्तो को कभी ना निराश करना,
दोनों चरण तुम्हारे हैं ‘लख्खा’ के सुखदाम,
मेरी राम जी से कह देना जय सियाराम

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना (Chham Chham Nache Dekho)

छम छम नाचे देखो वीर हनुमाना, 
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।

राम राम सियाराम, राम राम सियाराम।

पाँव मे घुंगूरू बाँध के नाचे , 
हाथों में खंजरी बांध के नाचे,
राम जी का नाम इन्हे प्यारा लागे, 
राम जी ने देखो इन्हे खूब पहचाना, 
छम-छम नाचे देखों वीर हनुमाना, 
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।

राम राम सियाराम, राम राम सियाराम।

जहाँ जहाँ कीर्तन होता श्री राम का, 
लगता है पहरा वहीं वीर हनुमान का, 
राम जी के चरणों में इनका ठिकाना, 
छम छम नाचे देखों वीर हनुमाना, 
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।

राम राम सियाराम, राम राम सियाराम।

नाच नाच श्री राम को रिझावे, 
बनवारी रात दिन नाचता ही जाए, 
भक्तों मे भक्त बड़ा दुनिया ने माना, 
छम-छम नाचे देखो वीर हनुमाना, 
कहते है लोग इसे राम का दीवाना।।

राम राम सियाराम, राम राम सियाराम।

हे दुःख भन्जन मारुती नंदन (Hey Dukhbhanjan Maruti Nandan)

हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

अष्ट सिद्धि, नव निधि के दाता, दुखिओं के तुम भाग्यविधाता।
सियाराम के काज सवारे, मेरा करो उद्धार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार॥

अपरम्पार है शक्ति तुम्हारी, तुम पर रीझे अवधबिहारी ।
भक्तिभाव से ध्याऊं तोहे, कर दुखों से पार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ।
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥

जपूं निरंतर नाम तिहरा, अब नहीं छोडूं तेरा द्वारा ।
रामभक्त मोहे शरण मे लीजे, भाव सागर से तार ॥
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥
हे दुःख भन्जन, मारुती नंदन, सुन लो मेरी पुकार ।
पवनसुत विनती बारम्बार ॥