A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. पहले सोमवार के दिन कब चढ़ाना है जल? जानें शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक समय

पहले सोमवार के दिन कब चढ़ाना है जल? जानें शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक समय

सावन माह आने वाला है, ऐसे में सोमवार का दिन बेहद खास होता है। भक्त इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाने के लिए लंबी-लंबी लाइन में लगकर जलाभिषेक करते हैं।

सावन माह- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सावन माह

सावन का पवित्र माह जल्द शुरू होने वाला है, इस माह का भगवान शिव का प्रिय माह माना जाता है। सावन के हर सोमवार को बेहद खास माना गया है। सोमवार के दिन हर शिव मंदिर और शिवालयों में भक्तों की भीड़ जुटती है। इस बार 11 जुलाई से सावन माह का आरंभ हो रहा है, जो 9 अगस्त तक चलेगा। इस पूरे माह में भगवान शिव और देवी पार्वती की पूजा करने का विधान है। इस साल के सावन में 4 सोमवार पड़ रहे हैं। सावन के सोमवार के दिन भगवान शिव को भक्त दूध, जल, दही, शहद और गंगाजल से अभिषेक करते हैं। मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान शिव और मां पार्वती जातक की हर मनोकामना पूर्ण करते हैं। तो चलिए जानते हैं कब है सावन का पहला सोमवार व्रत का महत्व, शुभ मुहूर्त और जलाभिषेक समय...

सावन का पवित्र माह 11 जुलाई से शुरू हो रहा है, पर पहला सोमवार 14 जुलाई को पड़ रहा है। सावन माह 9 अगस्त को  समाप्त होगा। ऐसे में आइए जानते हैं कि इस बार कितने सोमवार पड़ रहे और कब-कब...

सावन सोमवार व्रत तारीख

  • सावन का पहला सोमवार- 14 जुलाई 2025
  • सावन का दूसरा सोमवार- 21 जुलाई 2025
  • सावन का तीसरा सोमवार- 28 जुलाई 2025
  • सावन का चौथा सोमवार- 4 अगस्त 2025

पहले सोमवार पर जल चढ़ाने का शुभ मुहूर्त

सावन का पहला सोमवार 14 जुलाई को है, ऐसे में इस दिन भगवान शिव को जल चढ़ाया जाएगा। वैसे तो सावन अपने-आप में शुभ मुहूर्त है, लेकिन ग्रह और नक्षत्र के हिसाब से शुभ मुहूर्त में यह पूजन और जलाभिषेक किया जाए तो ज्यादा बेहतर रहेगा। ऐसे में आइए जानते हैं शुभ मुहूर्त...

  • ब्रह्म मुहूर्त- प्रात: 04.42 बजे से 05.26 बजे तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12.18 बजे से 04.11 बजे तक
  • गोधूलि मुहूर्त- शाम 07.18 बजे से 07.40 बजे तक
  • अमृत काल- रात 11.21 से 15 जुलाई की रात 12.55 बजे तक

 (Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

​Sawan 2025: सावन के पहले सोमवार को व्रत करना है? यहां जानें कैसै करनी है पूजा और क्या हैं इसके नियम
चातुर्मास में किन देवी-देवताओं का करनी चाहिए पूजा? बिगड़े काम भी जाते है बन