1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, 5 राशियों को प्राप्त होगा बंपर लाभ

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया पर बनेंगे 4 बेहद शुभ योग, 5 राशियों को प्राप्त होगा बंपर लाभ

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया इस साल 19 अप्रैल के दिन है। इस दिन कई शुभ योग भी बने रहेंगे। इन योगों के बनने से कुछ राशियों को बंपर लाभ मिल सकता है। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देंगे।

Akshaya Tritiya 2026- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK अक्षय तृतीया 2026

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया हिंदू धर्म की शुभ तिथियों में से एक है। इस दिन को अबूझ मुहूर्त भी कहा जाता है यानि इस दिन बिना मुहूर्त देखे कोई भी शुभ काम किया जा सकता है। इस साल 19 अप्रैल को अक्षय तृतीया है। साथ ही इस दिन कई शुभ योग भी बनने जा रहे हैं। अक्षय तृतीया वाले दिन गुरु और चंद्रमा एक ही राशि में रहेंगे इसलिए गजकेसरी योग का निर्माण इस दिन होगा। अक्षय तृतीया के दिन त्रिपुष्कर योग भी रहेगा यानि शुभ कार्यों का तीन गुना फल आपको प्राप्त हो सकता है। इसके साथ ही 19 अप्रैल को आयुष्मान योग भी रहेगा जो आरोग्य प्राप्ति के लिए बेहद शुभ माना जाता है। इस दिन मालव्य और शश नामक शुभ योग भी बने रहेंगे। इन योगों के चलते किन राशियो को जीवन में लाभ प्राप्त हो सकता है, आइए जानते हैं। 

मेष राशि

आपके लिए अक्षय तृतीया का दिन और इसके बाद का समय भी शुभ साबित हो सकता है। संपत्ति से आपको लाभ मिलने के योग हैं। करियर में भी अच्छे बदलाव आपको देखने को मिलेंगे। विद्यार्थियों को भी शिक्षा क्षेत्र में शुभ फलों की प्राप्ति हो सकती है। 

वृषभ राशि 

वृषभ राशि के जातकों को धन से जुड़े मामलों में सफलता मिल सकता है। कहीं अटका हुआ धन वापस मिलने से आर्थिक स्थिति सुधरेगी। जो लोग शेयर मार्केट में पैसा लगाते हैं उन्हें बंपर लाभ मिल सकता है। सामाजिक स्तर पर आपका रुतबा बढ़ सकता है। 

सिंह राशि

आपको बड़ी खुशखबरी मिलने के योग हैं। इस राशि के जातक अपनी दबी हुई ख्वाहिशों को पूरा कर सकते हैं। सितारे आपके पक्ष में हैं इसलिए करियर और सामाजिक क्षेत्र में भी अच्छे परिणाम आपको प्राप्त हो सकते हैं। पारिवारिक जीवन में अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। 

वृश्चिक राशि 

आपके लिए अक्षय तृतीया और और इसके बात का समय काफी अच्छा साबित हो सकता है। घर-परिवार में खुशियां लौटेंगी। कारोबारियों को बड़ा धन लाभ मिल सकता है। संचित धन में वृद्धि होने के भी योग हैं। सेहत के लिहाज से भी समय अच्छा रहेगा। 

मीन राशि 

आपके अधूरे कार्यों के पूरे होने की संभावना है। मानसिक रूप से आप सशक्त होंगे। बड़े धन लाभ के भी योग हैं और यह धन किसी अनजान स्रोत से भी प्राप्त हो सकता है। जो लोग अपना काम शुरू करने का विचार बना रहे थे उन्हें सही दिशा मिल सकती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें-

Shubh Dhatu: मूलांक 1, 3 और 9 वालों के लिए वरदान है ये बहुमूल्य धातु, धारण करते ही पाएंगे सफलता और सम्मान

Vastu Tips: किचन से जुड़ी 5 गलतियां कर देंगी बर्बाद, समय रहते सुधार लें किचन का वास्तु