1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Hariyali Amavasya 2025 Timings: हरियाली अमावस्या के दिन किस मुहूर्त में करें श्राद्ध-तर्पण, जानिए सटीक टाइमिंग

Hariyali Amavasya 2025 Timings: हरियाली अमावस्या के दिन किस मुहूर्त में करें श्राद्ध-तर्पण, जानिए सटीक टाइमिंग

Hariyali Amavasya 2025 Timings: श्रावण महीने में आने वाली अमावस्या को सावन अमावस्या या हरियाली अमावस्या के नाम से जाना जाता है। इस साल ये अमावस्या 24 जुलाई को पड़ रही है। यहां आप जानेंगे हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त।

Hariyali Amavasya Timings- India TV Hindi
Image Source : ISTOCK हरियाली अमावस्या टाइमिंग

Hariyali Amavasya Timings 2025: साल में कुल 12 या 13 अमावस्या पड़ती हैं जिनमें सावन अमावस्या का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन व्रत, पूजन और दान करने की परंपरा है। इस साल ये अमावस्या 24 जुलाई को पड़ रही है। पंचांग अनुसार अमावस्या तिथि की शुरुआत 24 जुलाई को 02:28 AM पर होगी और समाप्ति 25 जुलाई को 12:40 AM पर होगी। हरियाली अमावस्या पर लोग पितरों और पूर्वजों का आशीर्वाद पाने के लिए तर्पण और पूजन आदि अनुष्ठान कार्य करते हैं। इसके अलावा इस दिन पेड़-पौधे लगाना भी बेहद शुभ माना जाता है। चलिए जानते हैं हरियाली अमावस्या का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

हरियाली अमावस्या 2025 कब से कब तक रहेगी (Hariyali Amavasya 2025 Timings)

हरियाली अमावस्या की शुरुआत 24 जुलाई 2025 को 2 बजकर 28 मिनट से होगी और समाप्ति रात 12 बजकर 40 मिनट पर होगी। 

हरियाली अमावस्या मुहूर्त 2025 (Hairiyali Amavasya Muhurat 2025)

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:45 ए एम से 05:29 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त 12:19 पी एम से 01:11 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 07:17 पी एम से 07:39 पी एम
  • अमृत काल 02:26 पी एम से 03:58 पी एम
  • निशिता मुहूर्त 12:23 ए एम, जुलाई 25 से 01:07 ए एम, जुलाई 25
  • गुरु पुष्य योग 04:43 पी एम से 06:13 ए एम, जुलाई 25
  • सर्वार्थ सिद्धि योग - पूरे दिन
  • अमृत सिद्धि योग - 04:43 पी एम से 06:13 ए एम, जुलाई 25

हरियाली अमावस्या तर्पण मुहूर्त (Hariyali Amavasya Tarpan Muhurat 2025)

12:19 पी एम से 01:11 पी एम

हरियाली अमावस्या का महत्व (Hariyali Amavasya Ka Mahatva)

सावन हरियाली अमावस्या के दिन किसी पवित्र नदी में स्नानादि करने और पितरों का तर्पण करने का विशेष महत्व माना जाता है। इसके साथ ही इस दिन दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं हरियाली अमावस्या पर तर्पण करने से पितृ प्रसन्न होते हैं जिससे जीवन के सारे कष्टों का निवारण हो जाता है। इसके अलावा हरियाली अमावस्या के दिनपीपल और तुलसी की पूजा-अर्चना की जाती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या हरियाली अमावस्या पर सूर्य ग्रहण लग रहा है?

मंगल का 23 जुलाई को हुआ सूर्य के नक्षत्र में प्रवेश, इन 4 राशियों के सितारे छुएंगे अब बुलंदियां