1. Hindi News
  2. धर्म
  3. अधिकमास के आखिरी दिन इन 7 चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी का घर में सदैव बना रहेगा वास!

अधिकमास के आखिरी दिन इन 7 चीजों का करें दान, मां लक्ष्मी का घर में सदैव बना रहेगा वास!

Adhik Maas Ke Akhiri Din Ka Daan: अधिकमास यानी पुरुषोत्तम मास 15 जून 2026 को समाप्त होने जा रहा है। ऐसे में इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करने से आप अक्षय पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। चलिए आपको बताते हैं ये कौन सी चीजें हैं।

adhik maas last day daan- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV अधिकमास के आखिरी दिन का दान

Adhik Maas Last Day Daan: भगवान विष्णु की उपासना का पवित्र महीना अधिकमास 15 जून को यानी सोमवती अमावस्या के दिन समाप्त हो जाएगा। धार्मिक दृष्टि से ये महीना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। कहते हैं इस महीने में किए गए दान-पुण्य के कार्यों का फल कई गुना ज्यादा प्राप्त होता है। इसी कारण से इस महीने में लोग खूब पूजा-पाठ और दान करते हैं। लेकिन अगर किसी कारण आप इस महीने में दान नहीं कर पाएं हैं तो अभी भी आपके पास समय है। 15 जून को अधिकमास की अमावस्या आ रही है। ऐसे में आप इस दिन कुछ विशेष चीजों का दान करके पूरे महीने की पूजा-पाठ और दान का फल एक साथ प्राप्त कर सकते हैं।

अधिकमास के आखिरी दिन में क्या दान करें?

  1. मालपुए का दान: अधिकमास के आखिरी दिन मालपुए का दान जरूर करें। इस दिन कांसे के बर्तन में 33 मालपुए रखकर किसी जरूरतमंद को दान करें। कहते हैं इससे ग्रह दोष शांत हो जाते हैं और जीवन में सुख-समृद्धि आती है।
  2. मौसमी फल: इस शुभ दिन पर मौसमी फलों खासतौर से पीले फलों का दान करना बेहद फलदायी माना जाता है। कहते हैं इससे मानसिक तनाव से मुक्ति मिलती है।
  3. वस्त्र दान: अधिकमास के आखिरी दिन किसी जरूरतमंद व्यक्ति को पीले वस्त्रों का दान करना भी बेहद शुभ माना गया है। कहते हैं इस दान से मान-सम्मान में वृद्धि होती है। यदि पूरे वस्त्र दे पाना संभव न हो तो आप इसकी जगह पर एक पीला रुमाल या गमछा भी दान कर सकते हैं।
  4. पीला अनाज: अधिकमास के अंतिम दिन पर पीले अनाज का दान बेहद शुभ माना जाता है। पीले अनाज जैसे चने की दाल या गेहूं का दान। कहते हैं इस दान से अन्न के भंडार कभी खाली नहीं होते।
  5. तांबे के लोटे में जल और तिल का दान: इस दिन तांबे के लोटे में शुद्ध जल भरकर और उसमें थोड़े से काले तिल मिलाकर दान करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं इस दान से पितरों की आत्मा को शांति मिलती है।
  6. गुड़ का दान: इस दिन गुड़ का दान करना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे आर्थिक स्थिति में सुधार आने लगता है।
  7. धन का दान: आप इस दिन जिस भी चीज का दान कर रहे हैं उसके साथ कुछ पैसे भी जरूर रखें। तभी उस दान का पूर्ण फल प्राप्त कर सकेंगे। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Mithun Sankranti 2026: 15 जून को सूर्य का महागोचर, कमजोर सूर्य वाले चुपचाप कर लें ये 7 उपाय, चमक जाएगा करियर!