1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 04 August 2025 Panchang: 4 अगस्त को रखा जाएगा सावन का अंतिम सोमवार व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 August 2025 Panchang: 4 अगस्त को रखा जाएगा सावन का अंतिम सोमवार व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

04 August 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 04 अगस्त 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंचांग

4 August 2025 Ka Panchang: 04 अगस्त को श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि और सोमवार का दिन है। दशमी तिथि सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक रहेगी, उसके बाद एकादशी तिथि लग जाएगी। फिर 4 अगस्त को पूरा दिन पूरी रात पार करके 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही 4 अगस्त की सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक अनुराधा नक्षत्र रहेगा, उसके बाद ज्येष्ठा नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा 4 अगस्त को सावन महीने का चौथा और अंतिम सोमवार भी है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

04 अगस्त 2025 का पंचांग

  • श्रावण शुक्ल पक्ष की दशमी तिथि- सुबह 11 बजकर 42 मिनट तक
  • दिन- सोमवार
  • इंद्र योग- 5 अगस्त की सुबह 7 बजकर 24 मिनट तक
  • अनुराधा नक्षत्र- सुबह 9 बजकर 13 मिनट तक
  • व्रत और त्योहार- सावन का अंतिम सोमवार व्रत
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 12:00 बजे से 12:54 बजे तक

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:25 से सुबह 09:05 तक 
  • मुंबई- सुबह 07:53 से सुबह 09:30 तक 
  • चंडीगढ़- सुबह 07:24 से सुबह 09:05 तक 
  • लखनऊ- सुबह 07:12 से सुबह 08:52 तक 
  • भोपाल- सुबह 07:30 से सुबह 09:09 तक 
  • कोलकाता- सुबह 06:47 से सुबह 08:26 तक 
  • अहमदाबाद- सुबह 07:50 से सुबह 09:28 तक 
  • चेन्नई- सुबह 07:25 से सुबह 09:05 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:43 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:10 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

​सावन के अंतिम सोमवार पर जरूर जपें ये शिव के मंत्र, उतर जाएगा बड़े से बड़ा कर्ज
सावन के अंतिम सोमवार पर बन रहे ये 4 शुभ योग, ऐसे करें शिवजी की पूजा