A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. त्योहार
  4. Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

Somvar Upay: सोमवार के दिन जरूर करें ये उपाय, मां लक्ष्मी खुद चलकर आएंगी आपके द्वार

हिंदू धर्म में सोमवार का दिन महादेव के समर्पित माना जाता है। इस दिन शिवमंदिर में सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु शिवलिंग पर जल चढ़ाते हैं। ऐसे में इस दिन कुछ उपाय करने से आपके दुख दूर हो सकते हैं।

Somvar- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV सोमवार के उपाय

हिंदू धर्म में भगवान शिव को प्रेम और शक्ति का देव माना गया है। मान्यता है कि कोई भी अगर श्रद्धाभाव से भगवान भोलेनाथ की पूजा करता है तो उसके जीवन में खुशहाली आती है और मृत्यु के बाद मोक्ष की भी प्राप्ति होती है। कहा जाता है कि सोमवार के दिन भगवान शिव को अगर एक लोटा जल भी चढ़ा तो भी वह प्रसन्न हो जाते हैं और भक्त को मनवांछित फल देते हैं। वहीं, इसके अलावा भी कुछ ऐसे उपाय हैं जिन्हें अपनाकर आप भगवान की कृपा प्राप्त कर सकते हैं।

सोमवार को अपनाएं ये उपाय

जल और दूध चढ़ाएं

सोमवार के दिन भगवान शिव के मंदिर जाएं और वहां, शिवलिंग पर जल, दूध और गंगाजल चढ़ाएं, इससे भगवान प्रसन्न होंगे और सुख-समृद्धि का वरदान देंगे।

बेलपत्र, धतूरा चढ़ाएं

साधक को शिवलिंग पर बेलपत्र, धतूरा अर्पित करने से जीवन में सुख-सौभाग्य की प्राप्ति होती है।

करें इस मंत्र का जप

सोमवार के दिन शिवलिंग की विधिपूर्वक पूजा करने के बाद महामृत्युंजय का जाप करें इससे साधक रोग और बाधाओं से मुक्ति मिलेगी।

क्या करें दान?

सोमवार के दिन शिवं मंदिर में रुद्राक्ष दान करें। ऐसा करने से साधक को शुभ फलों की प्राप्ति होगी।

सोमवार को किस कलर के कपड़े पहनें?

इसके अलावा, साधक को सोमवार के दिन सफेद कलर के कपड़े पहनने चाहिए, इससे आपके मन में शांति और सकारात्मक ऊर्जा रहेगी। इस दिन साधक को व्रत भी रखना चाहिए, इससे शरीर और मन को शुद्धि का एहसास होता है।

धन संबंधी समस्या के लिए उपाय

अगर आप आर्थिक तंगी के दौर से गुजर रहे हैं तो सोमवार की रात शिव मंदिर में शिवलिंग के सामने घी का दीपक जलाएं। इससे धन से जुड़ी सभी समस्याएं दूर होंगी।

नौकरी में सफलता पाने के लिए

अगर आप नौकरीपेशा है और उसमें कोई रुकावट आ रही है तो सोमवार के दिन शिवलिंग पर शहद चढ़ाएं, इससे करियर में नई तरक्की के रास्ते खुलेंगे।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)