1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी का शुभ संयोग, पति का गुस्सा कम करने से लेकर रिश्ते में प्रेम बढ़ाने के लिए जानें 5 उपाय

करवा चौथ और संकष्टी चतुर्थी का शुभ संयोग, पति का गुस्सा कम करने से लेकर रिश्ते में प्रेम बढ़ाने के लिए जानें 5 उपाय

29 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत रखा जाएगा। इस दिन संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी का भी संयोग है। इस शुभ संयोग में सुख-सौभाग्य और मनोकामना पूर्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। जानिए पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के लिए करवा चौथ के कुछ उपायों के बारे में।

karwa chauth upay, करवा चौथ के उपाय- India TV Hindi
Image Source : PTI/PINTEREST पति-पत्नी में प्रेम बढ़ाने के उपाय

9 अक्टूबर को करवा चौथ का व्रत किया जाएगा। साथ ही संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी भी है। इस विशेष अवसर पर सुख सौभाग्य, दांपत्य जीवन में प्रेम और मनोकामनाओं की पूर्ति के लिए कुछ उपाय बताए गए हैं। तो चलिए आचार्य इंदु प्रकाश से जानते हैं करवा चौथ और संकष्टी श्रीगणेश चतुर्थी के संयोग में किए जाने वाले विशेष उपाय क्या हैं और इन्हें किस प्रकार करना चाहिए।

सुख सौभाग्य की प्राप्ति का उपाय

अगर आप चाहती हैं कि आपके जीवन में सुख-सौभाग्य व धन-धान्य की प्राप्ति हो, तो आज एक कोरा कागज लेकर उस पर लाल पेन से अपना और अपने पति का नाम लिखिए। अब उस कागज के साथ 5 कौड़ियां और 5 साबुत हल्दी एक सफेद कपड़े में बांधकर पोटली बना लें और उसे अपनी अलमारी में रख लें।

पति के गुस्से को शांत करने का उपाय

अगर आपके पति को बहुत ज्यादा गुस्सा आता है, तो उनका गुस्सा काबू में करने के लिए एक पीले कपड़े की पोटली बनाकर उसमें एक पानी वाला जटाधारी नारियल, सात गोमती चक्र और थोड़ा सा गुड़ रखकर पोटली बांध दें। सोते समय इस पोटली को अपने पति के ऊपर से 7 बार क्लॉकवाइज और एक बार एंटी क्लॉकवाइज वारकर अगले दिन बहते पानी में प्रवाहित कर दें।

जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ाएगा ये उपाय 

अगर आप अपने जीवनसाथी के साथ प्रेम बढ़ाना चाहते हैं, तो आपको यह उपाय करना चाहिए। आज भोजपत्र पर केसर की स्याही से प्रेमवर्धक यंत्र बनाना चाहिए। इसके लिए एक भोजपत्र लेकर उस पर केसर की स्याही से नौ बराबर खाने यानी तीन कॉलम में 3-3 खाने बनाएं। पहले कॉलम में क्रम से 21, 26 और 2 लिखें। फिर दूसरे कॉलम में 28, 24 और 27 लिखें। इसके बाद तीसरे कॉलम में 23, 22 और 10 लिखें।

इस प्रकार यंत्र बनाना है। अगर आपके पास भोजपत्र न हो, तो सफेद कोरे कागज पर लाल पेन से भी यंत्र बना सकते हैं। फिर उस भोजपत्र या कागज को रूई में लपेटकर चमेली के तेल वाले दीपक में जला दें। ऐसा 7 बार करें यानी पहले एक बार यंत्र बनाएं, फिर उसे रूई में लपेटकर चमेली के तेल वाले दीपक में जला देना है। इसके बाद दूसरी बार भी यही प्रक्रिया दोहरानी है। इसी तरह लगातार 7 बार यह प्रक्रिया करनी है।

लाइफ पार्टनर के अच्छे स्वास्थ्य के लिए उपाय

अपने जीवनसाथी के स्वास्थ्य को बेहतर बनाए रखना चाहते हैं, तो एक पीले कपड़े की पोटली में एक पानी वाला जटाधारी नारियल और थोड़ा सा गुड़ रखकर बांध दीजिए। इसके बाद पति के ऊपर से छह बार क्लॉकवाइज और एक बार एंटी क्लॉकवाइज वारकर उसे बहते पानी में प्रवाहित कर दीजिए।

मनोकामना पूर्ति का उपाय

अगर आप किसी विशेष इच्छा की पूर्ति करना चाहते हैं, तो शिव गौरी और गणेश जी की पूजा के समय थोड़ी हल्दी की गांठ को पानी की सहायता से पीस लें और उससे पूजा स्थल पर स्वास्तिक का चिह्न बनाएं। फिर बची हुई हल्दी से अपने माथे पर तिलक लगाएं।

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें: Karwa Chauth Thali Samagri: करवा चौथ की थाली में क्या-क्या रखें? यहां जानें सही तरीका और पूजन सामग्रियां