1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Rang panchami Upay: लव लाइफ में फिर घुलेगी मिठास, बिगड़े रिश्ते में आएगी प्यार की नई बहार; रंग पंचमी पर कर लें ये असरदार उपाय

Rang panchami Upay: लव लाइफ में फिर घुलेगी मिठास, बिगड़े रिश्ते में आएगी प्यार की नई बहार; रंग पंचमी पर कर लें ये असरदार उपाय

Rang Panchami Ke Upay: इस साल रंग पंचमी का पर्व 8 मार्च को मनाया जाएगा। इस दिन किए गए कुछ खास उपाय वैवाहिक जीवन और रिश्तों में चल रही परेशानियों को दूर करने में मदद कर सकते हैं। तो आइए जानते हैं ऐसे ही कुछ सरल उपायों के बारे में।

Rang Panchami Ke Upay- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV रंग पंचमी के अचूक उपाय

Rang Panchami Ke Upay: होली का उत्सव केवल रंगों के साथ ही खत्म नहीं होता, बल्कि इसका समापन रंग पंचमी के पर्व के साथ होता है। यह दिन धार्मिक दृष्टि से काफी महत्वपूर्ण माना जाता है। मान्यता है कि रंग पंचमी के दिन देवता भी रंगों से होली खेलते हैं, इसलिए इसे बेहद शुभ माना जाता है। ज्योतिष और धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, रंग पंचमी के दिन किए गए कुछ विशेष उपाय रिश्तों में प्रेम और सामंजस्य बढ़ाने में सहायक माने जाते हैं। 

राधा-कृष्ण को चढ़ाएं गुलाल

रंग पंचमी के दिन भगवान श्रीकृष्ण और राधा रानी को गुलाबी रंग का गुलाल अर्पित करना शुभ माना जाता है। इसके बाद "ॐ क्लीं कृष्णाय नमः" मंत्र का जाप करना चाहिए। मान्यता है कि राधा-कृष्ण प्रेम और समर्पण के प्रतीक हैं। उनकी पूजा करने से रिश्तों में चल रहा मनमुटाव कम होता है और प्रेम बढ़ता है।

विष्णु-लक्ष्मी को चढ़ाएं पीला गुलाल

परिवार में सुख-शांति बनाए रखने के लिए रंग पंचमी के दिन भगवान विष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा करना भी लाभकारी माना जाता है। पूजा के दौरान उन्हें पीला गुलाल अर्पित करें और उसका थोड़ा सा तिलक अपने माथे पर लगाएं। माना जाता है कि इससे घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ती है और परिवार के सदस्यों के बीच आपसी समझ बेहतर होती है।

शहद मिले जल से करें अभिषेक

अगर किसी खास व्यक्ति के साथ आपके रिश्ते में दूरी बढ़ रही हो, तो रंग पंचमी के दिन तांबे के लोटे में जल लेकर उसमें थोड़ा शहद मिलाएं। इस जल से शिवलिंग का अभिषेक करें और भगवान शिव व माता पार्वती से अपने रिश्ते को मजबूत बनाने की प्रार्थना करें। इससे संबंधों में मिठास आने की मान्यता है।

अशोक के पत्तों का उपाय

रिश्तों में मजबूती लाने के लिए रंग पंचमी के दिन अशोक के सात पत्ते लें और उन पर रोली से अपना और अपने जीवनसाथी का नाम लिखें। इसके बाद इन पत्तों को किसी मंदिर में अर्पित कर दें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इस उपाय से रिश्तों में सकारात्मक बदलाव आने लगता है और जीवन में खुशहाली बढ़ती है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Rang Panchami 2026: रंग पंचमी मार्च के महीने में कब मनाई जाएगी? जानें सही डेट और महत्व