A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन कर लें इनमें से भी कोई भी 1 काम, पूरे वर्ष घर पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा

Magh Purnima 2025: माघ पूर्णिमा के दिन कर लें इनमें से भी कोई भी 1 काम, पूरे वर्ष घर पर मां लक्ष्मी करेंगी धनवर्षा

Magh Purnima 2025 Upay: इस बार महाकुंभ के अमृत स्नान के बाद अगला बड़ा स्नान माघी पूर्णिमा तिथि को पड़ रहा है। ऐसे में इस दिन स्नान-ध्यान के बाद जातक को कुछ उपाय करने से सुख-समृद्धि की प्राप्ति हो सकती है।

माघी पूर्णिमा- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV माघ पूर्णिमा

Magh Purnima Upay: हिंदू धर्म में माघ पूर्णिमा का खासा महत्व है। इस शुभ तिथि पर श्रीहरि, मां लक्ष्मी और चंद्र देव की पूजा का विधान है। जातक इस दिन व्रत करते हैं और सत्यनारायण व्रत कथा का आयोजन और गंगा व चंद्रमा को अर्घ्य दिया दाता है। धार्मिक मान्यता है कि इस दिन भगवान विष्णु की पूजा,अनुष्ठान करने से अक्षय फलों की प्राप्ति होती है। ऐसे में आज हम आपको इस दिन से जुड़े कुछ उपाय बताने जा रहे हैं जिससे भगवान विष्णु खुश होंगे और फिर आपको धन की कमी नहीं रहेगी।

माघ पूर्णिमा की तिथि और समय

हिंदू पंचांग के अनुसार, इस साल माघ पूर्णिमा 11 फरवरी की शाम 6.55 बजे शुरू होगी और 12 फरवरी की शाम 7.22 बजे खत्म होगी। चूंकि हिंदू धर्म में उदया तिथि को मान्यता दी जाती है, ऐसे में 12 फरवरी को माघ पूर्णिमा मनाई जाएगी।

क्या है माघ पूर्णिमा से जुड़े उपाय

मां लक्ष्मी की पूजा

मां लक्ष्मी धन की देवी है, ऐसे में जातक को इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में उठकर स्नान करना चाहिए। इसके मां लक्ष्मी को गंगाजल में स्नान कराना चाहिए और मां लक्ष्मी को कमल का फूल और नारियल अर्पित करें। इसके बाद महालक्ष्मी स्तोत्र का पाठ करें। ऐसा करने से आर्थिक तंगी दूर होगी।

इस वृक्ष को जल अर्पित करें

हिंदू धर्म में पीपल के पेड़ का खासा महत्व दिया जाता है। कहते हैं इसमें त्रिदेव का वास होता है। ऐसे में माघ पूर्णिमा पर जातक को जल में दूध मिलाकर वृक्ष पर अर्पित करना चाहिए। इसके बाद शाम को दीया जलाना चाहिए। इससे भगवान विष्णु की कृपा मिलेगा।

तिजोरी में रखें ये चीज

माघ पूर्णिमा वाले दिन जातक को पूजा करने के बाद 11 पीले रंग की कौड़ियों को पीले या लाल वस्त्र में लपेटकर रखनी चाहिए, इसके बाद इसे कुछ देर के लिए मां लक्ष्मी के पास रख दें और फिर अपनी घर की तिजोरी में इस रख दें। इस उपाय से घर में धन की अपार वृद्धि होगी।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:
सपने में गाय को रोटी खिलाने का क्या मतलब है?
रथ सप्तमी के दिन जरूर करें इस चालीसा का पाठ, सूर्य देव की बरसेगी कृपा