1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग: रविवार को होने जा रहा शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम

11 अक्टूबर 2026 का पंचांग: रविवार को होने जा रहा शारदीय नवरात्रि का प्रारंभ, नोट करें शुभ मुहूर्त और राहुकाल टाइम

11 अक्टूबर 2026 का पंचांग: रविवार के दिन आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि पड़ रही है। कल से शारदीय नवरात्र की शुरुआत होने जा रही है। जानिए रविवार, 11 अक्टूबर का पंचांग और राहुकाल का समय।

panchang, 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV 11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

11 अक्टूबर 2026 को आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि और रविवार का दिन है। कल प्रतिपदा तिथि रात 9 बजकर 32 मिनट तक रहेगी। इसके बाद पंचमी तिथि लग जाएगी। इसके अलावा कल से शारदीय नवरात्र 2026 की शुरुआत हो रही है। वहीं, कल रात 9 बजकर 6 मिनट तक वैधृति योग रहेगा। साथ ही कल 11 अक्टूबर को रात 10 बजकर 33 मिनट तक चित्रा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

11 अक्टूबर 2026 का पंचांग

  • आश्विन शुक्ल पक्ष की प्रतिपदा तिथि - 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 32 मिनट तक
  • वैधृति योग- 11 अक्टूबर को रात 9 बजकर 6 मिनट तक
  • चित्रा नक्षत्र- 11 अक्टूबर को रात 10 बजकर 33 मिनट तक 
  • 11 अक्टूबर 2026 विशेष- शारदीय नवरात्र का प्रारंभ

11 अक्टूबर 2026 शुभ समय

  • ब्रह्म मुहूर्त- 04:40 ए एम से 05:30 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या- 05:05 ए एम से 06:19 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त- 11:44 ए एम से 12:31 पी एम
  • विजय मुहूर्त- 02:04 पी एम से 02:50 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त- 05:56 पी एम से 06:21 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या- 05:56 पी एम से 07:10 पी एम
  • अमृत काल- 03:55 पी एम से 05:34 पी एम
  • निशिता मुहूर्त-11:43 पी एम से 12:33 ए एम, अक्टूबर 12

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:29 से शाम 05:56 तक
  • मुंबई- शाम 04:51 से शाम 06:19 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:30 से शाम 05:56 तक
  • लखनऊ- शाम 04:15 से शाम 05:42 तक
  • भोपाल- शाम 04:30 से शाम 05:58 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:47 से शाम 05:15 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:49 से शाम 06:17 तक
  • चेन्नई- शाम 04:23 से शाम 05:52 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय 

  • सूर्योदय- सुबह 06:19 बजे 
  • सूर्यास्त- शाम 05:56 बजे

नौ दिवसीय नवरात्र

कल से शारदीय नवरात्र की शुरुआत है। इन नौ में मां दुर्गा के अलग-अलग नौ शक्ति स्वरूपों की पूजा की जायेगी। आश्विन में शरद ऋतु की शुरुआत होने लगती है, इसलिए इस महीने के नवरात्र को शारदीय नवरात्र के नाम से जाना जाता है। ये नौ दिवसीय शारदीय नवरात्र 19 अक्टूबर तक चलेंगे। नवरात्र के पहले दिन देवी मां के निमित्त कलश स्थापना की जाती है। 

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें- शारदीय नवरात्रि 2026 कैलेंडर: 11 अक्टूबर से शुरू हो रहे हैं नवरात्र, नोट करें सभी तिथियां और अष्टमी-नवमी की सही डेट