29 सितंबर को आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और मंगलवार का दिन है। कल तृतीया तिथि शाम 5 बजकर 11 मिनट तक रहेगी। साथ ही कल तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध किया जायेगा। कल देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक हर्षण योग रहेगा। साथ ही कल सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक अश्विनी नक्षत्र रहेगा,उसके बाद भरणी नक्षत्र लग जायेगा। इसके अलावा
कल संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी का व्रत किया जायेगा। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए मंगलवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
29 सितंबर 2026 का पंचांग
- आश्विन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि - 29 सितंबर को शाम 5 बजकर 11 मिनट तक
- हर्षण योग- 29 सितंबर को देर रात 3 बजकर 20 मिनट तक
- अश्विनी नक्षत्र- 29 सितंबर को सुबह 9 बजकर 4 मिनट तक
- 29 सितंबर 2026 विशेष- संकष्टी श्री गणेश चतुर्थी
29 सितंबर 2026 शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- 04:37 ए एम से 05:25 ए एम
- प्रातः सन्ध्या- 05:01 ए एम से 06:13 ए एम
- अभिजित मुहूर्त- 11:47 ए एम से 12:35 पी एम
- विजय मुहूर्त- 02:11 पी एम से 02:58 पी एम
- गोधूलि मुहूर्त- 06:10 पी एम से 06:34 पी एम
- सायाह्न सन्ध्या- 06:10 पी एम से 07:22 पी एम
- अमृत काल- 03:06 ए एम, सितंबर 30 से 04:36 ए एम, सितंबर 30
- निशिता मुहूर्त- 11:47 पी एम से 12:36 ए एम, सितंबर 30
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:40 तक
- मुंबई- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:59 तक
- चंडीगढ़- दोपहर बाद 03:12 से शाम 04:41 तक
- लखनऊ- दोपहर 02:56 से शाम 04:25 तक
- भोपाल- दोपहर बाद 03:10 से शाम 04:40 तक
- कोलकाता- दोपहर 02:26 से दोपहर बाद 03:56 तक
- अहमदाबाद- दोपहर बाद 03:29 से शाम 04:59 तक
- चेन्नई- दोपहर बाद 03:00 से शाम 04:30 तक
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय- सुबह 06:13 बजे
- सूर्यास्त- शाम 06:10 बजे
कल के दिन की विशेष बात
श्राद्ध पक्ष चल रहे हैं। चूंकि श्राद्ध कार्य दोपहर के समय किए जाते हैं और कल दोपहर के समय तृतीया तिथि रहेगी। लिहाजा, तृतीया तिथि वालों का श्राद्ध है। यानी जिनका स्वर्गवास किसी भी महीने के कृष्ण या शुक्ल पक्ष की तृतीया तिथि को हुआ हो, उनका श्राद्ध किया जाएगा। तृतीया तिथि में श्राद्ध करने से व्यक्ति को शत्रुओं से छुटकारा मिलता है। विरोधी उसका कुछ नहीं बिगाड़ पाता। लिहाजा, जिनके पूर्वजों का तृतीया तिथि में स्वर्गवास हुआ हो, उन्हें आज श्राद्ध जरूर करना चाहिए।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7.30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)