1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Jain Festival Calendar 2026: शीतलनाथ जन्म तप से महावीर निर्वाण तक, इस साल कब-कब पड़ेंगे जैन व्रत-त्योहार? देखें जैन फेस्टिवल कैलेंडर 2026

Jain Festival Calendar 2026: शीतलनाथ जन्म तप से महावीर निर्वाण तक, इस साल कब-कब पड़ेंगे जैन व्रत-त्योहार? देखें जैन फेस्टिवल कैलेंडर 2026

Jain Festival Calendar 2026: जैन फेस्टिवल कैलेंडर 2026 में साल भर पड़ने वाले सभी प्रमुख जैन व्रत-त्योहारों की तारीखें और समय शामिल हैं। इस जानकारी से श्रद्धालु अपने धार्मिक नियमों और साधना की योजना सुचारु रूप से बना सकते हैं। जानिए 2026 में आने वाले जैन धर्म के व्रत-त्योहार की तारीख

Jain Festival Calendar 2026- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV यहां देखें पूरा जैन फेस्टिवल कैलेंडर

Jain Festival Calendar 2026: जैन धर्म संयम, तप और आत्म-शुद्धि का मार्ग दिखाता है। हर वर्ष जैन समुदाय के लिए कई ऐसे व्रत और पर्व आते हैं, जो आत्मिक शांति और कर्मों से मुक्ति की प्रेरणा देते हैं। हर साल की तरह ही इस बार भी जैन धर्म के सभी महत्वपूर्ण व्रत-त्योहार और धार्मिक अवसर पड़ेंगे, जो जैन श्रद्धालुओं के लिए विशेष महत्व रखते हैं।

इन पर्वों की सही जानकारी होने से उपवास, पूजा और साधना की तैयारी पहले से आसान हो जाती है। अगर आप भी साल 2026 में पड़ने वाले जैन फेस्टिवल (Jain Festival Calendar 2026) की तारीख तलाश रहे हैं, तो यहां साल भर पड़ने वाले सभी त्योहारों और व्रतों की पूरी लिस्ट दी जा रही है। 

Jain Festival Calendar 2026 (जैन व्रत-त्योहार की डेट्स)

तारीख कब कौन से व्रत-त्योहार
15 जनवरी 2026 शीतलनाथ जन्म तप
16 जनवरी 2026 मेरु त्रयोदशी
16 जनवरी 2026 आदिनाथ निर्वाण कल्याणक
17 जनवरी 2026 ऋषभदेव मोक्ष
22 जनवरी 2026 दशलक्षण (3/3) प्रारंभ
25 जनवरी 2026 मर्यादा महोत्सव
31 जनवरी 2026 श्री जितेन्द्र रथ यात्रा
31 जनवरी 2026 दशलक्षण (3/3) समाप्त
24 फरवरी 2026 अष्टान्हिका (3/3) प्रारंभ
03 मार्च 2026 अष्टान्हिका (मार्च) समाप्त
22 मार्च 2026 दशलक्षण (मार्च) प्रारंभ
25 मार्च 2026 आयंबिल ओली प्रारंभ
31 मार्च 2026 दशलक्षण (मार्च) समाप्त
02 अप्रैल 2026 आयंबिल ओली समाप्ति
26 अप्रैल 2026 श्री महावीर स्वामी कैवल्य ज्ञान दिवस
02 मई 2026 ज्येष्ठ जिनवर व्रत प्रारंभ
14 मई 2026 श्री अनंतनाथ जन्म तप
29 जून 2026 ज्येष्ठ जिनवर व्रत समाप्त
21 जुलाई 2026 अष्टान्हिका (1/3) प्रारंभ
28 जुलाई 2026 चौमासी चौदस
29 जुलाई 2026 अष्टान्हिका (1/3) समाप्त
19 अगस्त 2026 पार्श्वनाथ मोक्ष
12 सितंबर 2026 कल्पसूत्र पाठ
12 सितंबर 2026 संवत्सरी पर्व
13 सितंबर 2026 तैलधर तप
15 सितंबर 2026 दशलक्षण (2/3) प्रारंभ
16 सितंबर 2026 क्षमावाणी पर्व
25 सितंबर 2026 दशलक्षण (2/3) समाप्त
16 अक्टूबर 2026 आयंबिल ओली प्रारंभ
26 अक्टूबर 2026 आयंबिल ओली समाप्त
07 नवंबर 2026 श्री पद्म प्रभु जन्म तप
09 नवंबर 2026 महावीर निर्वाण
14 नवंबर 2026 ज्ञान पंचमी / सौभाग्य पंचमी
17 नवंबर 2026 अष्टान्हिका (2/3) प्रारंभ
24 नवंबर 2026 अष्टान्हिका (2/3) समाप्त
03 दिसंबर 2026 महावीर स्वामी दीक्षा
20 दिसंबर 2026 मौनी एकादशी