A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? महादेव को ऐसे करें प्रसन्न

सावन के दूसरे सोमवार पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए? महादेव को ऐसे करें प्रसन्न

सावन में सोमवार का बेहद खास महत्व है। ऐसे में इस दिन हर भक्त महादेव को यथाशक्ति चढ़ावा चढ़ाकर प्रसन्न करने की कोशिश करता है। ऐसे में आइए जानते हैं कि सोमवार पर शिवलिंग पर क्या चढ़ाना चाहिए?

शिवलिंग- India TV Hindi
Image Source : SORA AI शिवलिंग

सावन का महीना महादेव का प्रिय माह कहलाता है क्योंकि यह वह महीना है जब वह अपने ससुराल राजा हिमाचल के यहां आते हैं। मान्यता है कि इस माह में थोड़े बहुत पूजा से ही भगवान शिव प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त के सारे दुख-विपदा हर लेते हैं। सावन माह में सोमवार का खास महत्व है। सावन का पहला सोमवार बीत चुका है, अब 21 जुलाई को दूसरा सोमवार पड़ रहा है। ऐसे में भक्तों के मन में सवाल है कि सावन के दूसरे सोमवार पर भगवान शिव को क्या चढ़ाएं?

सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित है। ऐसे में सावन के सोमवार पर भगवान शिव को उनकी प्रिय चीजें अर्पित करने से भक्त पर उनकी कृपा बरसती है। आइए जानते हैं कि सावन के दूसरे सोमवार के दिन क्या चढ़ाना चाहिए?

चंदन

भगवान शिव को चंदन बेहद प्रिय है। मान्यता है कि पूजा के बाद भगवान शिव को चंदन से त्रिपुंड बनाना चाहिए। इससे महादेव प्रसन्न होते हैं।

काला तिल

भगवान शिव को दूसरे सोमवार के दिन काला तिल जरूर अर्पित करें। माना जाता है कि तिल चढ़ाने से जातक के सभी पाप का नाश हो जाते हैं।

गेहूं

भगवान शिव को गेहूं अर्पित करना बेहद शुभ माना गया है। मान्यता है कि शिवलिंग पर गेहूं चढ़ाने से पुत्र रत्न की प्राप्ति होती है।

इत्र

भगवान शिव को इत्र बेहद प्रिय हैं, ऐसे में मान्यता है कि शिव जी को इत्र चढ़ाने से जातक की हर मनोकामना पूर्ण होती है।

घी

भगवान शिव को घी का लेप लगाना बेहद शुभ होता है। घी को ऊर्जा और तेज का प्रतीक कहा गया है। ऐसे में शिव जी को घी का लेप लगाने से जातक के सभी बिगड़े काम बन जाते हैं।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें:

शिवलिंग पर भूल से भी न चढ़ाएं ये फल, रूठ सकते हैं भोलेनाथ
Aaj Ka Rashifal 20 July 2025: इन राशियों को रखना होगा विशेष ध्यान, नहीं तो भुगतना पड़ेगा अंजाम; पढ़ें दैनिक राशिफल