1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Astrology: बेहद भावुक और कोमल हृदय के होते हैं 3 राशियों के लड़के, छोटी-छोटी बातें भी पहुंचाती हैं इनके दिल को ठेस

Astrology: बेहद भावुक और कोमल हृदय के होते हैं 3 राशियों के लड़के, छोटी-छोटी बातें भी पहुंचाती हैं इनके दिल को ठेस

Astrology: राशिचक्र में कुछ ऐसी राशियां है जिन पुरुष जातक बेहद संवेदनशील और भावुक माने जाते हैं। ये लोग किसी का अहित नहीं करते लेकिन दूसरों की छोटी-छोटी बातें भी इनको चुभ सकती हैं। आइए जानते हैं इन राशियों के बारे में।

Astrology- India TV Hindi
Image Source : INDIA TV कोमल हृदय के होते हैं इन 3 राशियों के लड़के

Astrology: राशिचक्र की कुछ राशियों को बेहद भावुक और संवेदनशील माना जाता है। ये राशियां दिल की अच्छी होती हैं लेकिन दूसरों की बातों का बुरा इनको बहुत जल्दी लग जाता है। इसी वजह से ये आपको समाज से कटे-कटे भी दिख सकते हैं। आज हम आपको इन्हीं राशियों के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं। 

कर्क राशि 

इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं जो जल तत्व के भी कारक हैं। यही वजह है कि जिस तरह समुद्र में लहरें उफान खाती रहती हैं उसी तरह इस राशि के लोगों के मन में भी भावनाएं उफान खाती हैं। अत्यधिक इमोशनल होने के कारण इस राशि के लड़कों को छोटी-छोटी बातें भी बुरी लग सकती हैं। इसका एक कारण ये भी है कि कर्क राशि वाले किसी से भी बहुत जल्दी भावनात्मक रूप से जुड़ जाते हैं, फिर अगर कोई इनके दिल को ठेस पहुंचाता है तो ये आहत भी बहुत जल्दी हो जाते हैं। लोगों का इनके प्रति रुखा व्यवहार भी इन्हें परेशान करता है। इनकी परेशानी का बड़ा कारण ये भी है कि किसी भी बात को ये मन में बिठाकर उसके बारे में घंटों तक सोचते रहते हैं।

वृश्चिक राशि

जल तत्व की वृश्चिक राशि के पुरुष जातक भी बेहद संवेदनशील माने जाते हैं। इन्हें देखकर आपको लग सकता है कि ये बहुत गंभीर हैं लेकिन ऐसा होता नहीं है। नारियल की तरह ये बाहर से सख्त दिख सकते हैं लेकिन अंदर से बेहद कोमल होते हैं। प्यार और दोस्ती निभाने वाले इस राशि के जातक दूसरों से भी स्नेह की आशा करते हैं। ये लोग एक सीमित दायरे में रहते हैं और उन लोगों से ही मिलते जुलते हैं जो इन्हें समझते हैं, क्योंकि इनके दिल को भी ठेस बहुत जल्दी पहुंचती है। अगर कोई अनजान भी इनको लेकर गलत बात कह दे तो ये बहुत आहत हो जाते हैं। 

मीन राशि

मीन राशि के लोग दूसरों की देखरेख करने वाले और दयालु होते हैं। मीन राशि के लोग दूसरों की मदद के लिए भी हमेशा तैयार रहते हैं। हालांकि कई बार इनके सीधेपन का फायदा लोग उठाते हैं जिससे ये अंदर तक टूट जाते हैं। बहुत भावुक होने के कारण ये अपनी बातों को किसी से साझा भी नहीं कर पाते। इसलिए मीन राशि वाले भी दुनिया से दूर रहना पसंद करते हैं ताकि कोई इनके दिल को ठेस न पहुंचा सके। अक्सर ये उन लोगों के साथ ही रहना पसंद करते हैं जो इनको दिल से जानते हैं। संवदनाएं और भावुकता इनके अंदर कूट-कूटकर भरी होती है। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

ये भी पढ़ें- 

Dwi Dwadash Yog: 21 मई को बने द्विद्वादश योग से चमकेगा 4 राशियों का भाग्य, पाएंगे बंपर धन लाभ और करियर में उन्नति