Hartalika Teej 2025 Puja Vidhi, Shubh Muhurat Live Update: हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त हुआ शुरू, जान लें पूजा की संपूर्ण विधि
Hartalika Teej 2025 Puja Vidhi, Shubh Muhurat Live Update: हरतालिका तीज पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 5 बजकर 56 मिनट से लेकर 8 बजकर 31 मिनट तक रहेगा। पूजा के लिए प्रदोष काल का मुहूर्त शाम 6 बजकर 4 मिनट से लेकर 7 बजकर 38 मिनट तक रहेगा।

Hartalika Teej 2025 Puja Vidhi, Shubh Muhurat Live Update: आज यानी 26 अगस्त 2025, मंगलवार को हरतालिका तीज का पावन पर्व मनाया जा रहा है। इस दिन सुहागिन स्त्रियां अपने पति की लंबी आयु और अच्छे स्वास्थ्य के लिए निर्जला उपवास रखती हैं। व्रत की शुरुआत सूर्योदय से हो जाती है और समापन अगले दिन सूर्योदय के बाद किया जाता है। मान्यता है जो भी महिला इस व्रत को सच्चे मन से रखती है उसे अखंड सौभाग्य की प्राप्ति होती है। वहीं कई जगहों पर ये व्रत कुंवारी कन्याएं भी अच्छे वर की प्राप्ति के लिए रखती हैं। कहा जाता है कि सबसे पहले ये व्रत माता पार्वती ने रखना था जिसके फलस्वरूप उनका विवाह भगवान शिव के साथ हुआ था।
हरतालिका तीज पूजा मुहूर्त 2025 (Hartalika Teej Puja Muhurat 2025)
- हरतालिका तीज पूजा का पहला मुहूर्त 05:56 AM से 08:31 AM
- हरतालिका तीज पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त 06:04 PM से 7:38 PM
Hartalika Teej Vrat Vidhi In Hindi
हरतालिका तीज पूजा विधि (Hartalika Teej Puja Vidhi)
हरतालिका तीज के दिन भगवान शिव, देवी पार्वती और भगवान गणेश की मिट्टी की प्रतिमा की पूजा किए जाने का विधान है। ये प्रतिमाएं ज्यादातर महिलाएं खुद बनाती हैं तो वहीं कई महिलाएं बाजार से बनी बनाई मूर्तियां ले आती हैं। पूजा के लिए बाद इन प्रतिमाओं को विसर्जित कर दिया जाता है। भगवान की प्रतिमाओं को तैयार करने के बाद पूजा के स्थान पर नया पीले रंग का वस्त्र, केले का पत्ता, रोली, जनेऊ, सुपारी, शमी के पत्ते, बेलपत्र, कलश, अक्षत, दूर्वा, घी, कपूर, दही, गंगाजल रखें। साथ ही माता पार्वती को अर्पित करने के लिए श्रृंगार सामग्री रखें। तीज की पूजा से पहले स्नान कर सुंदर वस्त्र धारण करें और अच्छे से तैयार हो जाएंगे। फिर पूजन स्थल में बैठें और देवी पार्वती को लाल रंग की चुनरी चढ़ाएं। इसके बाद अक्षत, फूल, फल, धूप-दीप आदि से विधि विधान पूजा करें। भगवान शिव को सफेद चंदन, बेलपत्र, सफेद फूल, धतूरा, भांग चढ़ाएं। पूजा के समय ‘ॐ नम: शिवाय:’ मंत्र से भगवान शिव की अराधना करें। देवी पार्वती की पूजा के लिए ‘ॐ उमायै नम:’ मंत्र का जाप करें और गणेश जी के लिए 'ॐ गणपते नम:' मंत्र का जाप करें। हाथ में अक्षत और फूल लेकर हरतालिका तीज की कथा सुनें। कथा के बाद शिव-पार्वती और गणेश जी की आरती करें। अब तीनों को भोग लगाएं।
Live updates : Hartalika Teej 2025
-
August 26, 2025 6:11 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
हरतालिका तीज के पारण के दौरान इन मंत्रों का करें जप
हरतालिका तीज व्रत का पारण जब आप करते हैं तो आपको पारण के दौरान भगवान शिव और माता पार्वती के नीचे दिए गए मंत्रों का जप करना चाहिए।
माता पार्वती का मंत्र- सर्वमंगल मांगल्ये शिवे सर्वार्थ साधिके। शरण्ये त्र्यम्बके गौरी नारायणि नमोऽस्तु ते।
भगवान शिव का मंत्र- ॐ नमः शिवाय। -
August 26, 2025 5:40 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
हरतालिका तीज की रात किन मंत्रों का जप करना शुभ
हरतालिका तीज का पर्व माता पार्वती और भगवान शिव को समर्पित है इसलिए रात्रि के समय आपको इन दोनों ही के मंत्रों का जप करना चाहिए। ॐ नमः शिवाय" और "ॐ पार्वत्यै नमः का यथासंभव जप करने से शुभ फलों की आपको प्राप्ति होती है।
-
August 26, 2025 5:18 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
हरतालिका तीज की रात में क्या करना चाहिए?
