1. Hindi News
  2. धर्म
  3. Bada Mangal 2026: 19 साल बाद दुर्लभ संयोग! इस बार ज्येष्ठ में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल, नोट कर लें बुढ़वा मंगल की डेट्स

Bada Mangal 2026: 19 साल बाद दुर्लभ संयोग! इस बार ज्येष्ठ में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल, नोट कर लें बुढ़वा मंगल की डेट्स

Bada Mangal 2026: आमतौर पर ज्येष्ठ महीने में 4 मंगलवार पड़ते हैं लेकिन इस बार पूरे 8 मंगलवार पड़ने वाले हैं। बता दें ऐसा ज्येष्ठ महीने में अधिकमास लगने के कारण हो रहा है। ये दुर्लभ संयोग पूरे 19 सालों बाद बनने जा रहा है।

bada mangal- India TV Hindi
Image Source : CANVA ज्येष्ठ महीने में पड़ेंगे 8 बड़े मंगल

Bada Mangal 2026: इस साल ज्येष्ठ महीना 2 मई से शुरू होकर 29 जून तक चलेगा। इस महीने में अधिकमास लग जाने के कारण ये महीना पूरे 59 दिन का होने वाला है। जिससे इस दौरान हनुमान जी की भक्ति के लिए पूरे 8 मंगलवार मिलेंगे। बता दें इससे पहले 2007 में ऐसा संयोग बना था और अब पूरे 19 सालों बाद ऐसा दोबारा होने जा रहा है। धार्मिक मान्यताओं अनुसार सनातन धर्म में ज्येष्ठ महीने के मंगलवार का विशेष महत्व माना जाता है। कहते हैं जो भी भक्त इस दौरान सच्चे मन से हनुमान जी को याद करता है उसके जीवन के सारे कष्ट दूर हो जाते हैं। चलिए जानते हैं बड़ा मंगल कब-कब पड़ेंगे और इस दौरान क्या करना चाहिए।

बड़ा मंगल डेट्स 2026

  1. पहला बड़ा मंगल - 5 मई 2026
  2. दूसरा बड़ा मंगल - 12 मई 2026
  3. तीसरा बड़ा मंगल - 19 मई 2026
  4. चौथा बड़ा मंगल - 26 मई 2026
  5. पांचवां बड़ा मंगल - 2 जून 2026
  6. छठा बड़ा मंगल - 9 जून 2026
  7. सातवां बड़ा मंगल - 16 जून 2026
  8. आठवां बड़ा मंगल - 23 जून 2026

बड़ा मंगल पर क्या करना चाहिए?

  • बड़ा मंगल पर विधि विधान हनुमान जी की पूजा करनी चाहिए।
  • इस दौरान सुंदरकांड और हनुमान चालीसा का पाठ जरूर करना चाहिए।
  • इस दौरान प्याऊ लगवाना चाहिए और चने-शर्बत का प्रसाद बांटना चाहिए। कहते हैं ऐसा करने से अनंत पुण्य मिलता है।
  • बड़ा मंगल पर हनुमान जी को सिंदूरी चोला और चमेली का तेल अर्पित करना बेहद शुभ माना जाता है। ऐसा करने से ग्रह दोषों से छुटकारा मिलता है।
  • बर बड़ा मंगलवार के दिन हनुमान जी के मंदिर जरूर जाना चाहिए।

बड़ा मंगल का महत्व

ज्येष्ठ मास के मंगलवार को बड़ा मंगल या बुढ़वा मंगल कहने के पीछे 2 पौराणिक कथा काफी प्रचलित है। माना जाता है कि इसी महीने में हनुमान जी की मुलाकात भगवान श्री राम से हुई थी, इसलिए ये महीना हनुमान जी का बेहद प्रिय माना गया है। इसके अलावा महाभारत काल में भीम का घमंड तोड़ने के लिए हनुमान जी ने इसी दौरान एक वृद्ध वानर का रूप धारण किया था, इसलिए इसे बुढ़वा मंगल भी कहा जाने लगा।

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें

Vaishakh Amavasya 2026: वैशाख अमावस्या पर 2 शुभ योगों का महा-संयोग, बस कर लें ये 5 काम, प्रसन्न होंगे पितर, खूब बरसेगा धन!

Numerology: अपनी किस्मत खुद लिखते हैं इस मूलांक के बच्चे, समय रहते मिल जाए सही मार्गदर्शन तो वैभव सूर्यवंशी की तरह रच सकते हैं इतिहास