A
  1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: हीरा देगा किस्मत का साथ या बढ़ाएगा तनाव? हर किसी के लिए नहीं होता शुभ, अपनी जन्म तारीख से जानिए सच!

Astrology: हीरा देगा किस्मत का साथ या बढ़ाएगा तनाव? हर किसी के लिए नहीं होता शुभ, अपनी जन्म तारीख से जानिए सच!

Astrology: अंक ज्योतिष के अनुसार हीरा कुछ मूलांक वालों के लिए सफलता, आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती लेकर आता है, जबकि कुछ लोगों के लिए यह मानसिक तनाव और आर्थिक परेशानियों का कारण बन सकता है। जानिए किन लोगों को डायमंड पहनना शुभ माना गया है और किन्हें इससे दूरी बनाकर रखनी चाहिए।

Mulank Prediction- India TV Hindi
Image Source : FREEPIK इन मूलांक वालों को नहीं पहनना चाहिए हीरा

Astrology: हीरा बेहद प्रभावशाली रत्न माना जाता है। ज्योतिष और अंक शास्त्र में इसे सुख, वैभव और आकर्षण का प्रतीक माना गया है। इस बहुमूल्य रत्न को पहनने की तमन्ना सभी की होती है, लेकिन यह जरूरी नहीं कि हीरा हर किसी के लिए लाभकारी साबित हो। जन्म तारीख के आधार पर ही इसे पहनना चाहिए। तो चलिए जानते हैं किन लोगों को हीरा पहनना चाहिए और किन लोगों के लिए यह बेशकीमती पत्थर बिल्कुल भी फलदायी नहीं माना जाता है। 

शुक्र ग्रह से जुड़ा है हीरा

हीरे का संबंध शुक्र से है, जो सुख-सुविधा, आकर्षण, प्रेम और ऐश्वर्य का कारक ग्रह है। मान्यता है कि सही व्यक्ति द्वारा पहना गया हीरा जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकता है। वहीं, कुछ मूलांक वाले लोगों पर इसका विपरीत असर भी देखने को मिल सकता है।

मूलांक 2

जिनका जन्म किसी भी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख को हुआ है, उनका मूलांक 2 होता है। अंक ज्योतिष के अनुसार, इन पर चंद्रमा का प्रभाव होता है। ये लोग स्वभाव से भावुक और संवेदनशील होते हैं। हीरा पहनने से उनका मानसिक संतुलन बेहतर होता है और आत्मविश्वास में भी वृद्धि होती है।

मूलांक 3

अगर किसी की जन्म तारीख 3, 12, 21 या 30 है तो उसका मूलांक 3 होता है। इस मूलांक के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं। ज्योतिष मान्यता के अनुसार, हीरा पहनने से इन लोगों का आत्मविश्वास बढ़ता है। करियर में तरक्की और समाज में सम्मान मिलने की संभावना भी मजबूत होती है।

मूलांक 6

6, 15 या 24 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 6 होता है, जिसका संबंध सीधे शुक्र ग्रह से होता है। इस मूलांक वालों के लिए हीरा विशेष रूप से शुभ माना गया है। इसे पहनने से आकर्षण बढ़ता है, आर्थिक स्थिति मजबूत होती है और व्यक्तित्व में निखार आता है।

इन लोगों को नहीं पहनना चाहिए हीरा

अंक ज्योतिष की माने तो मूलांक 8 और 9 वालों को हीरा पहनने से बचना चाहिए। 8, 17 या 26 तारीख को जन्मे लोगों का मूलांक 8 होता है। इन लोगों के लिए हीरा आर्थिक परेशानी और नकारात्मकता बढ़ा सकता है। वहीं, मूलांक 9 के लिए भी डायमंड शुभ नहीं माना गया है।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें: Pair Chhune Ke Niyam: चरण स्पर्श करने के भी हैं कुछ नियम, कब पैर छूना शुभ और कब बन सकता है अशुभ, जानें सही तरीका