Aaj Surya Grahan Hai Kya 2025: ग्रहण को लेकर लोगों के मन में एक अलग ही उत्सुकता रहती है क्योंकि इस दौरान आसमान में बेहद दिलचस्प नजारा देखने को मिलता है। लेकिन वहीं धार्मिक दृष्टि से देखें तो ग्रहण लगना अशुभ माना जाता है इसलिए इस दौरान कई कार्यों पर पाबंदी लग जाती है। बता दें चंद्र ग्रहण हमेशा पूर्णिमा के दिन ही लगता है तो वहीं सूर्य ग्रहण अमावस्या के दिन। इसलिए जब-जब पूर्णिमा और अमावस्या आती है तब-तब ग्रहण को लेकर सर्च शुरू हो जाती है। 20 नवंबर को मार्गशीर्ष अमावस्या रहेगी तो क्या इस दिन सूर्य ग्रहण लग रहा है यहां हम इसी बारे में आपको बताएंगे।
आज सूर्य ग्रहण है क्या 2025 (20 November Ko Surya Grahan Hai Kya)
20 नवंबर को भले ही अमावस्या तिथि है लेकिन इन दोनों ही दिन में कोई ग्रहण नहीं लग रहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि हर अमावस्या पर सूर्य ग्रहण नहीं लगता है। ग्रहण केवल कुछ विशेष परिस्थिति में ही लगता है।
सूर्य ग्रहण कैसे लगता है (Surya Grahan Kaise Lagta Hai)
सूर्य ग्रहण तब लगता है जब चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। इस कारण सूर्य का प्रकाश पृथ्वी तक नहीं पहुxच पाता है और दिन में ही कुछ समय के लिए अंधेरा छा जाता है। यह घटना केवल अमावस्या के दिन ही होती है जब चंद्रमा सूर्य और पृथ्वी के बीच एक सीधी रेखा में आ जाते हैं। बता दें चंद्रमा पृथ्वी की परिक्रमा करता है और पृथ्वी सूर्य की परिक्रमा करती है। इसी परिक्रमा के दौरान कभी-कभी चंद्रमा, सूर्य और पृथ्वी के बीच आ जाता है। जब ऐसा होता है तब सूर्य ग्रहण लगता है।
अगला सूर्य ग्रहण कब लग रहा है (Surya Gragan 2026 Date)
अब अगला सूर्य ग्रहण 17 फरवरी 2026 को लगेगा। ये ग्रहण अंटार्कटिका, दक्षिण पूर्वी अफ्रीका, दक्षिण अमेरिका के कुछ हिस्सों में, प्रशांत, हिंद और अटलांटिक महासागर के कुछ हिस्सों में दिखाई देगा। भारत के लोग इस ग्रहण को नहीं देख पायेंगे। 2026 का दूसरा सूर्य ग्रहण 12 अगस्त को लगेगा। ये सूर्य ग्रहण भी भारत में दिखाई नहीं देगा।
यह भी पढ़ें:
Margashirsha Amavasya 2025: मार्गशीर्ष अमावस्या कब है 19 या 20 नवंबर? नोट कर लें सही डेट, मुहूर्त और विशेष उपाय