हरतालिका तीज की रात में भक्तों को भगवान शिव और माता पार्वती को स्मरण करना चाहिए। उनका स्मरण करते हुए भजन-कीर्तन और मंत्रों का जप भी आप कर सकते हैं। ऐसा करने से आपको मानसिक शक्ति प्राप्त होती है और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
-
August 26, 2025 4:34 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
हरतालिका तीज की रात करें इन सरल मंत्रों का जप, प्रसन्न होंगे शिव-पार्वती
- ॐ पार्वतीयै नमः
- ॐ महा देव्यै नमः
- ॐ जगन्मात्रे नमः
- ॐ सरस्वत्यै नमः
- ॐ चण्डिकायै नमः
- ॐ लोक जनन्यायै नमः
- ॐ सर्वदेवादि देवतायै नमः
- ॐ शिवदुत्यै नमः
- ॐ विशालाक्ष्यै नमः
- ॐ चामुण्डायै नमः
- ॐ विष्णु सोदर्यै नमः
-
August 26, 2025 4:01 PM (IST) Posted by Naveen Khantwal
हरतालिका तीज पर मिट्टी के शिवलिंग की पूजा क्यों करतें हैं?
धार्मिक मान्याताओं के अनुसार माता पार्वती ने भगवान शिव को पति के रूप में प्राप्त करने के लिए पूजा की थी। शिव जी को प्रसन्न करने के लिए उन्होंने मिट्टी का शिवलिंग बनाया था। इसलिए आज भी व्रत रखने वाली महिलाओं के द्वारा मिट्टी के शिवलिंग की पूजा की जाती है। ऐसा करने से दांपत्य और पारिवारिक जीवन में सुख-समृद्धि व्यक्ति को मिलती है।
-
August 26, 2025 2:58 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
हरतालिका तीज व्रत का पारण कैसे करना चाहिए (Hartalika Teej Vrat Ka Paran Kaise Kare)
हरतालिका तीज व्रत पारण से पहले स्नान करके साफ वस्त्र धारण करें। इसके बाद शिव-पार्वती की विधि विधान पूजा करें। फिर सुहाग का सामान किसी महिला को दान करें। इसके बाद कुछ मीठा खाकर अपना व्रत खोल लें।
-
August 26, 2025 2:13 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Geet: मिले सातों जनम का प्यार
- मिले सातों जनम का प्यार मेरे बालम का ।
- हो खुशियों का संसार पिया मन भावन का – – – – – 2
- मिले सातो जनम का प्यार – – – – -2
- हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगू में ये वरदान
- सदा सुहागन का रहे सातो जनम का साथ
- मेरे बालम का मिले सातो जनम का प्यार मेरे बालम का |
- तीज का व्रत त्योहार किया है सजना के नाम का सिन्दुर किया है
- चमके मांगों में सिन्दुर साजन के अभिमान का |
- हे भोले बाबा हे गोरा रानी मांगु मे वरदान सदा सुहागन का |
- रहे सातो जनम का साथ मेरे साजन का – – – – -2
- सिन्दुर सजायी मैने ओढी चुन्दरिया मेरा तो जान है मेरा सांवरिया,
- कभी कम न हो ये लार पिया के चाहत का ।
- हे भोले बाबा हे गौरा रानी मांगु मैं ये वरदान
- सदा सुहागन का रहे जनम जनम का साथ मेरे साजन का – – – – – -2
-
August 26, 2025 1:47 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Upay: हरतालिका तीज उपाय
तीज के दिन अपने घर में तुलसी का पौधा लगाएं और रोज सुबह इसकी पूजा करें। इससे आपके वैवाहिक जीवन में सुख-शांति आएगी। तीज पर गरीबों और जरूरतमंद लोगों को भोजन और मिठाईयों का दान करें।
-
August 26, 2025 12:43 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
हरतालिका तीज में क्या-क्या चढ़ाया जाता है?
