1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Narsimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती कब है 29 या 30 अप्रैल? यहां से नोट कर लें सही डेट

Narsimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती कब है 29 या 30 अप्रैल? यहां से नोट कर लें सही डेट

Narsimha Jayanti 2026: नृसिंह जयंती वैशाख शुक्ल चतुर्दशी तिथि को मनाई जाती है। इस दिन विष्णु जी नरसिंह अवतार में प्रकट हुए थे। नृसिंह जयंती 2026 को लेकर असमंजस है कि यह तिथि कब से कब तक रहेगी। तो चलिए जानते हैं सही तिथि और पूजा का समय, ताकि भक्त विधि-विधान से पूजा कर सकें।

Narsimha Jayanti 2026- India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE नृसिंह जयंती कब है 29 या 30 अप्रैल?

Narsimha Jayanti 2026: भगवान विष्णु के चौथे अवतार नृसिंह भगवान की जयंती हिंदू धर्म में विशेष आस्था और श्रद्धा के साथ मनाई जाती है। यह पर्व भक्त की रक्षा के प्रतीक के रूप में देखा जाता है। हर साल वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि को यह जयंती आती है। भगवान विष्णु के रौद्र अवतार नृसिंह की जयंती की तारीख को लेकर लोगों में कन्फ्यूजन है। ज्यादातर लोग जानना चाहते हैं कि यह पर्व 29 अप्रैल को मनाया जाएगा या 30 अप्रैल को। ऐसे में वैदिक पंचांग के अनुसार सही तिथि, पूजा का शुभ मुहूर्त जानना जरूरी है, ताकि भक्त पूरे विधि-विधान के साथ पूजा करके भगवान नृसिंह की कृपा प्राप्त कर सकें।

नृसिंह जयंती 2026 की सही तारीख

वैदिक पंचांग के अनुसार वैशाख मास के शुक्ल पक्ष की चतुर्दशी तिथि 29 अप्रैल 2026 को शाम 7 बजकर 51 मिनट से शुरू होगी। जबकि यह तिथि 30 अप्रैल को रात 9 बजकर 12 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के आधार पर नृसिंह जयंती 30 अप्रैल 2026 गुरुवार को मनाई जाएगी।

नृसिंह जयंती पूजा का शुभ मुहूर्त

धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, भगवान नृसिंह न दिन में प्रकट हुए और न रात में प्रकट हुए, उनका प्राकट्य प्रदोष काल में हुआ था। इसलिए इस दिन शाम के समय पूजा करना विशेष फलदायी माना जाता है। पूजा का शुभ मुहूर्त शाम 4 बजकर 17 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक रहेगा। इस दौरान पूजा करने से सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।

नृसिंह जयंती का महत्व

धार्मिक ग्रंथों में इस पर्व का विशेष महत्व बताया गया है। इस दिन विधि-विधान से पूजा करने पर जीवन के सभी कष्ट दूर होते हैं और सुख समृद्धि आती है। मान्यता है कि भगवान नृसिंह की पूजा से शत्रुओं पर विजय मिलती है और भय समाप्त हो जाता है। नृसिंह जयंती बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। यह दिन सिखाता है कि सच्ची भक्ति करने वालों की हमेशा रक्षा होती है और धर्म की विजय निश्चित होती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Garun Puran: इन चार लोगों के घरों का खाना बर्बादी की वजह बन सकता है, गरुड़ पुराण में दी गई है चेतावनी