1. Hindi News
  2. धर्म
  3. भाग्यशाली माने जाते हैं इन 4 नक्षत्रों में जन्म लेने वाले लोग, जीवन में धन-धान्य और सम्मान की हो सकती है इन्हें प्राप्ति

भाग्यशाली माने जाते हैं इन 4 नक्षत्रों में जन्म लेने वाले लोग, जीवन में धन-धान्य और सम्मान की हो सकती है इन्हें प्राप्ति

ज्योतिष शास्त्र में कुछ नक्षत्रों में जन्म लेने वाले लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। आज इन्हीं नक्षत्रों के बारे में और इनमें जन्म लेने वाले लोगों के गुणों के बारे में हम आपको जानकारी देंगे।

Nakshatra Jyotish - India TV Hindi
Image Source : MAGNIFIC नक्षत्र ज्योतिष

ज्योतिष शास्त्र की मानें तो मनुष्य का जन्म जिस भी नक्षत्र में होता है उस नक्षत्र से जुड़ी विशेषताएं व्यक्ति के अंदर भी देखने को मिलती हैं। इसके साथ ही नक्षत्र के स्वामी के जो गुण होते हैं वो भी व्यक्ति में देखे जा सकते हैं। ऐसे में आज हम आपको उन नक्षत्रों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्मे जन्म लेने वाले लोगों को किस्मत का धनी माना जाता है। इन लोगों को जीवन में मान-सम्मान की भी प्राप्ति होती है और धन-धान्य से भी ये लोग संपन्न हो सकते हैं। 

पुष्य नक्षत्र

पुष्य नक्षत्रों को सभी 27 नक्षत्रों में राजा कहा जाता है। इस नक्षत्र के स्वामी शनि और देवता बृहस्पति हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोगों को भाग्यशाली माना जाता है। स्वभाव से ये लोग बेहद मिलनसार और शांत होते हैं। परोपकार की भावना भी इनके अंदर देखने को मिलती है। इस शुभ नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग करियर और कारोबार के क्षेत्र में सफलता प्राप्त कर सकेत हैं। इन्हें समाज में सम्मान भी प्राप्ति हो सकता है और धन-धान्य से भी ये लोग संपन्न होते हैं। माना जाता है कि कुबेर देव की भी इस नक्षत्र वालों पर कृपा रहती है। पुष्य नक्षत्र के बारे में विस्तार से आप हमारी वेबसाइट के एक अन्य लेख में पढ़ सकते हैं। 

रोहिणी नक्षत्र 

इस नक्षत्र के स्वामी चंद्रमा हैं और देवता ब्रह्मा जी। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों पर देवी लक्ष्मी का भी विशेष आशीर्वाद माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग कलाप्रेमी, सुंदर और आकर्षक माने जाते हैं। रचनात्मक क्षेत्रों में इस नक्षत्र वालों को बड़ी सफलता मिल सकती है। भाग्य का भी इनको भरपूर सहयोग मिलता है और आर्थिक रूप से भी ये लोग संपन्न हो सकते हैं। 

अभिजीत नक्षत्र 

ज्योतिष में अभिजीत नक्षत्र को छिपा हुआ शुभ नक्षत्र माना जाता है। इसे 28वां नक्षत्र कहा जाता है। यह नक्षत्र उत्तराषाढ़ा के अंतिम चरण और श्रवण नक्षत्र के शुरुआती चरण के बीच स्थित माना गया है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले व्यक्ति को सभी दोषों से दूर माना जाता है। इस नक्षत्र में जन्म लेने वाले लोग प्रतापी, स्पष्टवादी और निडर होते हैं। नेतृत्व की क्षमता भी इनमें देखने को मिलती है। समाज में ख्याति इस राशि के लोग पा सकते हैं और साथ ही धन धान्य की भी प्राप्ति इन्हें होती है। 

श्रवण नक्षत्र 

इस नक्षत्र के देवता भगवान विष्णु और स्वामी ग्रह चंद्रमा हैं। इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों को ज्ञान ग्रहण करने वाला माना जाता है इसीलिए कई विषयों का ज्ञान इस नक्षत्र में जन्म लेने वालों को हो सकता है। ऐसे लोग संस्कारी, विनम्र और मीठी वाणी बोलने वाले होते हैं। इनको अपने अच्छे चरित्र के कारण समाज में मान-सम्मान मिलता है। वहीं इनका ज्ञान इन्हें उच्च पदों तक पहुंचा सकता है और जीवन में धन-धान्य की कमी इनको कभी नहीं सताती। 

(Disclaimer: यहां दी गई जानकारियां धार्मिक आस्था और लोक मान्यताओं पर आधारित हैं। इसका कोई भी वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। इंडिया टीवी एक भी बात की सत्यता का प्रमाण नहीं देता है।)

यह भी पढ़ें:

क्या आपके मोबाइल नंबर में हैं ये अंक? बदल सकती है आपकी जिंदगी