हरतालिका तीज की पूजा में भगवान को फल, फूल, मिठाई, शमी पत्र, बेलपत्र, धतूरा, 16 श्रृंगार की वस्तुएं (जैसे काजल, कुमकुम, मेहंदी, बिंदी, सिंदूर, चूड़ियां, लाल चुनरी) और सुहाग की सामग्री चढ़ाई जाती है।
-
August 26, 2025 12:27 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Pujan Samagri: हरतालिका तीज पूजन सामग्री
- पीला वस्त्र
- कच्चा सूत
- हरे रंग के नए वस्त्र
- केला के पत्ते
- बेलपत्र
- भांग
- धतूरा
- मिश्री
- शहद और पंचामृत
- इसके अलावा
- सुहाग का पूरा सामान
- शमी के पत्ते
- जनेऊ
- जटा नारियल
- चावल
- दूर्वा घास
- घी
- कपूर
- अबीर-गुलाल
- श्रीफल
- चंदन
- गाय का दूध
- गंगाजल
- दही
-
August 26, 2025 12:14 PM (IST) Posted by Laveena Sharma
हरतालिका तीज क्यों मनाई जाती है?
धार्मिक मान्यताओं अनुसार हरतालिका तीज का व्रत सबसे पहले माता पार्वती ने रखा था। भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया के दिन माता ने मिट्टी से शिवलिंग का निर्माण किया और सच्चे मन से भगवान शिव की अराधना की। जिनके फलस्वरूप भगवान शिव ने उन्हें पत्नी रूप में स्वीकार किया।
-
August 26, 2025 11:52 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Pradosh Kaal Puja Muhurat 2025: हरतालिका तीज प्रदोष काल पूजा मुहूर्त 2025
हरतालिका तीज पूजा का प्रदोष काल मुहूर्त 06:04 PM से 7:38 PM तक रहेगा। इससे पहले पूजा की तैयारी पूरी कर लें।
-
August 26, 2025 11:02 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
हरतालिका तीज और हरियाली तीज में अंतर
हर साल सावन महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरियाली तीज मनाई जाती है तो वहीं भाद्रपद महीने के शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हरतालिका तीज का त्योहार मनाया जाता है। ये दोनों ही व्रत सुहागिन स्त्रियों के लिए पति की लंबी आयु के लिए रखे जाते हैं।
-
August 26, 2025 10:22 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Mein Pani Pi Sakte Hai Kya: हरतालिका तीज में पानी पी सकते हैं?
वैसे तो हरतालिका तीज व्रत में पानी नहीं पिया जाता है। लेकिन जिन महिलाओं के लिए निर्जला व्रत रह पाना संभव नहीं होता है वो शाम की पूजा के बाद पानी पी लेती हैं।
-
August 26, 2025 10:10 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Geet In Hindi: हरतालिका तीज गीत
- सात सखीअन मिली तीज पूजे चलली है,
- सोने के चबुतरा बनावले गे माई|
- सेही रे चबुतरा चढी बैठेलन तीज माता
- संगवा में भोले बाबा साथ गे माई ।
- काहे लागी अजी माता मुखवा मलिन भइले,
- काहे लागी छोड़ल नगरिया गे माई ।
- नहीयों में अजी सबरे मुखवा मलिन भइले ,
- नहीं हम छोड़ली नगरिया गे माई।
- दिनरात घुमइत रहली भक्त के देखइत रहली,
- दुखवा हम हरइत रहली, सुखवा हम देइत रहली ।
- देइत देइत अइली एही नगरिया गे माई ।
- तोहरों के देवो सांवरो सिर के सेन्दुरवा जी
- चमकत दुनियो इंजोर गे माई |
- स्वामी के देवो को संवरो रोजी रोजगरवा
- जी बालका के देवो सुमति बुद्धिया गे माई |
- तोहरो के देवो सांवरो कंचन देहिया जी
- होइहे न मुखवा मलिन गे माई |
- युग युग जिओ सांवरो गोदी के बलकवा जी
- जनम युग बदय अहियात गे माई।
-
August 26, 2025 9:41 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Puja Mantra: हरतालिका तीज पूजा मंत्र
