A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Kumbh Mela: महाकुंभ में एक और बाबा वायरल, फ्री में कर रहे बड़े-बड़े रोगों का इलाज

Kumbh Mela: महाकुंभ में एक और बाबा वायरल, फ्री में कर रहे बड़े-बड़े रोगों का इलाज

Maha kumbh: महाकुंभ में संतों का डेरा लगा हुआ है। दूर-दूर से आए संत संगम तट पर अपनी धूनी रमाएं प्रभु की भक्ति में लीन हैं। इनमें से कुछ संत अपने अनोखे काम या अंदाज के कारण सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहे हैं।

आर्तत्राण बाबा उर्फ...- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आर्तत्राण बाबा उर्फ डॉक्टर बाबा

Mahakumbh 2025: प्रयागराज के संगम तट पर साधु-संतों की शिविर लगा हुआ है। इन शिविरों में लाखों श्रद्धालु संतों का आशीर्वाद लेने पहुंच रहे हैं। कुछ संत अपने कामों की वजह से सुर्खियां बटोर रहे हैं। जिस कारण वे लोगों के बीच प्रसिद्ध हो रहे हैं। सोशल मीडिया पर कुछ संत अपने काम और अंदाज को लेकर तेजी से वायरल हुए हैं। ऐसे ही एक और बाबा सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे हैं, ये बाबा बड़े-बड़े रोगों का इलाज करते हैं, जिस कारण इनके शिविर में लोगों की लंबी-लंबी लाइन लगी हुई है।

क्या है इनका नाम?

एक मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, बाबा का नाम लोग डॉक्टर बाबा और ट्रीटमेंट बाबा बता रहे हैं। डॉक्टर बाबा का शिविर महानिर्वाणि अखाड़े के बाहर एक तंबू में लगा हुआ है। ये बाबा भुवनेश्वर से आए हैं और बड़े-बड़े बीमारियों का इलाज करने का दावा कर रहे हैं। यह सेवा वह पूरी तरह निशुल्क कर रहे हैं, जिस कारण लोगों की लाइन उनके शिविर के बाहर लगी रहती है। बाबा ने अपना नाम आर्तत्राण बताया और कहा कि वे उड़ीसा की राजधानी से महाकुंभ में आए हुए हैं। वे 2011 से डिवाइन ट्रीटमेंट कर रहे हैं। साथ ही वे भारत के अलावा, कई देशों में जाकर भी लोगों की असाध्य बीमारियां ठीक करते हैं।

ऐसे करते हैं इलाज

एक मीडिया से बात करते हुए बाबा ने कहा कि बोर्ड पढ़कर उनके पास इलाज करवाने आते है। वह हड्डियों की बीमारी के साथ कई असाध्य बीमारियों का इलाज करते हैं। उनके पास मुंबई, पुणे जैसे बड़े-बड़े शहरों के लोग अपनी बीमारियों का इलाज कराने आते हैं। आगे बाबा ने दावा किया कि भगवान शिव की कृपा से हाथ-पैर से छूने, थपथपाने, खींचने और मलने के साथ थप्पड़ मारने से मरीजों के दुख-दर्द दूर हो जाते हैं।