1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 2 June 2025 Ka Panchang: सोमवार के दिन मघा नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

2 June 2025 Ka Panchang: सोमवार के दिन मघा नक्षत्र में रहेंगे चंद्रमा, जानें शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

2 June 2025 Ka Panchang: आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 2 जून 2025 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें सोमवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Aaj Ka Panchang - India TV Hindi
Image Source : FILE IMAGE आज का पंचांग

2 June 2025 Ka Panchang: 2 जून ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि सोमवार का दिन है। सप्तमी तिथि आज रात 8 बजकर 36 मिनट तक रहेगी। आज रात 9 बजकर 37 मिनट तक रवि योग रहेगा। साथ ही आज रात 10 बजकर 56 मिनट तक मघा नक्षत्र रहेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए सोमवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

2 जून 2025 का शुभ मुहूर्त

  • ज्येष्ठ शुक्ल पक्ष की सप्तमी तिथि- 2 जून  2025 को रात 8 बजकर 36 मिनट तक, इसके बाद अष्टमी तिथि लग जाएगी
  • रवि योग- 2 जून को रात 9 बजकर 37 मिनट तक
  • मघा नक्षत्र- 2 जून को रात 10 बजकर 56 मिनट तक, इसके बाद पूर्वा फाल्गुनी नक्षत्र लग जाएगा
  • मघा नक्षत्र सभी 27 नक्षत्रों में 10वां है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग महत्वकांक्षी और स्वभिमानी होते हैं। अपने दृढ़ निश्चय से जीवन में ऊंचाइयों को छूते हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले राजनीति और प्रबंधन में देखे जाते हैं। 

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- सुबह 07:08 - 08:51 AM
  • मुंबई- सुबह 07:40 - 09:19 AM
  • चंडीगढ़- सुबह 07:06 - 08:51 AM
  • लखनऊ- सुबह 06:56 - 08:39 AM
  • भोपाल- सुबह 07:15 - 08:56 AM
  • कोलकाता- सुबह 06:33 - 08:13 AM
  • अहमदाबाद- सुबह 07:35 - 09:15 AM
  • चेन्नई- सुबह 07:18 - 09:54 AM 

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  1. सूर्योदय- सुबह 5:23 am
  2. सूर्यास्त- शाम 7:14 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Weekly Business Horoscope: व्यवसाय के क्षेत्र में आएंगी नई संभावनाएं, मौके पर चौका लगाने के लिए तैयार रहें ये राशियां, पढ़ें साप्ताहिक बिजनेस राशिफल

Weekly Career Horoscope: करियर के मामले में आपके लिए कैसा रहेगा यह हफ्ता, पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि का साप्ताहिक करियर राशिफल