1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya 2026: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा महा-संयोग, 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा; हो जाएंगे मालामाल!

Akshaya Tritiya 2026: 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा महा-संयोग, 3 राशियों पर बरसेगी मां लक्ष्मी की कृपा; हो जाएंगे मालामाल!

Akshaya Tritiya 2026: आज पूरा देश अक्षय तृतीया मना रहा है। लेकिन क्या आप जानते हैं कि इस बार की अक्षय तृतीया काफी खास है क्योंकि इस दिन बेहद खास दुर्लभ संयोग बन रहा है। ज्योतिष अनुसार ये महा संयोग 3 राशियों के लिए बेहद लकी साबित होगा।

akshaya tritiya- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK 100 साल बाद अक्षय तृतीया पर बन रहा 'महा-संयोग'

Akshaya Tritiya 2026: अक्षय तृतीया का दिन इतना शुभ माना जाता है कि इस दिन किए गए दान, निवेश और पवित्र स्नान का पुण्य कभी समाप्त नहीं होता। यही कारण है कि इस दिन बड़ी संख्या में लोग खरीदारी, निवेश और स्नान-दान करते हैं। खास बात ये है कि इस साल की अक्षय तृतीया ओर भी ज्यादा शुभ साबित होने वाली है क्योंकि इस दिन 100 सालों बाद महा संयोग बनने जा रहा है। दरअसल इस अक्षय तृतीया आयुष्मान, सौभाग्य, गजकेसरी, त्रिपुष्कर, रवि, सर्वार्थ सिद्धि जैसे कई शुभ संयोग बन रहे हैं। चलिए जानते हैं ये शुभ संयोग किन राशियों की किस्मत चमकाने वाले हैं।

इन 3 राशियों की लगेगी लॉटरी (Akshaya Tritiya Lycky Zodiac Signs)

  1. मेष राशि (Aries) - अक्षय तृतीया मेष राशि वालों के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं होगी। ग्रहों की स्थिति आपके लिए बेहद शुभ रहेगी। नौकरीपेशा लोगों को प्रमोशन के योग बन रहे हैं। धन-धान्य में भी अच्छी बढ़ोतरी देखने को मिल सकती है। आपका लंबे समय से अटका हुआ पैसा वापस मिलेगा। कहीं अच्छी जगह निवेश करना आपके लिए बेहद लाभकारी साबित होगा। मां लक्ष्मी की कृपा से आपकी आर्थिक स्थिति में 'बंपर उछाल' देखने को मिलेगा।
  2. सिंह राशि (Leo) - अक्षय तृतीया पर बनने वाला महा संयोग आपके लिए भी लाभकारी साबित होगा। अगर आप कोई नया बिजनेस शुरू करना चाहते हैं, तो ये समय आपके लिए काफी बेहतर है। नौकरी में बड़ी सफलता मिलेगी और में मान-सम्मान में भी बढ़ोतरी होगी। आय के नए स्रोत बनेंगे। पुराने कर्जों से भी मुक्ति मिलेगी।
  3. धनु राशि (Sagittarius) - धनु राशि वालों के लिए 100 साल बाद बन रहा यह शुभ संयोग खुशियों की सौगात लेकर आएगा। आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। साथ ही सारे बिगड़े काम बनेंगे। कहीं किया गया निवेश आपको मालामाल कर सकता है। सुख-सुविधाओं पर खर्च बढ़ेगा। बिजनेस में बंपर लाभ मिलेगा।

अक्षय तृतीया पर मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए क्या करें?

इस दिन संभव हो तो सोने-चांदी की चीजों की खरीदारी करें। अगर बजट नहीं बन पा रहा है तो जौ या धनिये के बीज खरीदकर घर ले आएं और माता लक्ष्मी के पूजन के बाद इन बीजों को घर की तिजोरी में रख दें। ऐसा करने से धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी। इसके अलावा इस दिन जल से भरा घड़ा, सत्तू या पंखे का दान करें। इससे पितरों की विशेष कृपा मिलेगी। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Ketu Nakshatra Gochar: 20 अप्रैल को केतु का नक्षत्र गोचर, 4 राशियों की कमाई में आएगा बंपर उछाल, होगा तगड़ा धन लाभ!