1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 12 June 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन इतने बजे तक रहेगा मूल नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

12 June 2025 Ka Panchang: गुरुवार के दिन इतने बजे तक रहेगा मूल नक्षत्र, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

12 June 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 12 जून 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें गुरुवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
Image Source : INDIA TV पंचांग

12 June 2025 Ka Panchang:  12 जून को आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि और गुरुवार का दिन है। प्रतिपदा तिथि आज दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी। आज दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक शुभ योग रहेगा। साथ ही आज रात 9 बजकर 57 मिनट तक मूल नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए गुरुवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

12 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • आषाढ़ कृष्ण पक्ष की प्रतिपदा तिथि- 12 जून दोपहर 2 बजकर 28 मिनट तक रहेगी, उसके बाद द्वितीया तिथि लग जाएगी
  • शुभ योग- 12 जून को दोपहर 2 बजकर 5 मिनट तक 
  • मूल नक्षत्र- 12 जून को रात 9 बजकर 57 मिनट तक
  • अभिजीत मुहूर्त- सुबह 11 बजकर 52 मिनट से दोपहर 12 बजकर 48 मिनट तक
  • मूल नक्षत्र- मूल नक्षत्र का स्वामी ग्रह केतु को माना जाता है। वहीं इसके राशि स्वामी गुरु हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों के लिए मूल शांति के उपाय करने आवश्यक माने जाते हैं। 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- दोपहर 02:05 - 03:50 PM
  • मुंबई- दोपहर 02:18 - 03:57 PM
  • चंडीगढ़- दोपहर 02:08 - 03:54 PM
  • लखनऊ- दोपहर 01:50 - 03:33 PM
  • भोपाल- दोपहर 02:01 - 03:43 PM
  • कोलकाता- दोपहर 01:17 - 02:59 PM
  • अहमदाबाद- दोपहर 02:20 - 04:02 PM
  • चेन्नई- दोपहर 01:45 - 03:22 PM

सूर्योदय और सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय का समय- सुबह 05:22 बजे
  • सूर्यास्त का समय- शाम 07:19 बजे

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें:

Guru Nakshatra Parivartan: 14 जून को नक्षत्र परिवर्तन करेंगे गुरु, 4 राशियों को प्राप्त होगा धन-वैभव और पारिवारिक सुख

Surya Gochar 2025: सूर्य के मिथुन राशि में गोचर से चमकेगी 4 राशियों की किस्मत, आचार्य इंदु प्रकाश से जानें सभी 12 राशियों का हाल