Period Mein Hartalika Teej Vrat Kaise Kare: अगर पहली बार हरतालिका तीज व्रत रखने जा रही हैं और आपको पीरियड्स आ गए हैं तो ये व्रत न रखें। लेकिन अगर आप पहले से ही ये व्रत रखती आ रही हैं तो आपको मासिक धर्म के समय भी इस व्रत को नहीं छोड़ना है। आप इस स्थिति में भी वैसे ही व्रत रहेंगी जैसे कि हमेशा से रखती आ रही हैं। बस अंतर इतना है कि आपको इस दौरान मानसिक पूजा करनी है। भगवान की मूर्तियों और पूजा की सामग्री को बिल्कुल भी स्पर्श नहीं करना है। चलिए जानते हैं पीरियड्स में हरतालिका तीज व्रत रखने के नियम क्या हैं।
पीरियड्स में हरतालिका तीज व्रत कैसे करें (Period Mein Hartalika Teej Vrat Kaise Kare)
- अगर आपको हरतालिका तीज से पहले या उसी दिन पीरियड्स आ गए हैं तो भी व्रत नहीं छोड़ना चाहिए।
- इस स्थिति में आपको न तो भगवान की प्रतिमा को स्पर्श करना है और न ही पूजा की किसी भी सामग्री को छूना है।
- इस दौरान आप किसी ओर से हरतालिका तीज की पूजा करा सकती हैं और मंदिर से थोड़ी दूरी पर बैठकर तीज की कथा सुन सकती हैं।
- इस दौरान मानसिक पूजा सर्वोत्तम मानी जाती है इसलिए ध्यान, प्रार्थना, मंत्रजप या भगवान के नाम का स्मरण करती रहें।
- इस स्थिति में आप अपने पति से भी पूजा करा सकती हैं।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
हरतालिका तीज का व्रत कैसे करते हैं? क्या इस व्रत में पानी पी सकते हैं? जान लें क्या हैं नियम
हरतालिका तीज पूजा सामग्री लिस्ट, जानिए किन-किन चीजों की पड़ेगी जरूरत