1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 10 July 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय

10 July 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन रखा जाएगा पूर्णिमा का व्रत, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्यादय-सूर्यास्त का समय

10 July 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 10 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE पंचांग

10 July 2025 Ka Panchang: 10 जुलाई को आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि गुरुवार का दिन है। पूर्णिमा तिथि आज देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 38 मिनट तक इंद्र योग रहेगा। साथ ही आज पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है। आइए आचार्य इंदु प्रकाश से जान लेते हैं गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

10 जुलाई 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि- देर रात 2 बजकर 7 मिनट तक रहेगी
  • दिन- गुरुवार
  • इंद्र योग- रात 9 बजकर 38 मिनट तक
  • पूर्वाषाढ़ा नक्षत्र- पूरा दिन पूरी रात पार कर के कल सुबह 5 बजकर 56 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- दोपहर 11 बजकर 58 मिनट से 12 बजकर 53 मिनट तक
  • व्रत और पर्व-  आज स्नान दान की पूर्णिमा और गुरु पूर्णिमा व्रत है

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:10 से दोपहर बाद 03:54 तक
  • मुंबई- दोपहर 02:23 से शाम 04:02 तक
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:13 से दोपहर बाद 03:58 तक
  • लखनऊ- दोपहर 01:54 से दोपहर बाद 03:37 तक
  • भोपाल- दोपहर 02:06 से दोपहर बाद 03:47 तक
  • कोलकाता- दोपहर 01:22 से दोपहर बाद 03:03 तक
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:25 से शाम 04:06 तक
  • चेन्नई- दोपहर 01:20 से दोपहर बाद 03:27 तक

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:30 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:22 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Shani Vakri 2025: शनि 13 जुलाई से शुरू करेंगे वक्री चाल, इन 4 राशियों की अब होगी कड़ी परीक्षा

Surya Gochar: सूर्य 16 जुलाई को कर्क में करेंगे प्रवेश, वृषभ-कन्या समेत इन 5 राशियों को होगा बड़ा लाभ