November 2025 Hindu Festival List: साल 2025 के सभी प्रमुख त्योहार जैसे कि दीपावली और छठ महापर्व अक्टूबर माह में ही बीत गए। ऐसे में ज्यादातर लोग यही सोच रहे होंगे कि नवंबर 2025 का महीने में कुछ खास नहीं होगा। लेकिन आपको बता दें कि साल के सभी बड़े त्योहार अक्टूबर माह में ही संपन्न हो जाने के बाद भी नवंबर का महीना धार्मिक दृष्टिकोण से बहुत ही खास रहेगा, क्योंकि इसी महीने में चातुर्मास समाप्त होगा।
चातुर्मास खत्म होते ही शादी-ब्याह जैसे शुभ-मांगलिक कार्यों की शुरुआत हो जाएगी। इसके अलावा नवंबर महीने में अन्य कईं प्रमुख त्योहार जैसे देव दिवाली, कालभैरव अष्टमी आदि भी मनाए जाएंगे। हिंदू पंचांग के अनुसार, नवंबर का महीना कार्तिक और अगहन मास के अंतर्गत रहेगा। यहां जानिए नवंबर 2025 में कब, कौन-सा त्योहार पड़ रहा है।
तुलसी विवाह के साथ ही चातुर्मास का समापन
हर साल कार्तिक महीने के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को देवउठनी एकादशी का व्रत रखा जाता है। तुलसी विवाह के साथ ही इसी दिन चातुर्मास का समापन हो जाता है। साल 2025 में देवउठनी एकादशी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को होगी।
हिंदू पंचांग के अनुसार, एकादशी तिथि की शुरुआत 1 नवंबर को सुबह 9:11 बजे होगी और 2 नवंबर को सुबह 7:31 बजे इसका समापन होगा। एकादशी तिथि 1 नवंबर को पूरे दिन रहेगी। ऐसे में तुलसी विवाह का आयोजन इसी दिन किया जाएगा। 2 नवंबर को एकादशी का व्रत खोला जाएगा।
नवंबर 2025 फेस्टिवल कैलेंडर
| तारीख |
दिन |
व्रत / त्योहार |
| 1 नवंबर |
शनिवार |
देवउठनी एकादशी |
| 2 नवंबर |
रविवार |
तुलसी विवाह |
| 3 नवंबर |
सोमवार |
सोम प्रदोष व्रत |
| 4 नवंबर |
मंगलवार |
मणिकर्णिका स्नान |
| 5 नवंबर |
बुधवार |
कार्तिक पूर्णिमा, देव दिवाली, गुरु नानक जयंती |
| 6 नवंबर |
गुरुवार |
मार्गशीर्ष मास शुरू |
| 7 नवंबर |
शुक्रवार |
रोहिणी व्रत |
| 8 नवंबर |
शनिवार |
संकष्टी चतुर्थी, सौभाग्य सुंदरी तीज |
| 12 नवंबर |
बुधवार |
कालभैरव जयंती |
| 15 नवंबर |
शनिवार |
उत्पन्ना एकादशी |
| 16 नवंबर |
रविवार |
वृश्चिक संक्रांति |
| 17 नवंबर |
सोमवार |
सोम प्रदोष व्रत |
| 18 नवंबर |
मंगलवार |
मासिक शिवरात्रि |
| 20 नवंबर |
गुरुवार |
मार्गशीर्ष अमावस्या |
| 21 नवंबर |
शुक्रवार |
चंद्र दर्शन |
| 25 नवंबर |
मंगलवार |
विवाह पंचमी |
| 28 नवंबर |
शुक्रवार |
दुर्गाष्टमी व्रत |