Career Horoscope 2026: नया साल 2026 करियर और कारोबार के लिहाज से 3 राशियों के लिए शानदार साबित होगा। ग्रह-नक्षत्रों की चाल इन राशियों के पक्ष में रहेगी। न्यू ईयर 2026 में शनि, गुरु और बुध की विशेष कृपा रहेगी, जिससे नौकरी में तरक्की के रास्ते खुलेंगे और प्रमोशन के योग बनेंगे। वहीं बिजनेस वालों को जबरदस्त मुनाफा मिलेगा। आइए जानते हैं नए साल की इन 3 लकी राशियों के बारे में जिनका करियर 2026 में नई ऊंचाइयां छुएगा।
मेष राशि (Aries): करियर ग्रोथ और लीडरशिप का साल
नया साल 2026 मेष राशि वालों के करियर के नए दरवाजे खुलेंगे। साल की शुरुआत से ही आपको मेहनत का पूरा फल मिलने लगेगा। नौकरी में प्रमोशन और सैलरी में इंक्रीमेंट के मजबूत योग बन रहे हैं। सरकारी और मैनेजमेंट सेक्टर में काम कर रहे लोगों को इस साल कोई बड़ी जिम्मेदारी मिल सकती है। तो वहीं मेष राशि के बिजनेस करने वाले जातकों के लिए भी ये साल शानदार साबित होगा। पार्टनरशिप के काम में जबरदस्त लाभ मिलेगा।
वृषभ राशि (Taurus): करियर में स्थिरता के साथ-साथ आय के नए स्रोत बनेंगे
वृषभ राशि वालों के करियर के लिए नया साल शानदार रहेगा। करियर में स्थिरता आने के साथ-साथ आय के नए स्रोत भी बनेंगे। लंबे समय से अटकी तरक्की अब मिलेगी। नौकरी में आप अपनी अलग पहचान बनाएंगे। तो वहीं रियल एस्टेट, फैशन, फाइनेंस और फूड बिजनेस में जबरदस्त लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। इस साल आप निवेश से अच्छा रिटर्न प्राप्त करेंगे।
सिंह राशि (Leo): नाम, पैसा और पहचान सब मिलेगा
सिंह राशि वालों के लिए 2026 करियर के लिहाज से गोल्डन ईयर साबित होने वाला है। आपके आत्मविश्वास में बढ़ोतरी होगी। आपकी निर्णय शक्ति मजबूत होगी। इस साल बड़े प्रोजेक्ट मिलने की संभावना है। प्रमोशन के साथ सम्मान और प्रतिष्ठा में भी बढ़ोतरी होगी। इस राशि के मीडिया, टेक, एजुकेशन और एंटरटेनमेंट से जुड़े लोगों की बंपर कमाई होगी।
(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)
यह भी पढ़ें:
Gajkesari Yog 2026: शक्तिशाली गजकेसरी योग में शुरू होगा नया साल 2026, 3 राशियों को मिलेगा बंपर लाभ, होगी तगड़ी कमाई!
Lucky Rashi: 2026 में ये 3 राशियां कमाएंगी सबसे ज्यादा पैसा, नौकरी-बिजनेस में मिलेगी जबरदस्त ग्रोथ