शांति मंत्र- ॐ द्यौः शान्तिरन्तरिक्षं शान्तिः पृथिवी शान्तिरापः शान्तिरोषधयः शान्तिः। वनस्पतयः शान्तिर्विश्वेदेवाः शान्तिर्ब्रह्म शान्तिः सर्वं शान्तिः शान्तिरेव शान्तिः सा मा शान्तिरेधि॥ ॐ शान्तिः शान्तिः शान्तिः॥
क्षमा मंत्र- जगन्मातर्मातस्तव चरणसेवा न रचिता न वा दत्तं देवि द्रविणमपि भूयस्तव मया। तथापि त्वं स्नेहं मयि निरुपमं यत्प्रकुरुषे कुपुत्रो जायेत क्व चिदपि कुमाता न भवति॥
देवी पार्वती का मंत्र- ओम् उमयेए पर्वतयेए जग्दयेए जगत्प्रथिस्थयेए स्हन्तिरुपयेए स्हिवयेए ब्रह्म रुप्नियेए”
शिव मंत्र- ओम् ह्रयेए महेस्ह्अरयेए स्हम्भवे स्हुल् पद्येए पिनक्ध्रस्हे स्हिवये पस्हुपतये महदेवयअ नमह्”
-
August 26, 2025 8:58 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Puja Vidhi: हरतालिका तीज के दिन इस विधि से करें पूजन
- इल दिन महिलाओं को लाल और हरे रंग के कपड़े पहनना चाहिए और सोलह श्रृंगार करना चाहिए।
- पूजा स्थल को फूलों से सजाकर वहां एक चौकी रखें और उस चौकी पर केले के पत्ते रखकर भगवान शंकर, माता पार्वती और भगवान गणेश की हाथ से बनी हुई मूर्तियां स्थापित करें।
- सबसे पहले भगवान गणेश, फिर भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करें।
- फिर मूर्तियों के माथे पर कुमकुम लगाएं।
- भगवान शिव और देवी पार्वती की षोडशोपचार पूजा करें।
- षोडशोपचार पूजा एक 16 चरणों वाली पूजा अनुष्ठान है जो आवाहनम से शुरू होती है और नीरजनम पर समाप्त होती है।
- हरतालिका की व्रत कथा जरूर पढ़ें।
- व्रत कथा पूरी होने के बाद माता पार्वती को सुहाग का सामान अर्पित करें।
- व्रत रखने वाले को इस दिन सोना नहीं चाहिए बल्कि पूरी रात जागरण करना चाहिए।
-
August 26, 2025 8:47 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
हरतालिका तीज व्रत कथा (Hartalika Teej Vrat Katha)
हरतालिका तीज की व्रत कथा के अनुसार माता पार्वती जी ने भगवान शिव को अपने पति के रूप में पाने का संकल्प लिया। इसके लिए उन्होंने हिमालय पर गंगा के तट पर अपनी बाल्यावस्था में अधोमुखी होकर घोर तप किया। तपस्या के दौरान उन्होंने अन्न का पूरी तरह से त्याग कर दिया। इस कठोर तपस्या की शुरुआत में वे केवल सूखे पत्ते खाकर दिन बिताने लगीं और फिर कई वर्षों तक सिर्फ हवा ग्रहण कर जीवन व्यतीत किया। माता पार्वती की यह कठिन साधना और कष्ट देखकर उनके पिता बहुत दुखी हो गए। एक दिन महर्षि नारद भगवान विष्णु की ओर से विवाह का प्रस्ताव लेकर माता पार्वती के पिता के पास पहुंचे। माता पार्वती के पिता ने इस प्रस्ताव को सहर्ष ही स्वीकार कर लिया। पिता ने जब बेटी पार्वती को उनके विवाह की बात बतलाई तो माता को बहुत दुख हुआ और वे रोने लगीं। फिर माता पार्वती ने अपनी एक सखी के पूछने पर उसे बताया कि वे यह कठोर व्रत भगवान शिव को प्राप्त करने के लिए कर रही हैं, जबकि उनके पिता उनका विवाह श्री विष्णु से कराना चाहते हैं। तब सहेली के सुझाव पर माता पार्वती ऐसे घने वन में चली गईं जहां दूर-दूर तक कोई आता-जाता नहीं था और वहां एक गुफा में जाकर वे भगवान शिव की आराधना में लीन हो गईं। कहते हैं मां पार्वती के इस तपस्वनी रूप को ही नवरात्रि के दौरान माता शैलपुत्री के नाम से पूजा जाता है। फिर भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हस्त नक्षत्र में माता पार्वती ने रेत से शिवलिंग का निर्माण किया और शिव जी की स्तुति में लीन होकर रात्रि भर जागरण किया। माता के इस कठोर तप से प्रसन्न होकर भगवान शिव ने उन्हें अपनी पत्नी के रूप में स्वीकार कर लिया। कहते हैं माता पार्वती की तरह ही जो कोई महिला भाद्रपद शुक्ल पक्ष की तृतीया को हरतालिका तीज व्रत रखती है उसके पति को लंबी आयु की प्राप्ति होती है। साथ ही अविवाहित स्त्रियों द्वारा ये व्रत रखे जाने पर उन्हें मनचाहे वर की प्राप्ति का आशीर्वाद प्राप्त होता है।
