1. Hindi News
  2. धर्म
  3. 29 December 2024 Ka Panchang: रविवार को रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 December 2024 Ka Panchang: रविवार को रखा जाएगा मासिक शिवरात्रि व्रत, जानें शुभ मुहूर्त, राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

29 December 2024 Ka Panchang: आज के दिन मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए 29 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त क्या है। साथ ही जानें रविवार का राहुकाल और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Panchang - India TV Hindi
Image Source : FILE पंचांग

29 December 2024 Ka Panchang: 29 दिसंबर को पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि और रविवार का दिन है। चतुर्दशी तिथि आज पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी। आज रात 11 बजकर 22 मिनट तक ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा। साथ ही आज आज मास शिवरात्रि का व्रत किया जायेगा, इस दिन व्रत रखने से भगवान शिव की कृपा भक्तों को प्राप्त होती है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए रविवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

29 दिसंबर 2024 का शुभ मुहूर्त

  • पौष कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि- 29 दिसंबर 2024 को  पूरा दिन पार कर भोर 4 बजकर 2 मिनट तक रहेगी
  • ज्येष्ठा नक्षत्र- 29 दिसंबर 2024 को रात 11 बजकर 22 मिनट तक उसके बाद मूल नक्षत्र लग जाएगा
  • वृद्धि योग- 29 दिसंबर को रात 8 बजकर 31 मिनट तक
  • व्रत-त्योहार- 29 दिसंबर के दिन शिव पूजन के साथ ही मासिक शिवरात्रि का व्रत रखा जाएगा

राहुकाल का समय

  • दिल्ली- शाम 04:15 से शाम 05:33 तक
  • मुंबई- शाम 04:47 से शाम 06:10 तक
  • चंडीगढ़- शाम 04:13 से शाम 05:29 तक
  • लखनऊ- शाम 04:03 से शाम 05:22 तक
  • भोपाल- शाम 04:22 से शाम 05:43 तक
  • कोलकाता- दोपहर बाद 03:40 से शाम 05:01 तक
  • अहमदाबाद- शाम 04:42 से शाम 06:02 तक
  • चेन्नई- शाम 04:26 से शाम 05:51 तक

सूर्योदय-सूर्यास्त का समय

  • सूर्योदय- सुबह 7:13 am
  • सूर्यास्त- शाम 5:34 pm

(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)

ये भी पढ़ें-

Masik Shivratri 2024: 29 दिसंबर को साल की आखिरी मासिक शिवरात्रि, जान लें पूजा का सही मुहूर्त, विधि और महत्व

Mahakumbh 2025: चमत्कारों से भरा है प्रयागराज का यह मंदिर, इसका दर्शन करने के बाद ही मिलता है महाकुंभ स्नान का पूर्ण फल