4 February 2026 Ka Panchang: बुधवार को रहेगा भद्रा का साया, जानें शुभ मुहूर्त और राहुकाल का समय
4 February 2026 Ka Panchang: बुधवार को माघ कृष्ण पक्ष की चतुर्दशी तिथि है। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए शनिवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।

Written By : Acharya Indu Prakash,
Edited By : Arti Azad,
Published : Feb 03, 2026 08:24 pm IST, Updated : Feb 03, 2026 08:50 pm IST 4 February 2026 Panchang: 4 फरवरी को फाल्गुन कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि और बुधवार का दिन है। तृतीया तिथि 4 फरवरी को रात 12 बजकर 10 मिनट तक रहेगी। बुधवार को रात 10 बजकर 13 मिनट तक पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र रहेगा। इसके अलावा 4 फरवरी को पृथ्वी लोक की भद्रा है। बुधवार को दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 10 मिनट तक पृथ्वी लोक की भद्रा रहेगी। चलिए बताते हैं 4 फरवरी 2026 के शुभ मुहूर्त क्या रहने वाले हैं। आचार्य इंदु प्रकाश से जानिए बुधवार का पंचांग, राहुकाल, शुभ मुहूर्त और सूर्योदय-सूर्यास्त का समय।
4 फरवरी 2026 का शुभ मुहूर्त (4 February 2026 Shubh Muhurat)
- कृष्ण पक्ष की तृतीया तिथि - 4 फरवरी को रात 12 बजकर 10 मिनट तक
- पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र - 4 फरवरी को रात 10 बजकर 13 मिनट तक
- अतिगण्ड योग - 4 फरवरी को देर रात 1 बजकर 5 मिनट से 5 फरवरी तक
- भद्रा - दोपहर 12 बजकर 26 मिनट से रात 12 बजकर 10 मिनट तक
4 फरवरी 2026 का शुभ समय
- ब्रह्म मुहूर्त- सुबह 5 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 21 मिनट तक
- प्रातः सन्ध्या सुबह 5 बजकर 56 मिनट से 7 बजकर 12 मिनट तक
- विजय मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 46 मिनट से 3 बजकर 32 मिनट तक
- गोधूलि मुहूर्त शाम 6 बजकर 31 मिनट से 6 बजकर 56 मिनट तक
राहुकाल का समय
- दिल्ली- दोपहर 12:35 - 01:57 PM
- मुंबई- दोपहर 12:53 - 02:18 PM
- चंडीगढ़- दोपहर 12:37 - 01:58 PM
- लखनऊ- दोपहर 12:20 - 01:43 PM
- भोपाल - दोपहर 12:34 - 01:58 PM
- कोलकाता- दोपहर पहले 11:51 - 01:15 PM
- अहमदाबाद- दोपहर 12:53 - 02:17 PM
- चेन्नई- दोपहर 12:23 - 01:50 PM
सूर्योदय-सूर्यास्त का समय
- सूर्योदय का समय: 07:12
- सूर्यास्त क समय: 06:30
पृथ्वी लोक की भद्रा
ज्योतिष विज्ञान की माने तो भद्रा अलग-अलग 12 चन्द्र राशियों के अनुसार तीनों लोक- स्वर्ग, पृथ्वी और पाताल में घूमती रहती है। जब चन्द्रमा कर्क, सिंह, कुंभ और मीन राशि में होता है तब भद्रा का वास पृथ्वी लोक पर होता है। 4 फरवरी को चन्द्रमा सिंह राशि में है, इसलिए इस दिन पृथ्वी लोक की भद्रा है। इस दौरान शुभ कार्य वर्जित होते हैं, लेकिन कुछ कार्य इस दिन करने से वो सिद्ध हो जाएंगे। जैसे किसी भी तरह के वाद-विवाद के लिए, किसी पर मुकदमा करने, शत्रु पक्ष से मुकाबले के लिए, शस्त्र आदि के प्रयोग, सर्जिकल स्ट्राइक, छापा मारने, राजनीतिक कार्यों में तरक्की, अग्नि से संबंधित कार्य, हवन आदि के लिए, पशु संबंधी कार्य, दाम्पत्य संबंधों की ऊष्मा को बनाए रखने और तंत्र-मंत्र के प्रयोग के लिए यह दिन बड़ा ही प्रशस्त है।
(आचार्य इंदु प्रकाश देश के जाने-माने ज्योतिषी हैं, जिन्हें वास्तु, सामुद्रिक शास्त्र और ज्योतिष शास्त्र का लंबा अनुभव है। इंडिया टीवी पर आप इन्हें हर सुबह 7:30 बजे भविष्यवाणी में देखते हैं।)