1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Akshaya Tritiya Kharidari 2026: सोने-चांदी का नहीं है बजट तो न हों परेशान, इन सस्ती चीजों की खरीदारी से भी पा सकते हैं अक्षय पुण्य

Akshaya Tritiya Kharidari 2026: सोने-चांदी का नहीं है बजट तो न हों परेशान, इन सस्ती चीजों की खरीदारी से भी पा सकते हैं अक्षय पुण्य

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया का दिन विशेष रूप से खरीदारी के लिए जाना जाता है। कहते हैं इस दिन खरीदी कई वस्तुओं में वृद्धि होती है और घर में धन-समृद्धि बनी रहती है। लेकिन अब सवाल ये आता है कि आखिर इस दिन खरीदना क्या-क्या चाहिए?

akshaya tritiya- India TV Hindi
Image Source : CANVA अक्षय तृतीया पर क्या-क्या खरीदें?

Akshaya Tritiya Shopping: अक्षय तृतीया के दौरान हर किसी के मन में ये सवाल आता होगा कि क्या ये दिन सिर्फ सोने-चांदी की खरीदारी तक ही सीमित है, तो जवाब है नहीं। इस दिन सोने के अलावा भी कई ऐसी चीजें खरीदी जाती हैं जिससे मां लक्ष्मी की असीम कृपा प्राप्त होती है। ये चीजें सस्ती तो है हीं साथ ही आसानी से उपलब्ध भी हो जाती हैं। आज के समय में जहां सोना खरीदना हर किसी के बस की बात नहीं, वहां आप इन खास चीजों की खरीदारी करके भी अक्षय पुण्य प्राप्त कर सकते हैं। चलिए जानते हैं ये कौन-कौन सी चीजें हैं।

बजट है तो सोना-चांदी खरीदें

अगर आपके बजट में है तो इस दिन आप सोना-चांदी की चीजें खरीद सकते हैं। यदि बजट कम है तो आप चांदी का सिक्का या फिर कोई छोटा आभूषण भी खरीद सकते हैं। माना जाता है कि इस दिन खरीदे गए सोने-चांदी के आभूषण पीढ़ी-दर-पीढ़ी बढ़ते चले जाते हैं।

इन चीजों की खरीदारी भी दिलाती है अक्षय पुण्य

  1. जौ और धनिये के बीज: कम ही लोग जानते होंगे कि अक्षय तृतीया पर जौ और धनिये के बीज खरीदने का महत्व सोने के बराबर माना गया है। इस दिन जौ या धनिये के बीज खरीदकर माता लक्ष्मी के चरणों में अर्पित करें और फिर उसे लाल कपड़े में लपेटकर तिजोरी में रखे दें। इससे आपके जीवन में धन-धान्य की कभी कमी नहीं होगी।
  2. मिट्टी का घड़ा: अक्षय तृतीया पर मिट्टी का नया घड़ा खरीदना और उसमें पानी भरकर किसी जरूरतमंद को दान करना बेहद शुभ होता है। कहते हैं इससे ईश्वर की विशेष कृपा प्राप्त होती है।
  3. दक्षिणावर्ती शंख और कौड़ियां: शंख और कौड़ियां मां लक्ष्मी को बहुत प्रिय हैं। अगर आप बिजनेस में उन्नति चाहते हैं तो इस दिन दक्षिणावर्ती शंख और 11 कौड़ियां जरूर खरीदें और इसकी पूजा भी करें। इन्हें घर लाने से नकारात्मक ऊर्जा दूर हो जाती है।
  4. श्रीयंत्र और गोमती चक्र: अगर आपके जीवन में लगातार आर्थिक दिक्कतें बनी हुई हैं तो अक्षय तृतीया पर श्रीयंत्र या गोमती चक्र जरूर खरीदें। फिर इसकी विधि विधान पूजा करके इसे घर के मंदिर में स्थापित करें। ऐसा करने से सुख-समृद्धि में वृद्धि होगी।
  5. पीतल के बर्तन: अक्षय तृतीया पर पीतल के बर्तन खरीदना भी बेहद शुभ माना जाता है। कहते हैं इससे सौभाग्य मजबूत होता है।

इतना ही नहीं इस पावन दिन पर नया घर, जमीन, नए कपड़े, किताबें, इलेक्ट्रॉनिक सामान, वाहन, फर्नीचर और खेती से जुड़े उपकरण खरीदने भी बेहद शुभ होते हैं। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

Akshaya Tritiya 2026 Gold Buying Time: अक्षय तृतीया पर सोना खरीदने का सबसे सटीक मुहूर्त