A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. माघ माह की अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान, अपनी भलाई के लिए बस कर लें ये एक काम

माघ माह की अमावस्या के दिन दूसरा अमृत स्नान, अपनी भलाई के लिए बस कर लें ये एक काम

महाकुंभ स्नान के दौरान आप धन-धान्य और पारिवारिक खुशियों की कामना कर सकते हैं। शास्त्रों में इसके लिए कुछ मंत्र बताए गए हैं। आइए जानते हैं उनके बारे में....

Mahakumbh 2025- India TV Hindi
Image Source : FILE PHOTO महाकुंभ

Kumbh Mela 2025: महाकुंभ में अमृत स्नान का खासा महत्व है। पहला अमृत स्नान 14 जनवरी को हो चुका है, जबकि दूसरे अमृत स्नान की तिथि निकट आ रही है। 29 जनवरी को दूसरा अमृत स्नान होना है। इस दिन भी नागा साधु सबसे पहले संगम स्नान करेंगे। इसके बाद उनके भक्त स्नान कर सकेंगे। अगर आप भी महाकुंभ जा रहे हैं और चाहते हैं कि आपके जीवन में खुशहाली आए तो कुछ मंत्रों का जाप जरूर करें। इससे आपके जीवन में खुशियों की कमी नहीं रहेगी।

पारिवारिक खुशियों के लिए करें ये काम

इंसानी जीवन में गुरु और शुक्र को पारिवारिक खुशियों का कारक माना जाता है। इसलिए इन दो ग्रहों से जुड़ी चीजों का दान करें।

शुक्र के लिए- सफेद वस्त्र, दूध से बनी मिठाइयां आदि
गुरु के लिए- केला, नारियल, पीले रंग की मिठाइयां

इसके साथ ही गुरु और शुक्र के मंत्रों का जप भी अमृत स्नान के दिन करें इससे घर में खुशियां आएंगी। महाकुंभ के दौरान परिवार के लोगों से अच्छे संबंध बने रहें, इस कारण सूर्य देव को गंगा स्नान के बाद अर्घ्य जरूर दें। माना जाता है कि सूर्य पारिवारिक खुशियों के कारक हैं।

धन-धान्य के लिए करें ये उपाय

इसके अलावा अगर आपको धन, संपदा की लालसा है तो आपको कुबरे और मां लक्ष्मी की उपासना करनी चाहिए। इसके लिए आपको कुबेर और माता लक्ष्मी के मंत्रों का जप करना होगा।

कुबेर के लिए मंत्र 

ॐ यक्षाय कुबेराय वैश्रवणाय, धन धन्याधिपतये धन धान्य समृद्धि मे देहि दापय स्वाहा।

मां लक्ष्मी के लिए मंत्र 

श्रीं ह्रीं क्लीं ऐं कमलवासिन्यै स्वाहा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)