-
August 26, 2025 8:21 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
भगवान शिव की आरती (Shiv Ji Ki Aarti)
- ओम जय शिव ओंकारा, स्वामी जय शिव ओंकारा।
- ब्रह्मा, विष्णु, सदाशिव अर्द्धांगी धारा।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- एकानन चतुरानन पञ्चानन राजे। हंसानन गरूड़ासन
- वृषवाहन साजे।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- दो भुज चार चतुर्भुज दसभुज अति सोहे।
- त्रिगुण रूप निरखते त्रिभुवन जन मोहे।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- अक्षमाला वनमाला मुण्डमालाधारी।
- त्रिपुरारी कंसारी कर माला धारी।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- श्वेताम्बर पीताम्बर बाघम्बर अंगे।
- सनकादिक गरुड़ादिक भूतादिक संगे।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- ब्रह्मा विष्णु सदाशिव जानत अविवेका।
- मधु कैटव दोउ मारे, सुर भयहीन करे।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- लक्ष्मी, सावित्री पार्वती संगा।
- पार्वती अर्द्धांगी, शिवलहरी गंगा।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- पर्वत सोहें पार्वतू, शंकर कैलासा।
- भांग धतूर का भोजन, भस्मी में वासा।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- जया में गंग बहत है, गल मुण्ड माला।
- शेषनाग लिपटावत, ओढ़त मृगछाला।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- काशी में विराजे विश्वनाथ, नन्दी ब्रह्मचारी।
- नित उठ दर्शन पावत, महिमा अति भारी।।
- ओम जय शिव ओंकारा।।
- त्रिगुणस्वामी जी की आरति जो कोई नर गावे।
- कहत शिवानन्द स्वामी मनवान्छित फल पावे।।
- ओम जय शिव ओंकारा।। ओम जय शिव ओंकारा।।
-
August 26, 2025 7:45 AM (IST) Posted by Laveena Sharma
Hartalika Teej Aarti: हरतालिका तीज की आरती
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता
- ब्रह्म सनातन देवी शुभ फल कदा दाता।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- अरिकुल पद्मा विनासनी जय सेवक त्राता
- जग जीवन जगदम्बा हरिहर गुणगु गाता।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- सिंह को वाहन साजे कुंडल है साथा
- देव वधुजहं गावत नृत्य कर ताथा।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- सतयुग शील सुसुन्दर नाम सती कहलाता
- हेमांचल घर जन्मी सखियन रंगराता।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- शुम्भ निशुम्भ विदारेहेमांचल स्याता
- सहस भुजा तनुधरिके चक्र लियो हाथा।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- सृष्टि रूप तुही जननी शिव संग रंगराता
- नंदी भृंगी बीन लाही सारा मदमाता।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- देवन अरज करत हम चित को लाता
- गावत दे दे ताली मन मेंरंगराता।
- जय पार्वती माता जय पार्वती माता।
- श्री प्रताप आरती मैया की जो कोई गाता
- सदा सुखी रहता सुख संपति पाता।
- जय पार्वती माता मैया जय पार्वती माता।