1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. रक्षा बंधन के दिन इस टाइम भूलकर भी न बांधे भाई को राखी, लग रहा है अशुभ मुहूर्त

रक्षा बंधन के दिन इस टाइम भूलकर भी न बांधे भाई को राखी, लग रहा है अशुभ मुहूर्त

रक्षाबंधन का पर्व बेहद खास होता है, इसे भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना गया है। ऐसे में इस दिन शुभ मुहूर्त में ही भाइयों को राखी बांधना चाहिए।

रक्षाबंधन- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK रक्षाबंधन

रक्षाबंधन का पर्व भाई-बहन के प्रेम का प्रतीक माना जाता है। इस दिन बहन अपने भाई की कलाई पर राखी बांधती हैं और भगवान से उनके लंबे उम्र की कामना करती हैं। भाई भी बहन की रक्षा का वचन देते हैं और उन्हें उनके पसंद के गिफ्ट देते हैं। इस पूरे पर्व की सफलता के लिए सबसे अहम जो होता है वह होता है शुभ मुहूर्त। ऐसे में अगर राखी शुभ समय पर बांधी जाए तो वह शुभ परिणाम देती है। वहीं, अशुभ समय में कोई भी शुभ काम करने की मनाही होती है।

9 अगस्त को रक्षाबंधन का पर्व मनाया जाएगा। राखी बांधते समय कुछ अशुभ मुहूर्त का खास तौर पर ध्यान रखना होता है, जैसे भद्रा, राहुकाल, दुमुहूर्त आदि। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस साल रक्षाबंधन पर किस समय राखीं नहीं बांधनी हैं...

कब नहीं बांधनी है राखी?

9 अगस्त यानी रक्षाबंधन के दिन अशुभ समय पर राखी नहीं बांध जानी चाहिए। इस दिन कुछ समय के लिए राहुकाल लग रहा है। साथ ही गुलिक काल और दुर्मुहूर्त भी लग रहा है। आइए जानते हैं समय

  • दुर्मुहूर्त- सुबह 08.52 बजे से 09.44 बजे तक
  • राहुकाल- सुबह 11.07 बजे से 12.44 बजे तक

राखी बांधने का शुभ समय

इस साल रक्षा बंधन या राखी बांधने का उत्तम समय सुबह 04.49 से दोपहर 03.44 बजे तक रहेगा। राखी बांधने की अवधि करीबन 07 घंटे की है, जो शुभ मानी जा रही है। इस साल रक्षाबंधन पर भद्रा नहीं लग रही है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​04 अगस्त को सावन का अंतिम सोमवार, शिवलिंग पर जरूर चढ़ाएं ये चीजें
Sawan Purnima: कब है सावन पूर्णिमा? इस दिन क्या करना चाहिए दान