A
Hindi News धर्म Baby Name Astrology: बच्चे का नाम रखते समय न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना

Baby Name Astrology: बच्चे का नाम रखते समय न करें ये गलतियां, वरना जीवन भर पड़ेगा पछताना

Baby Name Astrology: बच्चे का नाम सिर्फ पहचान नहीं, बल्कि उसके भविष्य को भी प्रभावित करता है। सही नाम चुनने के लिए उच्चारण, अर्थ और समय के अनुसार चयन करना महत्वपूर्ण है। चलिए जानते हैं कि अपने बच्चे के लिए नाम चुनते समय आपको कौन-कौन सी छोटी, लेकिन जरूरी बातों का ख्याल रखना चाहिए।

Baby Name Astrology- India TV Hindi Image Source : FREEPIK बच्चे का नाम कैसे चुनें

Baby Name Astrology: किसी भी घर में बच्चे के जन्म के साथ ही ढेर सारी खुशियां आती हैं। परिवार के लोग आने वाले नन्हे मेहमान के लिए महीनों पहले से तैयारियों में जुट जाते हैं। इन्हीं तैयारियों में से एक होती हैं उसके नाम को चयन करने की। सनातन धर्म के अनुसार, बच्चे को बहुत सोच-समझकर नाम देना चाहिए, क्योंकि यह उसके पूरे जीवन की दशा और दिशा तय करने की ताकत रखता है। ऐसे में नवजात के लिए सही नाम का चयन करना परिवार के लिए सबसे महत्वपूर्ण काम बन जाता है। कई बार भावनाओं या मजाक में रखे गए नाम बच्चों के लिए भविष्य में शर्मिंदगी और परेशानी का कारण बन सकते हैं। इसलिए नामकरण करने के दौरान कुछ खास बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी है। यहां जानिए उनके बारे में। 

आसान उच्चारण वाला नाम चुनें

कई बार बच्चे का नाम बहुत कठिन उच्चारण वाला रखा जाता है। इससे स्कूल, दोस्तों और समाज में बच्चे को परेशानी हो सकती है। इसलिए हमेशा ऐसा नाम चुनें, जिसे आसानी से बोला और समझा जा सके। ऐसा नाम चुने जिसे बड़े-बुजुर्ग भी आसानी से ले सके। 

जन्म नक्षत्र और वंश का ध्यान

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, जन्म के समय का नक्षत्र बच्चे के नाम का चयन करते समय मददगार साबित होता है। इसके साथ ही वंश और गोत्र का ध्यान रखना भी महत्वपूर्ण है। इससे भविष्य में अच्छे परिणाम मिलने की संभावना बढ़ जाती है।

नाम का अर्थ सही हो

शास्त्रों में कहा गया है कि नाम का अर्थ होना जरूरी है। केवल मनोरंजन या यूनिक होने के लिए नाम न रखें। सार्थक और सकारात्मक अर्थ वाला नाम बच्चे के व्यक्तित्व और जीवन पर अच्छा प्रभाव डालता है।

नाम छोटा और सरल रखें

लंबे नाम लिखने और याद रखने में कठिन हो सकते हैं। इसलिए नाम छोटा, सरल और याद रखने योग्य होना चाहिए।

ऐसे नाम रखने से बचें

घर में प्यार से बुलाए जाने वाले नाम भी आगे चलकर आपके बच्चे के आत्मसम्मान पर असर डाल सकते हैं। ऐसे नाम न चुनें, जिन्हें लेकर बच्चे का मजाक बनाया जा सके।

अप्रचलित नाम से बचें

बच्चे के सिए ऐसे नामों के चयन से बचना चाहिए, जो कि जमाने के हिसाब से चलन में ही न हो। बहुत पुराने या आज के समय में असामान्य नाम बच्चे को असहज महसूस करा सकते हैं। इसलिए समय और ट्रेंड के अनुसार नाम चुनना उचित है।

कॉमन नाम न रखें

अगर आप बिना मेहनत किए सोच रहे हैं कि कोई ट्रेंडिंग नाम रख लिया जाए, तो जरा रुकिए। ट्रेंडिंग होने के कारण कुछ नाम बहुत कॉमन हो जाते हैं। ऐसे नाम बच्चों की पहचान को सामान्य बना देते हैं और हर जगह कई लोगों के नाम से मिल जाते हैं। इसलिए थोड़ी सी मेहनत करें और अपनी नन्ही सी जान के लिए कोई यूनिक और सार्थक नाम ही चुनें।