1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Aaj Ka Panchang 27 August 2025: पंचांग से जानिए गणपति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल कब तक रहेगा

Aaj Ka Panchang 27 August 2025: पंचांग से जानिए गणपति स्थापना का सबसे शुभ मुहूर्त, जानिए राहुकाल कब तक रहेगा

27 August 2025 Panchang: बुधवार को भाद्रपद शुक्ल पक्ष की चतुर्थी है जिसे गणेश चतुर्थी के नाम से मनाया जाता है। इस दिन भक्त अपने घर में बप्पा की प्रतिमा लाते हैं और उसे विधि विधान स्थापित करते हैं। पंचांग से जानिए गणेश चतुर्थी पर पूजा का शुभ मुहूर्त क्या रहेगा।

panchang- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV आज का पंचांग 27 अगस्त 2025

27 August 2025 Panchang: 27 अगस्त को गणेश चतुर्थी का पावन पर्व मनाया जाएगा। खास बात ये है कि इस दिन सर्वार्थ सिद्धि योग और रवि योग भी रहेगा। चंद्र देव कन्या राशि में तो सूर्य देव अपनी प्रिय राशि सिंह में विराजमान रहेंगे। चतुर्थी तिथि दोपहर 03:44 बजे तक रहेगी इसके बाद पंचमी लग जाएगी। गणेश चतुर्थी पूजा का मुहूर्त 11:05 ए एम से 01:40 पी एम तक रहेगा। अब जानिए आज का पूरा पंचांग।

पंचांग 27 अगस्त 2025

  • सूर्योदय- 05:57 ए एम
  • सूर्यास्त- 06:48 पी एम
  • चन्द्रोदय- 09:28 ए एम
  • चन्द्रास्त- 08:57 पी एम
  • तिथि चतुर्थी- 03:44 पी एम तक फिर पंचमी
  • योग शुभ- 12:35 पी एम तक फिर करण
  • चंद्र राशि- कन्या 07:21 पी एम तक फिर तुला
  • सूर्य राशि- सिंह

गणेश चतुर्थी स्थापना मुहूर्त 2025 

गणेश चतुर्थी स्थापना मुहूर्त 27 अगस्त की सुबह 11:05 से दोपहर 01:40 बजे तक रहेगा।

गणेश चतुर्थी शुभ मुहूर्त 2025 

  • ब्रह्म मुहूर्त 04:28 ए एम से 05:12 ए एम
  • प्रातः सन्ध्या 04:50 ए एम से 05:57 ए एम
  • अभिजित मुहूर्त कोई नहीं
  • विजय मुहूर्त 02:31 पी एम से 03:22 पी एम
  • गोधूलि मुहूर्त 06:48 पी एम से 07:10 पी एम
  • सायाह्न सन्ध्या 06:48 पी एम से 07:55 पी एम
  • अमृत काल 01:37 ए एम, अगस्त 28 से 03:24 ए एम, अगस्त 28
  • निशिता मुहूर्त 12:00 ए एम, अगस्त 28 से 12:45 ए एम, अगस्त 28
  • सर्वार्थ सिद्धि योग 05:57 ए एम से 06:04 ए एम
  • रवि योग 05:57 ए एम से 06:04 ए एम

आज का राहुकाल समय

  • राहुकाल 12:22 पी एम से 01:59 पी एम
  • यमगण्ड 07:33 ए एम से 09:09 ए एम
  • गुलिक काल 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
  • दुर्मुहूर्त 11:57 ए एम से 12:48 पी एम
  • वर्ज्य 02:57 पी एम से 04:44 पी एम
  • भद्रा 05:57 ए एम से 03:44 पी एम
  • बाण मृत्यु - 11:04 ए एम से पूर्ण रात्रि तक

गणेश चतुर्थी चौघड़िया मुहूर्त 2025

  • लाभ - उन्नति - 05:57 ए एम से 07:33 ए एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 07:33 ए एम से 09:09 ए एम
  • शुभ - उत्तम - 10:46 ए एम से 12:22 पी एम
  • लाभ - उन्नति - 05:12 पी एम से 06:48 पी एम
  • शुभ - उत्तम - 08:12 पी एम से 09:35 पी एम
  • अमृत - सर्वोत्तम - 09:35 पी एम से 10:59 पी एम
  • लाभ - उन्नति - 03:10 ए एम से 04:33 ए एम, अगस्त 28

यह भी पढ़ें:

गणेश चतुर्थी पूजा सामग्री